By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: क्या था बाटला हाउस एनकाउंटर केस? जिसमें आतंकी Ariz Khan को मिली आजीवन कारावास की सजा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » क्या था बाटला हाउस एनकाउंटर केस? जिसमें आतंकी Ariz Khan को मिली आजीवन कारावास की सजा
दिल्ली

क्या था बाटला हाउस एनकाउंटर केस? जिसमें आतंकी Ariz Khan को मिली आजीवन कारावास की सजा

Sandeep Bharangar
Last updated: October 13, 2023 1:53 am
By
Sandeep Bharangar
5 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली। बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में दोषी करार दिए गए इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद को निचली अदालत द्वारा दी गई फांसी की सजा की पुष्टि करने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इन्कार कर दिया।

निचली अदालत का निर्णय पलटते हुए न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल व न्यायमूर्ति अमित शर्मा की पीठ ने आरिज खान को इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की हत्या के लिए दोषी करार देने के निचली अदालत के निर्णय को बरकरार रखा, लेकिन फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया। इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा बलिदान हुए थे।

जुर्माने की राशि भी की कम

इतना ही नहीं अदालत ने निचली अदालत द्वारा आरिज पर लगाए गए 11 लाख रुपये के जुर्माना को भी कम करके 1.15 लाख रुपये कर दिया। मामले को दुर्लभतम श्रेणी में मानने से इन्कार करने के पीछे अदालत के कई अहम तथ्यों पर विचार किया। अदालत ने तिहाड़ जेल के सामाजिक परिवीक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट पर गौर किया, जिसमें कहा गया कि पिछले एक वर्ष में आरिज को एक कृत्य के लिए दंडित किया गया था, लेकिन उसके आचरण के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई।

अदालत ने मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान (इबहास) की मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन रिपोर्ट को देखा। इसमें कहा गया है कि आरिज का संतुलित व्यक्तित्व है और वह सामाजिक मानदंडों में विश्वास रखता है।

अदालत ने यह भी देखा कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आरिज की स्थिति को सामान्य बताया था वर्ष 2008 की घटना से पहले वह मुजफ्फरनगर के एमडीआइटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। अदालत ने कहा कि दोषी की मां के नाम पर आजमगढ़ में कुछ कृषि भूमि है, जबकि आरिज के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है।

उक्त तथ्यों की समग्रता और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए पीठ ने कहा कि अदालत का मानना है कि यह मामला ‘दुर्लभतम मामले’ की श्रेणी में नहीं आता है। ऐसे में अदालत का विचार है कि दोषी के लिए आजीवन कठोर कारावास की सजा उचित होगी। वहीं, दोषी के नाम पर कोई संपत्ति नहीं होने के कारण वह निचली अदालत द्वारा लगाया गया कुल 11 लाख रुपये का भुगतान करने में सक्षम नहीं है।

ऐसे में विभिन्न धाराओें के तहत कुल जुर्माना राशि को घटाकर 1.15 लाख रुपये किया जाता है। अदालत ने 18 अगस्त को दिल्ली पुलिस व दोषी की तरफ से दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। दोषी शहजाद की याचिका लंबित रहने के दौरान मौत हो गई थी।

अधिवक्ताओं के तर्क

आरिज की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता एमएस खान व कौसर खान ने तर्क दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह कहे कि उनके मुवक्किल आरिज खान को सुधारा नहीं जा सकता। यह भी तर्क दिया था कि अगर सुधार की काेई संभावना नहीं है तो आजीवन कारावास की सजा का नियम है।

विशेष लोक अभियोजक राजेश महाजन ने कहा था कि एक वर्दीधारी पुलिस अधिकारी की हत्या दुर्लभ से दुर्लभतम मामला है, जाेकि मौत की सजा को उचित ठहराती है। उन्होंने अदालत के समक्ष खान की सामाजिक जांच रिपोर्ट और मनोवैज्ञानिक विश्लेषण रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि जेल में उसका आचरण असंतोषजनक है।

निचली अदालत का निर्णय

साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने आठ मार्च 2021 को आरिज खान को दोषी ठहराया था और 15 मार्च 2021 को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद हाई कोर्ट को मौत की सजा की पुष्टि के लिए निचली अदालत से एक संदर्भ प्राप्त हुआ था।

यह है मामला

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हुए बम धमाकों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल खुफिया सूचना पर 19 सितंबर, 2008 राजधानी के जामिया नगर स्थित बाटला हाउस के मकान नंबर-108, एल-18 में पहुंची थी। वहां मुठभेड़ में इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकी आतिफ अमीन और मुहम्मद साजिद मारे गए थे। आरिज खान व शहजाद अहमद उर्फ पप्पू फरार हो गया था, जबकि जीशान को वहीं गिरफ्तार कर लिया गया था।

वर्ष 2008 में हुआ सीरियल ब्लास्ट

39 लोग मारे गए

159 जख्मी हुए

दो आतंकी अमीन और मुहम्मद साजिद मुठभेड़ में माैके पर मारे गए

पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रमोहन शर्मा बलिदान हुए

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

शनिवार को भी नहीं सुधरे हालात, खतरनाक स्तर पर बना हुआ है AQI; लोगों का सांस लेना हो रहा भारी
दिवाली की रात अग्निशमन विभाग को मिली 208 कॉल, पटाखों से लगी 22 जगह आग; 2015 में आए थे 290 मामले
सुबह छाई हल्के कोहरे की चादर, दिन में आसमान रहेगा साफ; शाम की ठंड निकलवाएगी आपकी राजाई
DU के ईस्ट दिल्ली कैंपस का जल्द शुरू होगा काम, NEFA ने विश्वविद्यालय के 930 करोड़ के लोन को दी मंजूरी
टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में छह आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 17 अगस्त को होगी सुनवाई
TAGGED:Ariz Khanआजीवन कारावासएनकाउंटरकेसबाटला हाउस
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?