By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: अपना घर कब संभाल पाएगी कांग्रेस, राजस्थान, कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ में कलह
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » अपना घर कब संभाल पाएगी कांग्रेस, राजस्थान, कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ में कलह
विश्व

अपना घर कब संभाल पाएगी कांग्रेस, राजस्थान, कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ में कलह

चर्चा आज की
Last updated: April 14, 2023 11:53 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

कांग्रेस में आपसी गुटबाजी और वक्त से फैसला न ले पाने की जो मुसीबत है, वह खत्म ही नहीं हो रही है। राजस्थान में एक बार फिर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच टकराव तब सामने आया, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और पार्टी वहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। इस घटना ने कांग्रेस को ऐसे समय में बैकफुट पर धकेला, जब राहुल गांधी के संसद से अयोग्य घोषित होने के बाद पार्टी देश भर में संगठन स्तर पर आंदोलन करने की तैयारी कर रही है। बड़ी बात यह कि पार्टी के अंदर जो समस्या दिख रही है, वह अचानक सामने नहीं आई है। जब भी कांग्रेस खुद को बीजेपी के सामने रिवाइव करने की कोशिश करती है, ऐसे विवाद इन कोशिशों पर पानी फेर देते हैं। यह भी कोई पहला मौका नहीं है। अक्सर पार्टी को ऐसे ही अहम मौकों पर अंदर से करारे झटके लगते रहे हैं, खासतौर से तब, जब उसके अंदर एकजुटता की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही हो।

Contents
  • हर राज्य में है समस्या
  • अंसतुष्ट नेताओं की लंबी लिस्ट
  • क्षेत्रीय दलों की नजर
  • विपक्षी एकता पर नरम हुए राहुल

हर राज्य में है समस्या

2014 के बाद पिछले कुछ सालों से पार्टी जिस तरह से दिन-ब-दिन कमजोर होती रही, वह इसी गुटबाजी और अनिर्णय का नतीजा कहा जा सकता है। इसके चलते आज पार्टी सिर्फ तीन राज्यों- राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने दम पर सरकार में है। राजस्थान में भी इस साल चुनाव होने हैं। इस चुनावी साल में कांग्रेस के अंदर जिस तरह से सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच घमासान हुआ और यह मामला जयपुर से दिल्ली तक पहुंचा, उससे पार्टी के अंदर एक और विभाजन की आशंका दिखने लगी। हालांकि पार्टी के नेताओं ने हस्तक्षेप कर हालात को और बिगड़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन राजनीतिक पंडितों का मानना है कि नुकसान तो हो चुका है। जैसे ही राजस्थान में मामला उठा, उसे अपने लिए मौका समझते हुए छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव ने भी अपनी बात उठा दी। कर्नाटक में डीके शिवकुमार बनाम सिद्धारमैया का विवाद भी पिछले कुछ सालों से पार्टी के लिए सिरदर्द बना रहा, और चुनावी नतीजों से पहले ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ के मुद्दे पर तकरार हो चुकी है। महाराष्ट्र में भी पार्टी दो भागों में बंटी हुई है। इसी गुटबाजी के कारण कांग्रेस मध्य प्रदेश में डेढ़ दशक बाद सत्ता में आने के बावजूद सरकार गंवा चुकी है।

