By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: IPCC क्‍या है, क्‍यों अहम? Global Warming पर सबसे बड़ी रिपोर्ट को समझ‍िए
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » IPCC क्‍या है, क्‍यों अहम? Global Warming पर सबसे बड़ी रिपोर्ट को समझ‍िए
विश्व

IPCC क्‍या है, क्‍यों अहम? Global Warming पर सबसे बड़ी रिपोर्ट को समझ‍िए

चर्चा आज की
Last updated: March 20, 2023 10:49 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड का इंटरलेकन शहर इन दिनों जलवायु परिवर्तन के संकट पर मंथन का अहम केंद्र बना हुआ है। वहां 195 देशों के प्रतिनिधि जलवायु परिवर्तन के संकट पर संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्था IPCC की सिंथेसिस रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रहे हैं। रविवार तक चलने वाली इन बैठकों का नतीजा सोमवार को रिपोर्ट के रूप में सामने आएगा। इस रिपोर्ट का प्रभाव इसी साल दिसंबर में दुबई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन COP28 पर भी दिखेगा। इंटरलेकन के तुरंत बाद डेनमार्क के कोपेनहेगन में मंत्रिस्तरीय बैठक होगी, जहां पिछले साल इजिप्ट के शर्म अल-शेख में हुए COP27 में लिए गए फैसलों को लागू करने के तरीकों पर चर्चा होगी। खासकर ग्लोबल वॉर्मिंग से जुड़ी आपदा से प्रभावित देशों को मदद के लिए फंड बनाने पर चर्चा होगी। यह बैठक साल के अंत में दुबई में होने वाले COP28 के लिए उत्साहजनक माहौल बनाएगी। फिर संयुक्त राष्ट्र में जल सम्मेलन होगा। उदयपुर और गांधीनगर में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी G20 की बैठकें होंगी।

क्या है IPCC, क्यों अहम इसकी रिपोर्ट?

Intergovernmental Panel on Climate Change संयुक्त राष्ट्र की इकाई है जो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और भविष्य में आने वाले इनके खतरों का आकलन करती है। साथ ही, इससे होने वाले नुकसान को कम करने और दुनिया के तापमान को स्थिर रखने के विकल्पों को भी सुझाती है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने 1988 में इसे स्थापित किया था। यह संगठन जलवायु परिवर्तन पर कुछ-कुछ साल में रिपोर्ट जारी करता है। यह रिपोर्ट विशेषज्ञों द्वारा तैयार की जाती है और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश इसकी समीक्षा करते हैं और सर्वसम्मति से मंजूरी देते हैं। स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन में इसी रिपोर्ट की समीक्षा चल रही है। इस रिपोर्ट से नीति निर्माताओं को भविष्य की योजना बनाने में मदद मिलती है।

अब तक कितनी समीक्षा रिपोर्ट?
IPCC की 5वीं समीक्षा रिपोर्ट 2014 में आई थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर पैरिस क्लाइमेट समिट में तय हुआ था कि इस सदी के अंत तक ग्लोबल वॉर्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस पर बनाए रखना है। अब इंटरलेकन में छठी समीक्षा रिपोर्ट आनी है। इसमें फरवरी 2015 से लेकर अब तक के 8 वर्षों की रिपोर्ट का सारांश यानी सिंथेसिस रिपोर्ट होगी। इसमें 2018 से आई सभी रिपोर्टों की अहम बातों को समाहित किया जाएगा। यही समीक्षा रिपोर्ट जलवायु परिवर्तन पर आगे होने वाली चर्चाओं का आधार बनेगी।

क्या आज की रिपोर्ट चौंकाएगी?
सोमवार को जारी होने वाली रिपोर्ट बहुत चौंकाएगी इसके आसार कम हैं, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पहले से दिखने लगे हैं। धरती को इन परिवर्तनों से होने वाले खतरे के बारे में पहले ही काफी कुछ कहा जा चुका है। हालांकि सिंथेसिस रिपोर्ट बस पिछली बातों को सार रूप में ही कह देने से कुछ ज्यादा होगी। लेखकों को अपनी इस रिपोर्ट में सरकारों और समाज की चिंताओं को समाहित करना होगा। हर बार के ऐसे सम्मेलनों की तरह इस बार भी रिपोर्ट की भाषा पर तकरार होना और कुछ वाक्यांश पर जोर देना तय है।

क्या है पैरिस समझौता?
2014 की पैरिस क्लाइमेट समिट में तय किया गया था कि ग्लोबल वॉर्मिंग को पूर्व औद्योगिक स्तर की तुलना में 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने की हर कोशिश करनी होगी। आगे चलकर वॉर्मिंग की वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक रखने का लक्ष्य था। लेकिन IPCC की 2018 की रिपोर्ट में दिखने लगा था कि ग्लोबल वॉर्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने का जो लक्ष्य तय किया गया है, तापमान कहीं तेजी से इस सीमा को लांघने वाला है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व औद्योगिक स्तर की तुलना में ग्लोबल वॉर्मिंग 1.2 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा चुकी है। बहुत मुमकिन है कि पांच साल में यह 1.5 डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य को भी पार कर जाएगी। इसलिए, सोमवार की रिपोर्ट में पैरिस समझौते में तय लक्ष्य पर ही जोर देने की उम्मीद है।

ग्लोबल वॉर्मिंग का असर दिखने लगा?
ग्लोबल वॉर्मिंग आबादी पर असर डालने लगी है। भारत में इस साल का फरवरी अब तक का सबसे गर्म महीना रहा। देश के अन्य हिस्सों में भी असामान्य रूप से पहले गर्मी आ चुकी है। दुनिया के कई अन्य हिस्सों में ऐसी ही स्थिति है। चरम मौसमी घटनाएं अब आम बात हो चुकी हैं। तूफानी बारिश, बाढ़, कड़कड़ाती सर्दी और चिलचिलाती गर्मी जैसी ये चरम मौसमी घटनाएं अब 15 गुना ज्यादा जानें ले रही हैं। पिछला दशक 1.25 लाख साल में सबसे गर्म रहा था। यह साल अब तक का सबसे गर्म रहने का अनुमान है।

मुद्दे जिन पर असहमति है?
ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ाने में जीवश्म ईंधन- जैसे डीजल-पेट्रोल का अहम योगदान है। लेकिन इनके प्रयोग को धीरे-धीरे खत्म करने पर सहमति नहीं बन पा रही है। हाल की मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि यूरोप 2050 तक जीवाश्म ईंधन को खत्म करने की वैश्विक प्रतिबद्धता पर जोर दे सकता है। लेकिन इस दिशा में कई दौर की बैठकें होनी बाकी हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

भीगती दिल्ली की अब ठिठुरने की बारी, जल्दी आएगी ठंड
‘मीर जाफर’ कौन था जिसकी गुलाम नबी आजाद से हुई तुलना… नमकहरामी और गद्दारी का क्‍यों बना पर्याय?
पाकिस्तान में सेना के काफिले पर बड़ा हमला, BLA ने 90 सैनिकों को मारने का किया दावा
‘एशियाई देशों को अपने स्वयं के भागीदार चुनने में सक्षम होना चाहिए’, अमेरिका की चीन को दो टूक
पीयूष गोयल ने वैश्विक आपूर्ति श्रृखंला आसान बनाने के लिए जी-7 देशों से की बात, क्रॉस बॉर्डर सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?