By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: जब नाराजी दूर करने भूतपूर्व पीएम वाजपेयी को उनके घर जाना पड़ा…
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » जब नाराजी दूर करने भूतपूर्व पीएम वाजपेयी को उनके घर जाना पड़ा…
मध्य प्रदेश

जब नाराजी दूर करने भूतपूर्व पीएम वाजपेयी को उनके घर जाना पड़ा…

चर्चा आज की
Last updated: March 15, 2023 10:39 am
By
चर्चा आज की
10 Min Read
Share
SHARE

देश के प्रधानमंत्री से कोई नाराज हो जाए और वो भी इस हद तक कि उनके द्वारा शुभकामनाओं के तौर पर भेजे गए पुष्प गुच्छ भी वापस कर दे। इतना ही नहीं नाराजगी को दूर करने के लिए खुद प्रधानमंत्री को 24 घंटे में उनके घर आना पड़े और भोजन कर मन-मुटाव को दूर करना पड़े।

सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यहसच है। हम बात कर रहे हैं ख्यात पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक डॉ.वेद प्रताप वैदिक की। बेटी की शादी में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शामिल नहीं हुए तो डॉ.वैदिक उनसे नाराज हो गए थे। इसी तरह एक बार दुबई के शेख ने खजूर प्लेट में रखी तो डॉ.वैदिक ने खाने से इनकार कर दिया। वे रबड़ी के शौकीन थे और दूध का कड़ाव देख रूक जाते थे।

पहले जान लीजिए उनके अंतिम संस्कार और मौत के कारण के बारे में…

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक का मंगलवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. वैदिक सुबह बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें निकट के ही अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंतिम संस्कार लोधी क्रेमेटोरियम, नई दिल्ली में आज शाम 4 बजे होगा। इससे पहले सुबह नौ से दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए निवास स्थान गुड़गांव (242, सेक्टर 55, गुड़गांव) में रखा जाएगा। डॉ. वैदिक के परिवार में एक बेटा सुपर्ण और बेटी अपर्णा हैं। पत्नी डॉ.वेदवती वैदिक का निधन हो चुका है।

अब जानिए डॉ.वैदिक के किस्से जो उनके दोस्त एसएन गोयल ने दैनिक भास्कर को बताए

रबड़ी के शौकीन, दूध का कड़ाव देख रूक जाते थे

डॉ.वेद प्रताप वैदिक बहुत ही सिम्पल भोजन करते थे। करेला का ज्यूस पीते थे लेकिन मीठे में उन्हें रबड़ी बहुत ज्यादा पसंद थी। इंदौर आने पर उन्हें सराफा जाना बहुत पसंद था। दोस्तों के साथ बैठकर के मीटिंग करना, गपशप करना उन्हें अच्छा लगता था।

जेल रोड से निकले या छावनी के यहां से दूध के कड़ाव लगे है तो वे दोस्तों के साथ वहां रूक जाते थे। छावनी में चौराहे पर लक्ष्मीनारायण दूध वाले के यहां कई बार रात में 11-12 बजे उन्होंने दोस्तों के साथ दूध पीया।

बेटी की शादी में नहीं पहुंचे पीएम वाजपेयी तो डॉ.वैदिक ने उनका बुके लौटा दिया

गोयल ने बताया कि बात 2001 की है। जब डॉ.वैदिक ने 2001 में अपनी बेटी अपर्णा की शादी की तारीख प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से बात करके तय की थी। कंफर्म था कि वाजपेयी शादी में शामिल होंगे।

रिसेप्शन की रात डॉ. वैदिक गेट पर खड़े थे। तभी वाजपेयी के एडीसी आए और कहा कि वो प्रधानमंत्रीजी की तरफ से आए हैं। पीएम सर ने शुभकामनाएं भेजी हैं। इस पर डॉ.वैदिक ने कहा कि आप भोजन के बाद मुझ से मिलकर जाइएगा। जब एडीसी लौटने लगे तो डॉ.वैदिक ने कहा कि अटलजी से कह दीजिएगा कि उन्होंने बुके लौटा दिया है।

