By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: वेब सीरीज रिव्‍यू: ट्रायल बाय फायर
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » वेब सीरीज रिव्‍यू: ट्रायल बाय फायर
मनोरंजन

वेब सीरीज रिव्‍यू: ट्रायल बाय फायर

चर्चा आज की
Last updated: January 16, 2023 11:04 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

उपहार सिनेमा अग्‍न‍िकांड, भारतीय इतिहास की एक ऐसी त्रासदी है, जिसका दर्द आज भी 162 लोगों के परिवार वाले झेल रहे हैं। दिल्‍ली के ग्रीन पार्क इलाके में स्‍थ‍ित इस सिनेमाघर में 13 जून 1997 को आग लगी। थ‍िएटर में जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्‍म ‘बॉर्डर’ चल रही थी। दोपहर करीब 3 बजे का वक्‍त था। खचाखच भरा सिनेमाघर धू-धूकर जलने लगा। 59 लोगों की इस हादसे में दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 103 लोग भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हुए। यह सिर्फ एक त्रासदी नहीं थी, एक लंबी कानूनी लड़ाई भी थी जो इस घटना के बाद लड़ी गई। रणदीप झा और प्रशांत नायर की वेब सीरीज ‘Trial By Fire’ इतिहास की इसी त्रासदी और उसके बाद पीड़‍ित परिवारों की लंबी लड़ाई की दास्‍तान है। Abhay Deol और Rajshri Deshpande की दमदार एक्‍ट‍िंग इस सीरीज को बेहतरीन बना देती है।

Contents
  • ‘ट्रायल बाय फायर’ की कहानी
  • ‘ट्रायल बाय फायर’ का रिव्‍यू

‘ट्रायल बाय फायर’ की कहानी

‘ट्रायल बाय फायर’ सीरीज की कहानी नीलम और शेखर कृष्णमूर्ति के साथ-साथ आगे बढ़ती है। नीलम और शेखर के बच्‍चे उन्नति और उज्जवल उन 59 पीड़ितों में हैं, जो दुखद उपहार अग्‍न‍ि कांड में मारे गए। यह सीरीज दर्द और शोक में डूबे एक माता-पिता की न्‍याय की लड़ाई है, जो थिएटर के क्रूर कर्मचारियों और प्रशासन के कुप्रबंधन का शिकार हुए हैं।

    ‘ट्रायल बाय फायर’ का रिव्‍यू

    ‘ट्रायल बाय फायर’ सीरीज को अगर एक शब्द में लिखना हो, तो वह है: आश्चर्यजनक। यह साल 1997 में उपहार सिनेमा अग्‍न‍िकांड में अपने दोनों बच्चों को खोने वाले दो माता-पिता की लड़ाई को बड़ी खूबसूरती और दमदार तरीके से दिखाती है। न्याय की बात करना जितना आसान है, उसका रास्‍ता कितना मुश्‍क‍िल है, सीरीज यही दिखाती है। बेहतरीन डायरेक्‍शन, एक्‍टर्स की दमदार एक्‍ट‍िंग ‘ट्रायल बाय फायर’ को एक जबरदस्‍त अनुभव बनाती है। यह शो घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल करता है। यह एक ऐसी घटना थी जो कोर्ट के फैसले और दोषी को सजा सुनाए जाने से पहले कई साल तक सुर्खियों में रही। यह मिनी-सीरीज जरूरी देखी जानी चाहिए।

    सीरीज की शुरुआत 17 साल की उन्नति और 13 साल की उज्जवल के साथ होती है। दोनों उपहार सिनेमा में ‘बॉर्डर’ के फर्स्‍ट डे शो को देखने के लिए तैयार हो रहे हैं। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी दिन है। नीलम और शेखर को जब खबर लगती है कि सिनेमाघर धू-धूकर जल रहा है तो उनकी पूरी दुनिया आंखों के सामने आग की लपटों में जलती हुई दिखती है। एक पैरेंट्स के तौर पर यह किसी के लिए भी टूटकर बिखरने वाली घटना है। दोनों तय करते हैं कि वह इस सच्‍चाई को बस यूं ही स्‍वीकार नहीं करेंगे। इसके कारणों की तह तक जाएंगे। दोष‍ियों को सजा दिलवाएंगे।

    नीलम और शेखर की लड़ाई व्‍यक्‍त‍िगत स्‍तर पर जांच से शुरू होती है। ऐसा लगता है कि जैसे इस तबाही को संभव बनाने के लिए उस दिन सब कुछ एकसाथ काम कर रहे थे। फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियों का देर से पहुंचना, पीए सिस्टम और स्प्रिंकलर का ठीक से काम नहीं करना। सीरीज के एक महत्वपूर्ण हिस्से में नीलम और शेखर को कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए बाकी पीड़ितों के माता-पिता और परिवार वालों को एकजुट करते हुए भी दिखाया गया है।

