By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: आतंकी हमास ने इजरायल में जहां 5000 मिसाइलें दागीं वहां सबसे ज्यादा भारतीय, लोग बोले- घर में घुस महिलाओं को उठा ले गए, 3-5 साल की बच्चे-बच्चियों को भी नहीं बख्शा, सर धड़ से अलग कर दिया, रेप किया, प्रताड़ना भी दी, शवों के साथ किए हैवानियत, सड़कों पर लाशें ही लाशें
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » आतंकी हमास ने इजरायल में जहां 5000 मिसाइलें दागीं वहां सबसे ज्यादा भारतीय, लोग बोले- घर में घुस महिलाओं को उठा ले गए, 3-5 साल की बच्चे-बच्चियों को भी नहीं बख्शा, सर धड़ से अलग कर दिया, रेप किया, प्रताड़ना भी दी, शवों के साथ किए हैवानियत, सड़कों पर लाशें ही लाशें
विश्व

आतंकी हमास ने इजरायल में जहां 5000 मिसाइलें दागीं वहां सबसे ज्यादा भारतीय, लोग बोले- घर में घुस महिलाओं को उठा ले गए, 3-5 साल की बच्चे-बच्चियों को भी नहीं बख्शा, सर धड़ से अलग कर दिया, रेप किया, प्रताड़ना भी दी, शवों के साथ किए हैवानियत, सड़कों पर लाशें ही लाशें

Sandeep Bharangar
Last updated: October 12, 2023 1:49 pm
By
Sandeep Bharangar
8 Min Read
Share
SHARE

50 साल में पहली बार ऐसे हालात देखे हैं। रॉकेट के हमले तो हुए ही, साथ मे हमारे घरों के आसपास सड़कों पर आतंकी गन लेकर घूमते दिखे। लोगों को गाड़ियों में भरकर गाजा की तरफ ले जाने लगे। इजराइल के साउथ एरिया में ज्यादा भारतीय रहते हैं। उसी इलाके में ज्यादा रॉकेट अटैक हुए।_ …इजराइल के तेल अवीव में रेस्टोरेंट ओनर रीना पुष्करना ये बताते हुए बेहद परेशान नजर आती हैं।

_मुझे पता चला कि गाजा पट्टी की तरफ से मिसाइल अटैक हो रहा है। मैंने डोरोन को कॉल किया, उसने बताया कि वो किसी सिक्योरिटी रूम में है। वहां बम और गोलियों की आवाजें आ रही थीं। मुझे अंदाजा हो गया कि वो मुश्किल में है। कुछ देर बाद मैंने उसे मैसेज करके पूछा, वहां क्या चल रहा है। जवाब में डोरोन ने लिखा- मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा। मैं आर्मी कैंप पहुंचने की कोशिश कर रही हूं। उसने मुझे सिक्योरिटी रूम में खेलते बच्चों की फोटो भेजी। 15 मिनट बाद मैंने डोरोन को फिर मैसेज किया। पूछा कि अब वहां क्या हो रहा। उसका जवाब नहीं आया। कुछ मिनट बाद उसने मेरे भाई और अपने पति योहनी को कॉल किया। बताया- घर में आतंकी घुस आए हैं। वे मां के पार्टनर को उठा ले गए। मुझे लगा था कि आतंकी चले गए हैं, लेकिन वो वापस आ गए।_ …ये बोलते हुए इजराइल की यारदेन फूट-फूट कर रोने लगती हैं।

7 अक्टूबर 2023, एक आम दिन की तरह ही जब इजराइल के लोग सुबह सोकर उठते हैं, तो देश का नजारा बदल चुका था। हमास ने सुबह करीब 6 से 6:30 के बीच रॉकेट से इजराइल पर हमले शुरू कर दिए थे। इस बीच इजराइल का बॉर्डर पार करके हमास के लड़ाके लोगों पर गोलियां बरसाने लगे। धीरे-धीरे गाजा बॉर्डर के पास इजराइली शहरों में जगह-जगह लाशें बिछ गईं। अब इजराइल की सेना गाजा स्ट्रिप से लगे इजराइली शहरों और कस्बों को हमास के कब्जे से छुड़ा चुकी है। इजराइली सैनिकों को यहां एक के बाद एक शव बरामद हो रहे हैं। हमास ने इजराइल की 20 लोकेशन को निशाना बनाकर अब तक करीब एक हजार से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी है।

जिन जगहों पर हमास ने सबसे ज्यादा लोगों को निशाना बनाया, उनमें किबुत्ज बीरी, स्देरोट, कफार अज्जा, नीर ओज और नोवा फेस्टिवल शामिल हैं। इन जगहों पर हमास के शुरुआती हमलों में ही 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अकेले किबुत्ज में हमले से पहले करीब 350-400 लोग थे। हमले के बाद यहां मुश्किल से 200 लोग बचे हैं।

