नई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के मैनेजमेंट में फेरबदल किया गया है। शुक्रवार को मुकेश अंबानी ने वेंकटचारी श्रीकांत (Srikanth Venkatachari) को कंपनी का नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। श्रीकांत वेंकटचारी 1 जून 2023 से कंपनी के नए सीएफओ की कमान संभालेंगे। 65 साल के श्रीकांत पर कंपनी की बड़ी जिम्मेदारी होगी। शेयर बाजार में रिलायंस के गिरते शेयरों के बीच कंपनी ने ये फेरबदल किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दे दी है। रिलायंस ने इस नियुक्ति को लेकर कहा कि श्रीकांत कंपनी के विकास और उसके फ्यूचर प्लान को आगे बढ़ाएंगे।




कौन हैं श्रीकांत वेंकटचारी
65 साल के श्रीकांत रिलायंस के लिए नए नहीं है। वो पिछले 14 सालों से रिलायंस के साथ हैं। बीते कुछ सालों से वो ज्वाइंट चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर रिलायंस के साथ काम कर रहे हैं। रिलायंस से पहले उन्होंने 20 सालों तक सिटी ग्रुप (Citi Group) के साथ काम किया है। जहां वे फॉरेक्स (Forex) ट्रेडिंग के चीफ थे। उनके पास मार्केट ऑपरेशंस, प्लानिंग का लंबी अनुभव है। श्रीकांत आलोक अग्रवाल की जगह सीएफओ का पद संभालेंगे। आलोक अग्रवाल साल 2005 से सीएफओ के पद पर हैं। अब उन्हें रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के वरिष्ठ सलाहकार की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



