By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: जहां इमरान खान पर हुआ था हमला, वहीं से फिर शुरू किया ‘लॉन्ग मार्च’
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » जहां इमरान खान पर हुआ था हमला, वहीं से फिर शुरू किया ‘लॉन्ग मार्च’
विश्व

जहां इमरान खान पर हुआ था हमला, वहीं से फिर शुरू किया ‘लॉन्ग मार्च’

चर्चा आज की
Last updated: November 11, 2022 10:35 am
By
चर्चा आज की
4 Min Read
Share
SHARE

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का ‘लॉन्ग मार्च’ गुरुवार को फिर से शुरू हो गया। इस्लामाबाद तक का यह मार्च पंजाब प्रांत में वजीराबाद के उसी स्थान से शुरू हुआ है जहां पिछले हफ्ते पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर प्राणघातक हमला किया गया था। ‘हकीकी आज़ादी’ (असली आज़ादी) मार्च तीन नवंबर को 70 वर्षीय खान पर हमले के बाद  स्थगित कर दिया गया था। खान जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर यह मार्च निकाल रहे हैं। यह मार्च जब वज़ीराबाद पहुंचा था तब ट्रक पर रखे उस कंटेनर पर दो बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी थी जिसमें खान सवार थे। इस हमले में पीटीआई प्रमुख के दाहिने पैर में गोली लगी थी। वहीं पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है तथा 11 अन्य जख्मी हो गए थे।

खान के धर्मार्थ संगठन के स्वामित्व वाले शौकत खानम अस्पताल में उनका इलाज किया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें चार से छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। वीडियो के जरिए अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए खान ने आरोप लगाया कि  सितंबर में उनकी हत्या की साज़िश रची गई थी। उन्होंने दावा किया कि इस वारदात को साजिश के तहत अंजाम दिया गया था। खान ने कहा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह योजना सितंबर में तैयार की गई थी। 24 सितंबर को एक जनसभा में मैंने कहा था कि योजना बना ली गई है और वे इसके लिए धार्मिक कट्टरपंथी को कसूरवार ठहराएंगे।’

खान ने कहा कि जो लोग उनकी हत्या कराना चाहते हैं, उन्होंने उनका कत्ल ‘धार्मिक कट्टरपंथी’ से कराने की साज़िश रची है ताकि वे इसकी जिम्मेदारी से बच सकें। PTI प्रमुख ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। खान की गैर हाजिरी में मार्च का नेतृत्व करते हुए, पूर्व विदेश मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह महमूद कुरैशी ने पहले कहा था कि पार्टी अध्यक्ष जल्द ही इस्लामाबाद तक ‘लॉन्ग मार्च’ में अपने समर्थकों के साथ शामिल होंगे। उन्होंने वज़ीराबाद में मार्च में शिरकत करने वाले लोगों से कहा, ‘आज मैं एक स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि पीटीआई का काफिला आगे बढ़ रहा है। नई विचारधारा का पाकिस्तान बनाना है तो इमरान खान का साथ देना होगा।’
     
उनके साथ हम्माद अज़हर, फैसल जावेद, असद उमर, फवाद चौधारी समेत अन्य नेता मौजूद थे। फैसल जावेद हमले में जख्मी हुए लोगों में शामिल थे। खान ने पहले मंगलवार को ‘लॉन्ग मार्च’ फिर से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में पार्टी ने फैसला बदलते हुए बृहस्पतिवार से मार्च शुरू करने का निर्णय लिया। मार्च 10 से 14 दिन में रावलपिंडी पहुंचेगा और खान वहां पर इसमें शामिल होंगे।

जियो टीवी की खबर के मुताबिक, एक बयान में, पीटीआई ने कहा कि फैसलाबाद और देश के अन्य हिस्सों के नेता समूहों में रावलपिंडी की ओर बढ़ेंगे, जबकि नवंबर के तीसरे हफ्ते में और काफिले शहर पहुंचेंगे। इस बीच, बृहस्पतिवार को तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया जाएगा , जो संयुक्त जांच दल को स्थानीय पुलिस की ओर से की गई तहकीकात का ब्यौरा देगा।

खान को इस साल अप्रैल में नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद से वह पाकिस्तान में आम चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर उन्होंने ‘लॉन्ग मार्च’ निकाला है। हालांकि, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार फिलहाल चुनाव कराने का विरोध कर रही है। वर्तमान नेशनल असेंबली का कार्यकाल अगस्त 2023 में समाप्त होगा।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

हम तो बंबई के हैं, हमारे शहर में हमला करने वाले आपके मुल्क में घूम रहे… पाकिस्तान की सरजमीं पर जावेद अख्तर ने धो दिया
कहीं प्री-मॉनसून बारिश तो कहीं अचानक लू…मोका तूफान की वजह से कई हिस्सों में बदल रहा मौसम
हसन नसरल्लाह की मौत! जानें कैसे सब्जी बेचने वाले का बेटा बना हिजबुल्लाह प्रमुख
गलत सूचनाओं पर लगाम, परसेप्शन की जंग…ईस्टर्न लद्दाख में ढाई साल से तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय का नया कदम
भारतीयों में बहुत प्रतिभा, खूब तरक्की करेगा देश, व्लादिमीर पुतिन ने की जमकर तारीफ
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?