By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: वेब सीरीज रिव्‍यू: ताज- डिवाइडेड बाय ब्‍लड
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » वेब सीरीज रिव्‍यू: ताज- डिवाइडेड बाय ब्‍लड
मनोरंजन

वेब सीरीज रिव्‍यू: ताज- डिवाइडेड बाय ब्‍लड

चर्चा आज की
Last updated: March 3, 2023 10:49 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

भारत में मुगलिया सल्‍तनत की जड़े इतनी विशाल रही हैं कि इसकी कहानी कभी दर्शकों को निराश नहीं करती हैं। सम्राट जलाल-उद-दीन मुहम्मद अकबर का जीवन और उनके राजकाज को लेकर इतिहास के पन्‍नों में इतनी सामग्री है कि यह हर बार दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया ही परोसती है। हमने इस विषय पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में और शोज पहले भी देखते हैं। बावजूद इसके अभिमन्य सिंह के वेब शो ‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड’ इस विषय पर बने अब तक के सबसे संपूर्ण कहानियों में से एक है।

Contents
  • ‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड’ की कहानी
  • ‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड’ का रिव्‍यू
  • ‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड’ का ट्रेलर

‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड’ की कहानी

शहंशाह अकबर को अपनी राजगद्दी के लिए उत्तराध‍िकारी की तलाश है। कोई ऐसा, जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा सके। योग्‍य हो। लेकिन उनकी इस तलाश के बीच मुगल राज में गंदी राजनीति, विश्‍वासघात और खूनी पारिवारिक झगड़े भी हैं। सत्ता के लिए एक ऐसी कूटनीतिक लड़ाई छिड़ चुकी है, जहां हर किसी को जीतना है। लेकिन इसमें किसकी जीत होगी और किसे मात मिलेगी, यह तो वक्‍त ही बताएगा।

    ‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड’ का रिव्‍यू

    सीरीज का प्‍लॉट उस युग में सेट है जब अकबर का लगभग पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन था। यह शो मुख्य रूप से उनके तीन बेटों – सलीम (आशिम गुलाटी), मुराद (ताहा शाह बादुशा) और दानियाल (शुभम कुमार मेहरा) के साथ अकबर के संबंधों पर केंद्रित है। ये तीनों ही उत्तराध‍िकारी बनने की दौड़ में हैं। फलते-फूलते मुगल साम्राज्य को एक मजबूत उत्तराधिकारी चाहिए। लेकिन इन भाइयों के आपसी मतभेद, और उनके खुद के व्‍यक्‍त‍ित्‍व की कहानियां इस सीरीज को मजबूत और आकर्षक बना देती हैं।

    वैसे तो सीरीज सच्ची घटनाओं के आधार पर है, लेकिन मेकर्स ने अकबर के शक्तिशाली और जटिल परिवार के अंदर चल रही कूटनीति को पर्दे पर दिखाने के लिए अपनी क्रिएटिवि‍टी का भी पूरा इस्‍तेमाल किया है। सीरीज देखते हुए आप कई बार यह सोचने लगते हैं कि जो दिखाया जा रहा है कि वह तथ्यात्मक रूप से कितना सही है। सीरीज में बहुत सारे कैरेक्‍टर्स हैं और इनमें से लगभग हर किसी का एक अलग ट्रैक है। अच्‍छी बात यह है कि दूसरे शोज की तरह यह उबाऊ नहीं लगती या फिर प्लॉट से भटकती नहीं है। सम्राट अकबर की कहानी के इस एक्‍सटेंडेड कैनवास पर ये कहानियां काल्पनिक रूप से जुड़ती चली जाती हैं।

    ‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड’ का ट्रेलर

    नसीरुद्दीन शाह ने हमेशा की तरह इस बार भी मुगल सम्राट अकबर के रोल में अविश्वसनीय काम किया है। उन्‍होंने अकबर के जटिल व्यक्तित्व में अपनी एक्‍ट‍िंग से जान फूंक दी है। हम एक शासक को देखते हैं, जो अविश्वसनीय है। वह जो दूसरों के प्रति इतना मानवीय, विचारशील और उदार होने के साथ-साथ कई मौकों पर बर्बर और असंवेदनशील भी है। हालांकि, अकबर के रूप में नसीरुद्दीन शाह का गेटअप शहंशाह कम और अल्बर्ट आइंस्टीन जैसा ज्‍यादा दिखता है। आशिम गुलाटी सीरीज में सलीम के किरदार में हैं और उनमें एक आकर्षण है। उसे औरतों का शौक है और वह इस किरदार को बखूबी निभाते हैं। ताहा शाह बादुशा एक गुस्सैल और क्रूर राजकुमार मुराद की भूमिका में हैं, लेकिन कई मौकों पर लगता है कि उनके एक्‍सप्रेशंस और अच्‍छे हो सकते थे।

