काजोल और शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन ऑनस्क्रीन कपल्स में से हैं। पर्दे पर दोनों की जोड़ी जब भी आई है, धमाल मचा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या हो अगर भविष्य में दोनों की जिंदगी आपस में जुड़ जाए। मतलब, क्या हो अगर शाहरुख के साहबजादे आर्यन खान और काजोल की लाडली नीसा देवगन के बीच ‘कुछ कुछ होता है’ शुरू हो जाए? यकीनन, हम में से किसी ने ऐसा शायद ही कभी सोचा हो, लेकिन करण जौहर ने यह सपना बहुत पहले देख लिया था। इतना ही नहीं, अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में उन्होंने सामने बैठे काजोल और शाहरुख से यह पूछ भी लिया था कि क्या हो, अगर किसी दिन आर्यन खान, नीसा देवगन को भागकर ले जाएं?




काजोल बोलीं- दिलवाले दूल्हे ले जाएंगे
मामला साल 2007 का है। होस्ट के तौर पर करण ने Kajol से पूछा, आप कैसे रिएक्ट करेंगी, अगर आपको यह पता चले कि आज से 10 साल बाद आर्यन खान आपकी बेटी नीसा को लेकर भाग गए हैं? काजोल ने सेकेंड भर की देरी के साथ झट से जवाब दिया, ‘मैं ये कहूंगी कि… दिलवाले दूल्हे ले जाएंगे।’ काजोल यह जवाब देकर हंसने लगी। शाहरुख भी हंसने लगे। लेकिन फिर उन्होंने कहा कि यह सोचकर भी उन्हें स्ट्रेस हो रहा है।
शाहरुख बोले- मैं तो इस सोच से ही डर गया हूं
Shahrukh Khan ने कहा, ‘मैं तो यह सोचकर ही चिंता में पड़ गया हूं। मैं काजोल के साथ रिश्ता जुड़ने के खयाल से ही डर गया हूं।’ शाहरुख की यह बात सुनकर रानी, काजोल और यहां तक कि करण जौहर भी खिलखिलाकर हंस पड़े।
आर्यन बनेंगे राइटर, एक्ट्रेस बनने की तैयारी में नीसा
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को ‘बाजीगर’ फिल्म से ही खूब पसंद किया गया है। इसके बाद दोनों ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में जैसे दुनिया जीत लिया। इनके बच्चों की बात करें तो आर्यन खान जल्द ही बतौर पर राइटर इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। वह नेटफ्लिक्स के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। जबकि नीसा देवगन इस वक्त इंडस्ट्रीज की पार्टीज में अपने ग्लैमरस अवतार से खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



