जहां एक तरफ बिग बॉस 16 के फिनाले को चार हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं, बिग बॉस 4 मराठी को अपना विनर भी मिल गया है।अपूर्व नामलेकर ने जहां दूसरी पोजिशन हासिल की। वहीं किरण माने, अमृता धोंगड़े और राखी सावंत को तीसरी नंबर से ही संतोष करना पड़ा। जी, आपकी राखी सावंत टॉप 3 में शुमार हुईं। उन्होंने इस सीजन में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री की थी। रही बात विनर की तो वह बाजी अक्षय केलकर ने मारी है।




राखी सावंत के लटके-झटके
‘बिग बॉस 4 मराठी’ के फिनाले में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने जमकर ठुमके लगाए। उन्होंने ‘रूही’ फिल्म के गाने ‘नदियों पार’ पर धमाकेदार डांस किया। इसा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। फैन्स ने उनकी तारीफ की। लिखा कि जब ये डांस करती हैं तब ये सबसे ज्यादा खुश होती हैं। कुछ ने फायर इमोजी शेयर कर भी अपना रिएक्शन दर्ज कराया है। एक यूजर ने लिखा कि राखी सावंत की डांसिग स्किल सबसे हटकर है।
कौन हैं अक्षय केलकर?
बिग बॉस 4 मराठी के विनर अक्षय केलकर को पहचान साल 2019 में आए टीवी सीरियल ‘भाखरवड़ी’ से मिली थी। ये सोनी सब पर प्रसारित होता था। इसके बाद वह 2021 में ‘डॉन कटिंग’ में नजर आए थे। मराठी फिल्म टकाटक 2 में भी इन्होंने अपने अभिनय का जादू दिखाया था। इसके अलावा अक्षय ने कलर्स के सीरियल नीमा डेन्जोंगपा में भी काम किया था। मराठी टीवी में इन्होंने ‘बे दुने दाहा’ से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने कबीर का किरदार निभाया था।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