दुबई के शेख ने खजूर प्लेट में रखी तो डॉ.वैदिक ने खाने से इनकार कर दिया

डॉ.वैदिक अकसर दुबई जाया करते थे। पहली बार जब शेख ने किसी काम के सिलसिले में उन्हें दुबई बुलाया। शेख ने होटल के पर्सनल रूम में उन्हें ठहराया था, जिसका लाखों में किराया है। दूसरे दिन सुबह शेख के साथ उनका भोजन था।

शेख ने अन्य मेहमानों की टेबल दूर लगाई जबकि डॉ.वैदिक को पास बैठाकर भोजन कराया। डॉ.वैदिक ने शेख से कहा कि मैं तो वेजिटेरियन हूं। इस पर शेख ने कहा कि मुझे पता है इसलिए मैंने आपके लिए खजूर बुलवाए हैं। यह कहते हुए शेख ने अपने हाथ से खजूर उनकी प्लेट में रख दिए।

लेकिन डॉ.वैदिक ने वो खजूर खाने से इंकार कर दिया। कहा आपने नॉनवेज के हाथ से ही मुझे खजूर दे दिए। मैं ये नहीं खा पाऊंगा। इसके बाद दूसरी खजूर मंगवाकर डॉ.वैदिक को परोसी गई।

पाकिस्तान की पीएम से हत्या के 15 मिनट पहले की बात, उनकी मजार पर जाने वाले एकमात्र भारतीय

पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्‌टो की 27 दिसंबर 2007 की शाम हत्या कर दी गई थी। घटना से करीब 15-20 मिनट पहले डॉ.वैदिक से बेनजीर भुट्‌टो ने बात की थी। भुट्‌टो ने वैदिक से कहा था कि पाकिस्तान में ‘मेरा विरोध हो रहा है। सब मेरे खिलाफ चल रहे हैं। हो सकता है मुझे कभी भी कुछ हो जाए। फिर आधे घंटे बाद ही फोन आया की डेथ हो गई है।

प्रोफेसर ने डॉ.वैदिक से कहा आप क्लास लीजिए मैं स्टूडेंट बनकर बैठता हूं

एक बार क्रिश्चियन कॉलेज में फिलासफी की क्लास चल रही थी। प्रोफेसर क्लास में पढ़ा रहे थे। किसी विषय को लेकर प्रोफेसर स्टूडेंट को समझाने लगे। इस पर डॉ.वैदिक ने उन्हें टोक दिया और कहा कि जैसा आप कह रहे हैं वैसा नहीं है। जब उन्होंने कंटेंट के साथ प्रोफेसर को बताया तो प्रोफेसर ने कह दिया कि इस क्लास में तो मुझे स्टूडेंट बनकर बैठना पड़ेगा।

डॉ.वैदिक ने रेल मंत्री से बात कर लगवाया ट्रेन में एसी कोच

डॉ.वैदिक गुस्सा नहीं करते थे लेकिन एक बार इंदौर से वो दिल्ली जा रहे थे। उनका रिजर्वेशन एसी कोच में था। लेकिन ट्रेन के चलने के पहले ही कोच में खराबी आ गई। करीब 50 लोगों का जाना कैंसिल हो गया। स्टेशन मैनेजर ने कोच को हटाकर इसके यात्रियों का रिजर्वेशन कैंसिल कर दिया।

तब डॉ. वैदिक ने स्टेशन मास्टर के पास जाकर विरोध किया। कहा- दूसरा कोच लगाइये। लेकिन स्टेशन मास्टर ने मना कर दिया। तब उन्होंने सीधे तत्कालीन रेलमंत्री स्व. रामविलास पासवान को फोन लगा दिया। उनके कहने के बाद ट्रेन में दूसरा कोच लगा। इसके बाद ही ट्रेन दिल्ली रवाना की गई।