    ‘ट्रायल बाय फायर’ का ट्रेलर
    यह सीरीज बतौर दर्शक आप पर एक दमदार असर छोड़ती है। सीरीज में कई ऐसी स्थितियां दिखाई गई हैं, जिसके बाद आपको भी यह भरोसा होने लगता है कि ऐसा ही हुआ होगा। दिल्ली के सबसे बड़े बिल्डर ‘अंसल’, तब 1997 में एशिया के सबसे बड़े बिल्डरों में शामिल थे। सिस्‍टम और पहुंच वाले लोगों से लड़ने की एक परिवार के संघर्ष की यात्रा कई मौके पर इमोशनल कर देती है। उदासी और निराशा जैसे भाव कमोबेश हर एपिसोड का हिस्‍सा हैं। माता-पिता अपने बच्चों के लिए न्याय की गुहार में सुबह से रात से जुटे हुए हैं। सीरीज के अध‍िकतर सीन बड़े ही फैक्‍चुअल तरीके से रखे गए हैं।
    इस सीरीज का दिल और आत्मा, राजश्री देशपांडे यानी नीलम कृष्णमूर्ति में बसता है। उनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन है और यह लंबे समय तक आपके साथ रहती है। एक दुख में डूबी मां के रूप में उन्‍होंने असाधारण काम किया है। उसके भीतर शोक भरा है, लेकिन फिर भी वह न्‍याय की लड़ाई का नेतृत्व करना जारी रखती है। अभय देओल सीरीज में शेखर के किरदार में दिल छू लेते हैं। वह एक बेहतरीन एक्‍टर हैं, लेकिन यह भी सच है कि लंबे समय से वह पर्दे से दूर हैं। लेकिन इस सीरीज की बदौलत वह सुर्खियों में जरूर लौटेंगे।

    अनुपम खेर और रत्ना पाठक शाह का किरदार बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन वह अपने कम स्‍क्रीन टाइम में भी आपकी रुचि बनाए रखते हैं। इनके अलावा सीरीज में वीर सिंह का किरदार निभा रहे राजेश तैलंग गजब की छाप छोड़ते हैं। सरला (किरण शर्मा), एडवोकेट कपूर (आसिफ अली बेग), और अमृता (निमिशा नायर) ने भी अपने किरदार में जान डाल दी है।

    यह सीरीज नीलम और शेखर कृष्णमूर्ति की लिखी किताब पर आधारित है। मेकर्स ने उन्‍हें ही अपनी सीरीज का नायक बनाया है। सीरीज का स्क्रीनप्ले आपको थ्रिलर का एहसास देता है और यह बेहद प्रभावी है। शो के क्रिएटर्स ने छोटी-छोटी बारीक चीजों का भी पूरा ध्‍यान रखा है। कुछ अच्‍छा और दमदार देखना चाहते हैं तो ‘ट्रायल बाय फायर’ एक ‘मस्ट-वॉच सीरीज’ है।

      विज्ञापन हेतु


    रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


    सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

    RCB के पूर्व बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कीरोन पोलार्ड की करेंगे मदद
    एक्टर टीकू तलसानिया को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
    धोनी को मिला है ऐसा खूंखार गेंदबाज, जिसे देखकर भूल जाएंगे आर्चर को, अभी-अभी चैंपियन बनकर लौटा है
    BCCI ने पाकिस्तान का ये ऑफर ठुकराया, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं काम आई ये चालाकी!
    पहले टेस्ट में भारतीय इलेवन में बदलाव संभव, ये दिग्गज खिलाड़ी होगा बाहर
    Share This Article
    Facebook Email Copy Link Print
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    More Popular from Foxiz

    व्यापार

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की
    6 Min Read

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की

    साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

    By
    चर्चा आज की
    4 Min Read
    - Advertisement -
    Ad image
    राशिफल

    आज का राशिफल

    मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

    By
    चर्चा आज की
    BREAKING NEWS

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

    सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

    By
    लवलेश पाण्डेय
    MEDIA

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

    By
    Mo Shahbaj
    विश्व

    इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

    क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

    By
    चर्चा आज की
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

    By
    लवलेश पाण्डेय
    चर्चा आज की

    चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

    Categories

    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • About Us
    • Guest Post
    • विज्ञापन
    • I-Card आवेदन

    Ads

    © 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    चर्चा आज कीचर्चा आज की
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?