पहाड़ों से मैदान तक पानी-पानी, आज कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट




देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार हो रही बारिश से स्थिति गंभीर बनी हुई है। पंजाब, हिमाचल और दिल्ली के इलाके बाढ़ से प्रभावित है।
सितंबर 05, नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार हो रही बारिश से स्थिति गंभीर बनी हुई है। पंजाब, हिमाचल और दिल्ली के इलाके बाढ़ से प्रभावित है। भारतीय मौसम विभाग ने आज गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। नवसारी, वलसाड और डांग जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा अमरेली, बोटाद, भावनगर और सूरत में बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ दिन गुजरात में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देश के अन्य हिस्सों में अब बारिश से राहत मिलती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश, विदर्भ, कर्नाटक और केरल में बारिश से राहत रहेगी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