अंसतुष्ट नेताओं की लंबी लिस्ट

राष्ट्रीय संगठन में पहले से ही अंसतुष्ट नेताओं की लंबी लिस्ट है। पिछले कुछ दिनों से वे लगातार अपने ही नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे नेता तो पार्टी भी छोड़ गए। हालांकि सिब्बल पार्टी छोड़ने के बाद भी नेतृत्व के प्रति नरम हैं, लेकिन आजाद जिस तरह से अपनी ही पुरानी पार्टी को घेर रहे हैं, उससे पार्टी को कहीं न कहीं नैरेटिव के स्तर पर नुकसान हुआ है। बीते साल पंजाब से लेकर उत्तराखंड तक कांग्रेस की शर्मनाक हार के पीछे ऐसी ही गुटबाजी को कारण माना गया। पिछले एक साल के अंदर दो पूर्व सीएम और आधा दर्जन प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग राज्यों में पार्टी छोड़ चुके हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या कांग्रेस इस हालत से कभी बाहर भी निकल पाएगी या नहीं? हालांकि इससे निपटने के लिए पार्टी ने कोशिश भी की। पिछले दिनों मल्लिकार्जुन खरगे के रूप में पार्टी को गैर गांधी परिवार से अध्यक्ष मिला। लेकिन अभी यहां अनिर्णय की ही स्थिति दिख रही है। खरगे के पदभार संभालने के बाद अब तक पार्टी संगठन में नई नियुक्तियों के लिए नई CWC का ही गठन नहीं हुआ है। यहां भी माना जा रहा है कि संतुलन बनाने की कोशिश में देर हो रही है। पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में ठीक एक साल बाकी है और बीजेपी चुनाव प्रचार के साथ मैदान में उतर चुकी है। कांग्रेस को अगर हकीकत में चुनौती देनी है तो अब उसी हिसाब से प्रो-एक्टिव होना होगा।

क्षेत्रीय दलों की नजर

ऐसा नहीं है कि कांग्रेस की समस्या सिर्फ पार्टी का अंदरूनी मामला है। तमाम सहयोगी और क्षेत्रीय दल भी चाहते हैं कि पार्टी अपने मसलों को जल्द से जल्द सुलझा कर सामने आए, ताकि विपक्षी एकता और इससे जुड़े दूसरे मुद्दों को सुलझा कर रणनीति साफ की जाए। तमाम क्षेत्रीय दल कांग्रेस पर आरोप लगाते हैं कि पार्टी ‘न खेलेंगे-न खेलने देंगे’ के रुख पर कायम है। उनका कहना है कि पार्टी के अंदर अनिर्णय की जो स्थिति बनी रहती है, वह उनकी भी योजनाओं को प्रभावित करती है। एक क्षेत्रीय दल के नेता ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस अपने बिना विपक्षी एकता की कोशिश को खारिज करती है, और फिर इसके लिए कोई सकारात्मक पहल भी नहीं करती है। हालांकि ऐसे तमाम फीडबैक मिलने के बाद कांग्रेस ने इस मोर्चे पर पहल की। राहुल गांधी और खरगे ने एक दिन पहले नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें विपक्षी एकता के लिए पहल करने को अधिकृत किया। सावरकर के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे और शरद पवार की आपत्ति को भी स्वीकार किया।

विपक्षी एकता पर नरम हुए राहुल

विपक्षी एकता की दिशा में राहुल गांधी भी अपना रुख नरम कर चुके हैं। पिछले कई मौकों पर उन्होंने सार्वजनिक मंच से संकेत दिया कि वह सभी दलों को साथ लेकर चलने को तैयार हैं। कांग्रेस के अंदर अब इस बात पर सहमति बनती दिख रही है कि अगर पार्टी की ओर से सकारात्मक पहल अभी नहीं की गई, तो उसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ मुद्दों पर पार्टी अपने स्टैंड में भी लचीला रुख अपनाने को तैयार दिख रही है। कुल मिलाकर कांग्रेस के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अगले 30 दिनों में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। ये नतीजे और पार्टी की अंदरूनी दिक्कतों को समाप्त करने की दिशा में जो भी पहल होगी, वह 2024 की दशा को बहुत हद तक तय करेगी। अब पार्टी ऐसे मोड़ पर आ चुकी है जहां से अनिर्णय और समस्या को टालने की पुरानी आदत का अंतिम प्रतिकूल परिणाम सामने आ सकता है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम- दवाओं पर 100 पर्सेंट टैरिफ- वैश्विक अर्थव्यवस्था भारत और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर विश्लेषण
मिडिल क्लास, महिलाएं… बजट घोषणाओं से यूं ही जोश में नहीं आई भाजपा, आगे तैयार है मिशन 2024
धरना स्थल हटाने रविवार को धरना, डंपिंग यार्ड भी हटाने की मांग
अब क्या होगा? वैक्सीन प्रोडक्शन हो नहीं रहा और कोरोना फैलने लगा, राज्य हैं खाली हाथ
आतंकी अशफाक से पहले इन गुनहगारों को भी दी जा चुकी है फांसी, देखें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?