By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: जब सत्यपाल मलिक यूपी के मुख्यमंत्री बहुगुणा पर लगाया था बड़ा आरोप, विवाद में नहीं पड़े थे जेपी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » जब सत्यपाल मलिक यूपी के मुख्यमंत्री बहुगुणा पर लगाया था बड़ा आरोप, विवाद में नहीं पड़े थे जेपी
विश्व

जब सत्यपाल मलिक यूपी के मुख्यमंत्री बहुगुणा पर लगाया था बड़ा आरोप, विवाद में नहीं पड़े थे जेपी

चर्चा आज की
Last updated: April 28, 2023 9:18 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

जेपी मूवमेंट जोर पकड़ रहा था। अलग-अलग प्रदेशों में जाकर जयप्रकाश नारायण सभाएं कर रहे थे और युवाओं को इंदिरा सरकार के खिलाफ खड़ा कर रहे थे। इस बीच सत्यपाल मलिक ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया। उनके इस आरोप ने जहां राजनीति में बवंडर ला दिया, वहीं तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा व्यक्तिगत तौर पर भी काफी आहत हुए। उन्होंने इन आरोपों की तस्दीक के लिए जेपी से पत्राचार किया, तो जेपी ने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया और आश्चर्य जताया कि न जाने क्यों सत्यपाल मलिक ने ऐसी बात कही है। सत्यपाल मलिक 1974 से 1977 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे। बात जून 1974 की है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि जब 22 और 23 जून को जेपी इलाहाबाद (अब प्रयागराज) आए थे तो प्रदेश की हेमवती नंदन बहुगुणा सरकार ने उनके सरकारी गेस्ट हाउस में रुकने में व्यवधान डाला और आयोजन असफल करवाने का प्रयास किया।

Contents
  • मिल मालिक ने भरवाया पानी
  • फिर आपका क्या काम?

सत्यपाल मलिक के इस बयान के बाद जगह-जगह सरकार की किरकिरी होने लगी। तब जेपी का कद राजनीति में काफी बड़ा था और वह इंदिरा सरकार के खिलाफ संपूर्ण क्रांति की घोषणा भी कर चुके थे। बहुगुणा ने सदन में इन आरोपों को नकार दिया। इसके बाद उन्होंने जेपी को एक पत्र लिखा, जिसके उत्तर में लिखी चिट्ठी में जेपी ने कहा, ‘मुझे याद नहीं पड़ता कि सत्यपाल मलिक से मेरी अलग से कोई बातचीत हुई थी। अगर हुई भी हो, तो भी यह असंभव है कि मैंने उससे वैसा कुछ कहा हो जो बयान उसने असेंबली में दिया। उस बयान का मैंने प्रतिवाद नहीं किया क्योंकि मैं ऐसे लोगों के साथ वाद-विवाद में पड़ना ठीक नहीं समझता।’ जब जेपी अपने संपूर्ण क्रांति आंदोलन के चलते पूरे देश में घूम-घूमकर इंदिरा सरकार के खिलाफ युवाओं को एकजुट कर रहे थे, तो भी यूपी में उन्हें ऐसा करने से न रोकने के पीछे हेमवती नंदन बहुगुणा की मंशा यही थी कि शायद इससे उत्तर प्रदेश आंदोलन के प्रकोप से बच जाए। आगे चलकर हुआ भी ऐसा ही। जगह-जगह आंदोलन हुए लेकिन जेपी ने उत्तर प्रदेश में आंदोलन स्थगित कर दिया और कहा कि यहां आंदोलन की आवश्यकता नहीं है।

