एक की मौत,दो घायल
बांदा-अतर्रा थाना क्षेत्र के ओरहा गांव मे खेत जोतने के बाद घर लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे पिता पुत्र सहित पड़ोसी युवक घायल हो गया।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।वहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार ओरहा गांव के एक मजरा जयराम बारी मे 18 वर्षीय उमेंश पुत्र रामगोपाल रविवार की सुबह अपने पिता और पडोसी 16 वर्षीय कृष्णा के साथ खेत की जुताई करने गया था।खेत जोतने के बाद सभी लोग खेत से घर लौट रहे थे।बसरेही माइनर की चढाई चढते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर आनियंत्रित होकर नहर में गिर कर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार तीनो लेाग दब कर घायल हो गए।गुजर रहे ग्रामीणो ने किसी तरह तीनो को बाहर निकाला। उन्हे मे अस्पताल भर्ती कराया।वहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उमेंश को मृत घोषित कर दिया।खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
……………….





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



