नई दिल्ली: आईसीसी टी20 महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 23 फरवरी को खेला जाएगा। जिसके लिए फैंस का उत्साह चरम पर है। दोनों टीमें इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल में प्रवेश करने को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है। तो आइये जानते हैं इस रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में मौसम और पिच का क्या मिजाज रहने वाला है।




केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए काल बन सकती है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। यह पिच बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजों के लिए अनुकूल रहती है। वहीं मिडिल ओवर में इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजो को भी मदद मिलती है। यहां पर अक्सर लो स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। ऐसे में जो भी टीम पहले टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने को देख सकती है।
क्या बारिश की वजह से मिलेगा रिजर्व डे?

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