    शुभम कुमार मेहरा ने भगवान से डरने वाले और विनम्र स्‍वभाव के दानियाल का किरदार निभाया है। अदिति राव हैदरी सीरीज में अनारकली के रूप में शानदार हैं। लेकिन यह भी सच है कि उनके पास प्‍लॉट और कहानी में बहुत कुछ करने की गुंजाइश नहीं है। संध्या मृदुल और जरीना वहाब बेहतरी एक्‍टर्स हैं और उन्‍होंने अपनी प्रतिभा का पूरा इस्‍तेमाल किया है। दोनों अकबर की पत्नियों जोधा और सलीमा के रोल में हैं। अकबर के गद्दार भाई मिर्जा हकीम के रूप में राहुल बोस भी अच्छे लगे हैं।

    अपने लंबे और कई सारे ट्विस्‍ट-टर्न वाले एपिसोड के साथ यह वेब सीरीज लगातार अपनी गति से बहती चली जाती है। सबसे अच्‍छी बात है कि बतौर दर्शक आपका इंटरेस्‍ट यानी आपकी रुचि बनी रहती है। सीरीज का कैनवास मनोरम है। यह दिखने में भी अच्‍छा लगता है। ऐतिहासिक प्रतिष्ठित स्मारकों, स्‍थान, भव्य सेट, कुछ रीयल लोकेशन, लोगों की भीड़, जानवर, बारूद, युद्धक्षेत्र, पूरी वेब सीरीज को ऐसे फिल्‍माया गया है कि आप इसे देखते हुए बड़े पर्दे वाला अनुभव पाते हैं। कहानी भी आराम से हवा की तरह बहती है। न तेज, न धीमी। लेकिन जो एक चीज अटकती है, वह हैं डायलॉग्‍स। इस पर थोड़ी और मेहनत की जा सकती थी।

    कुल मिलाकर ‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड’ रोमांचक और मनोरंजक है। क्रिस्टोफर बुटेरा का स्‍क्रीनप्‍ले आपको बांधकर रखता है। राजघरानों की कहानी में हमारी दिलचस्‍पी जिन चीजों को लेकर भी होती है, वह सब इस सीरीज में है। फिर चाहे वह प्यार हो, वासना हो, सत्ता के भूखे राजघरानों की कूटनीति हो, सबकुछ इस दिलचस्प कहानी में है। मुगलों की कहानी को जानना हमेशा से मजेदार रहा है, एक ऐसा साम्राज्‍य जिसने देश पर शासन किया था। वह जो अजेय माना जाता था।

      विज्ञापन हेतु


    रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


    सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

    पिता की डांट के बाद आया गिल का पहला टेस्ट-शतक:पहली पारी में खराब शॉट खेलकर आउट हुए थे गिल, पापा के टिप्स पर लगाई सेंचुरी
    बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद PCB ने मोहम्मद हफीज को दी बड़ी जिम्मेदारी, ‘प्रोफेसर’ ने पिछले साल लिया था संन्यास
    ईशान किशन ने अपने ही पैर कैसे मारी कुल्हाड़ी, टेस्ट का सपना देखते थे अब T20 से भी होंगे OUT!
    जिंबाब्‍वे के पूर्व कप्‍तान का 49 की उम्र में हुआ निधन, क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर
    मंडली की शान और दोस्तों की जान शिव ठाकरे, मराठी मानुष की BB16 में मास्‍टरमाइंड वाली जर्नी
    Share This Article
    Facebook Email Copy Link Print
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    More Popular from Foxiz

    व्यापार

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की
    6 Min Read

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की

    साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

    By
    चर्चा आज की
    4 Min Read
    - Advertisement -
    Ad image
    राशिफल

    आज का राशिफल

    मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

    By
    चर्चा आज की
    BREAKING NEWS

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

    सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

    By
    लवलेश पाण्डेय
    MEDIA

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

    By
    Mo Shahbaj
    विश्व

    इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

    क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

    By
    चर्चा आज की
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

    By
    लवलेश पाण्डेय
    चर्चा आज की

    चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

    Categories

    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • About Us
    • Guest Post
    • विज्ञापन
    • I-Card आवेदन

    Ads

    © 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    चर्चा आज कीचर्चा आज की
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?