मिल मालिक ने भरवाया पानी

आम तौर पर उद्योगपतियों के सरकार से खुले तौर पर टकराने के मामले नहीं दिखते। लेकिन कभी-कभी ऐसी सूरत आ जाती है। 1957 में संपूर्णानंद सरकार में हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रम और उद्योग मंत्री बनाया गया था। फैजाबाद (अब अयोध्या) के मसौधा चीनी मिल के मजदूर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। चीनी मिल मालिक लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला मजदूरों की मांगें न मानने पर अड़े हुए थे। मंत्री बनने से पहले कई मजदूर संगठनों के पदाधिकारी रहे हेमवती नंदन बहुगुणा को जब पता चला कि मिल मजदूरों ने एक सभा रखी है, तो उन्होंने सभा में शामिल होने का फैसला किया। जब झुनझुनवाला को पता चला कि सभा में बहुगुणा आने वाले हैं तो वह सोच में पड़ गए। उन्हें पता था कि मंत्री के सभा में शामिल होने से मजदूरों की मांगें स्वीकार करने का दबाव बहुत बढ़ जाएगा। लेकिन मंत्री को सभा में शामिल होने से रोकते भी तो कैसे। आखिर उन्हें एक उपाय सूझा। सभास्थल की मिल्कियत चीनी मिल की ही थी। इसलिए उन्होंने सभास्थल में पानी भरवा दिया ताकि सभा हो ही न पाए। बहुगुणा को यह बात तब पता चली, जब वह मजदूरों के सामने थे। उन्होंने कह दिया कि अब जब वह आ ही गए हैं तो सभा तो होगी ही। उन्होंने मजदूरों से गेट पर चलने को कहा। वहां बहुगुणा ने भाषण में ही झुनझुनवाला को चेताया कि आज जब मैं सरकार में हूं तो किसी भी मालिक को ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर उन्हें लगता था कि मुझे यहां नहीं आना चाहिए तो वह खुद आकर मुझसे बात करते। अब झुनझुनवाला को समझ आ गया कि उन्होंने गलती कर दी है। वह फौरन मंत्री के पास पहुंचे। कहने की जरूरत नहीं कि उन्हें मजदूरों की बातें भी माननी पड़ीं।


फिर आपका क्या काम?

जिस समिति के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री हों, वहां बिना उनकी इच्छा जाने फैसले लिए जाएं, ऐसा तो राजनीति में मुमकिन नहीं दिखता। लेकिन हेमवती नंदन बहुगुणा जिन मसलों को नहीं जानते थे, उन पर विशेषज्ञों की राय को सर्वोपरि रखते थे। जमींदारी उन्मूलन के बाद सरकार के पास काफी ऐसी जमीन आ गई थी, जिस पर खेती हो सकती थी। लेकिन उन्हें भूमिहीन किसानों को कैसे दिया जाए, इसके लिए कोई नीति नहीं थी। इसलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमवती नंदन बहुगुणा आचार्य विनोबा भावे से इस काम में मदद मांगने वर्धा स्थित ब्रह्मविद्या मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी मंशा उनसे साझा की और मदद मांगी। काफी विचार के बाद आचार्य ने भूदान आंदोलन से जुड़े रहे आईसीएस आरके पाटिल को लखनऊ भेजने का वादा किया। जब पाटिल लखनऊ आए तो मुख्यमंत्री ने एक समिति बनाई। इसके अध्यक्ष वह स्वयं थे जबकि आरके पाटिल को उसका उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें बाकायदा अधिकार दिए गए। कैबिनेट की बैठकों में वह हिस्सा लेते। कैलाश चंद्र मेहरोत्रा को समिति का सचिव बनाया गया। समिति में कई सरकारी अफसरों के अलावा भूदान आंदोलन से जुड़े तमाम लोग शामिल थे। जब पहली बैठक हुई तो आरके पाटिल ने मुख्यमंत्री से दिशा-निर्देश मांगे। मुख्यमंत्री ने छूटते ही कहा- अगर मैं यह काम कर सकता तो आपको यहां क्यों बुलाता? बहुगुणा के इस जवाब के बाद समिति ने औपचारिकताओं के बंधनों से मुक्त होकर काम शुरू किया। भूमि वितरण के जो सिद्धांत तब बने, वही अब भी मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

राज्‍यसभा में सभापति धनखड़ ने मंद-मंद मुस्‍कान से कुंद कर दी नाराज सदस्‍यों की धार
खेरसॉन से पीछे हटते ही हताश दिख रहे रूसी सैनिक
इमरान खान समर्थकों ने सड़कों को बनाया जंग का मैदान, कैसे पीटीआई का बार-बार विरोध प्रदर्शन बन रहा घाटे का सौदा
UN में रूस का प्रस्ताव बहुमत से पास, भारत ने पक्ष में डाला वोट
किताबों से मुगलों का इतिहास पूरी तरह से हट गया? क्यों हुआ बदलाव, NCERT चीफ ने बताई पूरी बात
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?