डॉ.वेद प्रताप वैदिक के छोटे भाई श्वेतकेतु जो इंदौर में रहते हैं।

जब छोटे भाई को डॉ.वैदिक ने ईंट फेंककर मारी थी

छोटे भाई श्वेतकेतु वैदिक बताते हैं कि ‘एक बार मैं 5-6 साल का था। मेरी एक शरारत पर उन्होंने ईंट फेंककर मार दी थी। मेरी नाक पर उस चोट का निशान आज भी है। बचपन से ही घर में अनुशासन था। बड़े भाई डॉ.वैदिक विदेश जाते थे लेकिन हमेशा शराब, मांस, अंडा इन सारी चीजों से दूर रहे। उनका खान-पान बहुत ही सादा था लेकिन रबड़ी उन्हें बहुत पसंद थी।

छावनी में बाड़े में वैदिकजी का परिवार 1910 से 1970 तक रहा। वहां बहुत सारे परिवार रहा करते थे। बाड़े में सभी लोगों का बहुत प्रेम और भाईचारे का व्यवहार था।’

पिछले महीने आए थे इंदौर

डॉ.वैदिक पिछले महीने दुबई की यात्रा पूरी कर 12 फरवरी को भतीजे शुभम की शादी में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे। यहां वे 3-4 दिन रुके थे। परिवार के साथ उन्होंने वक्त बिताया था। उनके दोस्त एसएन गोयल ने बताया कि वे अगले महीने अप्रैल में इंदौर आने वाले थे।

उद्योगपतियों के साथ मीटिंग लेने वाले थे। ब्रोशर भी छपवाकर रखे हैं। रवींद्र नाट्यगृह में एक लेक्चर भी उनका रखवाते लेकिन सारे सपने अब अधूरे रह गए। मई में दिव्यांगजनों के परिचय सम्मेलन में भी मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें इंदौर में आमंत्रित किया गया था।

इंदौर में उनके पुराने दोस्तों में कैलाश पलोड़, प्रो.सरोज कुमार, आरडी जैन, राधेश्याम पाठक, महेश जोशी, विक्रम वर्मा ये उनके खास थे। लोगों ने मिलना उन्हें बहुत पसंद था। वे एक अच्छे डिबेटर थे। इंदौर में क्रिश्चियन कॉलेज से उन्होंने बीए, एमए किया लेकिन वे प्रो.सरोज कुमार को खुद से बेहतर डिबेटर मानते थे। एक बार दोनों में डिबेट भी हुई और प्रो.सरोज कुमार फर्स्ट और डॉ.वैदिक सेकंड आए।’

छोटे से बाड़े से निकलने वाले वैदिकजी से सरकारें डरती थीं : श्रवण गर्ग

डॉ. वैदिक के साथ बचपन से ही साथ रहे वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग ने दैनिक भास्कर से उनसे जुड़ी यादें शेयर की…। वैदिकजी मुझसे ढाई-तीन साल बड़े थे। उनका जन्म इंदौर के एक बाड़े में हुआ था जहां अलग-अलग परिवारों के 100 से ज्यादा लोग रहा करते थे। मेरा भी जन्म इसी बाड़े में हुआ था जहां कॉमन बाथरूम और टॉयलेट हुआ करते थे। नहाने के लिए बारी का इंतजार करना पड़ता था। इस तरह की साधारण जिंदगी से शुरू कर उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी पहचान कायम की। भारत में कोई भी सरकारें रहीं हो, वे उनसे डरती थीं। इसलिए उनका कभी ठीक से इस्तेमाल नहीं किया। सरकारों को लगता था कि यह शख्स उन पर भारी पड़ता है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सज गए चर्च, आज प्रार्थनाएं:आर्चबिशप का संदेश- क्रिसमस शांति और सद्भाव के संचार का शुभ संदेश देता है
खंडवा में टायर शोरुम पर जीएसटी का छापा:सेंट्रल जीएसटी टीम का पंधाना रोड स्थित मस्तान टायर पर सर्वे, लाखों का टैक्स चोरी का मामला
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में महाविद्यालयीन विद्यार्थी बनेंगे वॉलेंटियर
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
बुधनी में 400 करोड़ का मेडिकल कॉलेज बनेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?