बीरी में हमास के लड़ाके 7 अक्टूबर को सुबह करीब 6 बजे दाखिल हुए। किबुत्ज के दरवाजे पर लगे सिक्योरिटी कैमरे में इसका फुटेज सामने आया है। जब एक कार इस दरवाजे पर रुकती है, तो हमास के 2 लड़ाके गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं। इसके बाद वो किबुत्ज में दाखिल हो जाते हैं। सुबह 7 बजे तक हमास के करीब 8 लड़ाके किबुत्ज में मौजूद थे। इसके बाद हमास ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। कई लोगों को इस दौरान अगवा भी किया गया। इनमें से कुछ की हत्या कर दी गई। इजराइल के इमरजेंसी वर्कर्स ने किबुत्ज बीरी से करीब 100 शव बरामद किए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इन्हीं में से एक वर्कर ने बताया- यह बहुत कठिन काम था। वहां कई शव छोटे बच्चों के थे। हमास के लड़ाकों के बीच कुछ शव मिले हैं। हमने अभी तक सभी घरों को चेक नहीं किया है।

किबुत्ज के ही इलाके में रहने वाले नीर ओज समुदाय के लोगों पर हमास के अत्याचार से जुड़े कई वीडियो और फोटोज लगातार सामने आ रहे हैं। द टाइम्स ने ऐसा ही एक 30 मिनट का वीडियो वेरिफाई किया। इसमें हमास के बंदूकधारी लड़ाके बॉर्डर फेंस पार करके नीर ओज की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। इसके बाद वीडियो में लोगों के चिल्लाने और गोलियां चलने की आवाजें सुनाई देती हैं।

इसके बाद एक कमरे के अंदर खून से लथपथ करीब 6 शव नजर आते हैं। इस बीच एक बंदूकधारी गोलियां चलाना शुरू करता है और यह वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। इजराइली सेना ने बताया कि नीर ओज में कितने लोगों को अगवा किया गया है, इसका डेटा अभी नहीं मिल पाया है। हालांकि जब सेना ने नीर ओज में बचे बाकी लोगों को इकट्ठा किया तो उनमें से एक ने बताया कि किबुत्ज के करीब 50% नागरिक वहां नहीं थे। किबुत्ज में रहने वालों ने बताया कि हमले से पहले वहां करीब 350-400 नागरिक थे, लेकिन अब करीब 200 ही बचे हैं। इनमें से कुछ लोग दूसरे समुदाय के भी हैं।

इजराइल की वो दूसरी जगह, जिसे हमास ने अपना निशाना बनाया था, उसका नाम है कफार अज्जा। हमले के 4 दिन बाद जब इजराइल के सैनिक यहां एक गांव में पहुंचे, तो हर दूसरे घर में उन्हें लाशें नजर आईं। इस दौरान न्यूयॉर्क टाइम्स के एक जर्नलिस्ट भी उनके साथ था। इजराइल के एक कमांडर ने बताया- गांव में घर, लॉन, रास्तों और बाकी सभी जगह सिर्फ शव नजर आ रहे थे। यह कोई जंग का मैदान नहीं, बल्कि नरसंहार है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। हमारे दादा-दादी के समय में जब नरसंहार हुआ था, यह वैसा ही नजारा है। सेना के अफसरों ने बताया कि यहां सैकड़ों लोगों की हत्या हुई है।

गाजा से करीब 1 मील की दूरी पर मौजूद स्देरोट शहर में भी शनिवार यानी 7 अक्टूबर की सुबह ही हमले शुरू हो गए थे। यहां 2 पिकअप वैन में हमास के लड़ाके मशीन गन लेकर घुसे थे। इजराइली नागरिकों को उनकी कारों में ही मार दिया गया। उन्हें एक ओवरपास के नीचे बस का इंतजार करते वक्त गोली मारी गई। स्देरोट के ही एक बस स्टॉप से सेना को 7 शव मिले हैं। स्देरोट में जो लोग बच गए, उन्होंने वहां के हालात पर कई वीडियो भी बनाए। ऐसे ही एक वीडियो में एक आदमी कहता सुनाई देता है कि यहां सब लोग मारे जा चुके हैं। कुछ लोगों ने हमास के लड़ाकों का गोली चलाते वक्त भी वीडियो बनाया। एक वीडियो में लड़ाकों और पुलिस अधिकारियों के बीच मुठभेड़ नजर आ रही है। इसके बाद हमास के लोग पुलिस स्टेशन पर कब्जा कर लेते हैं। हमास के हमलों में यह पुलिस स्टेशन तबाह हो चुका है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, स्देरोट में करीब 20 इजराइली नागरिकों और 12 से ज्यादा सैनिकों के अलावा कई पुलिस अधिकारियों और फायर फाइटर्स की भी मौत हुई है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

जो वर्ष चुनावी होता है उसमें एससी-एसटी के प्रति बढ़ते है अपराध-मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन तैयार
दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश पर कब लगेगा ब्रेक? IMD ने जारी किया एक और अलर्ट
भीमा कोरेगांव हिंसा केस:रिपोर्ट में दावा- स्टेन स्वामी को फंसाने के लिए कंप्यूटर में प्लांट किए गए थे सबूत
प्लास्टिक की कविता आ गई है जो देखने में बहुत सुंदर है, लेकिन उसमें कोई खुशबू नहीं होतीः कवयित्री अनामिका
TAGGED:आतंकीइजरायलघरघुसबख्शाबच्चे-बच्चियोंभारतीयमहिलाओंरेप
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?