By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: जातिगत जनगणना पर कांग्रेस आक्रामक क्यों? चुनावी रणनीति या सियासी मजबूरी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » जातिगत जनगणना पर कांग्रेस आक्रामक क्यों? चुनावी रणनीति या सियासी मजबूरी
विश्व

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस आक्रामक क्यों? चुनावी रणनीति या सियासी मजबूरी

चर्चा आज की
Last updated: April 24, 2023 11:17 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE
नई दिल्ली : राहुल गांधी और कांग्रेस जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा को बढ़ाने की मांग को लेकर आक्रामक रूप से सामने आए हैं। अब तक इन मुद्दों से परहेज करने वाले राहुल क्यों लगातार बोलने लगे हैं? जानकारों के अनुसार, 2024 आम चुनाव से पहले BJP को टक्कर देने के लिए अब इस मुद्दे को विपक्ष का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। जातिगत जनगणना की रिपोर्ट आखिरी बार 1931 में सामने आई थी। 1931 की रिपोर्ट और मंडल कमिशन के रिसर्च के अनुसार, देश में पिछड़े वर्ग की आबादी 54 फीसदी है।

मुद्दों पर एकता

पिछले दिनों विपक्षी एकता की तमाम कोशिशों के बीच यह बात सामने आई कि तब तक विपक्षी एकता का कोई बड़ा मतलब नहीं होगा जब तक मुद्दों पर सहमति न हो। अडाणी मुद्दा हो या कोई दूसरा मामला हर दल इस पर सहमत नहीं दिखा। मगर, जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग ऐसे मुद्दे हैं जिस पर लगभग सभी विपक्षी दल साथ आ सकते हैं। इसके लिए नवीन पटनायक और जगन रेड्डी जैसे नेताओं का भी समर्थन मिल सकता है, जो अमूमन विपक्ष से दूर रहते हैं। ऐसी ही बात नीतीश कुमार और राहुल गांधी के बीच हुई मीटिंग में भी उठी। सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे से उत्तर प्रदेश में भी विपक्षी एकता की दिशा में कुछ पहल हो सकती है।

सवर्ण आरक्षण के बाद मांग पर जोर

जातिगत जनगणना और आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग ने तब और जोर पकड़ा जब केंद्र सरकार ने 2019 में आम चुनाव से ठीक पहले अगड़ों को आरक्षण दिया। इसके बाद से मांग उठने लगी कि जिस तरीके से अगड़ों के लिए 10 फीसदी कोटा तय किया गया उसी हिसाब से उनके कोटे को भी बढ़ाया जाय। देश में सबसे अधिक तादाद OBC की ही है। सवर्ण आरक्षण के बाद OBC कोटे को 27 फीसदी से बढ़ाकर 54 फीसदी करने की मांग उठने लगी। इसके लिए जातिगत जनगणना को सार्वजनिक कर हर जाति को उसके हिसाब से आरक्षण देने की मांग भी की जाने लगी है। उनका तर्क है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 50 फीसदी से अधिक आरक्षण देने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में अब इसमें कोई बाधा नहीं है।

सियासी मजबूरी भी

कांग्रेस और बाकी विपक्षी दलों को पता है कि अगर BJP से मुकाबला करना है तो धर्म और राष्ट्रवाद की पिच पर वह मुकाबला नहीं कर सकती है। BJP ने 2024 के लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। 2023 के अंत में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा होगा। विपक्ष को लगता है कि उसे काउंटर करने के लिए तैयारी अभी से करनी होगी। कमंडल से मंडल की ओर से सियासत की दिशा मोड़ने की विपक्षी दलों की रणनीति है।

2011 की जातिगत जनगणना

ऐसा नहीं है कि जातिगत जनगणना पहली बार हो रही है। UPA सरकार ने 2011 में जातिगत जनगणना करवाई थी, लेकिन 2014-15 में इसके आंकड़े आने के बाद भी तत्कालीन सरकार ने और बाद में NDA की सरकार ने इसे जारी नहीं Ṇकिया। कहा गया कि इसमें तकनीकी खामियां थीं। इसके बाद 2017 में OBC के बीच नए सिरे से वर्गीकरण करने के लिए केंद्र सरकार ने रोहिणी कमिशन बनाई, जिसे तब 6 महीने के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया था। मगर, वह मुद्दा भी ठंडे बस्ते में चला गया। जातिगत जनगणना के साथ अब उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग तेज हो सकती है।

RSS भी पक्ष में नहीं

2010 में जब क्षेत्रीय दलों के साथ BJP केंद्र सरकार पर जातिगत जनगणना कराने का दबाव बना रही थी तब RSS ने उसे चेताया था। उसने कहा था कि BJP इस मुद्दे पर आक्रामक तरीके से आगे न बढ़े। RSS की चिंता थी कि इसके आंकड़े से उसके बृह्द हिंदू की कल्पना को राजनीतिक रूप से धक्का लग सकता है। BJP इस बार कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं है। वह इस मुद्दे से लगातार दूरी ही रख रही है। आरक्षण के मसले पर पार्टी पहले सियासी रूप से फंसती रही है। 2015 बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त आरक्षण पर आए बयानों ने पार्टी को मुसीबत में खड़ा कर दिया था। हालांकि, तब से हालात बहुत बदल गए हैं।

क्या होगी रणनीति

BJP खुद को OBC की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी होने का दावा करने से चूकती नहीं है। इस मुद्दे पर मानने के भी जोखिम हैं तो न मानने के भी। अगर, आरक्षण सीमा को बढ़ाने की मांगें मानी गईं तो प्राइवेट नौकरियों तक में आरक्षण की मांग उठ सकती है। ऐसी सूरत में BJP कांग्रेस और बाकी विपक्षी दलों को इस मुद्दे को किस तरह काउंटर करेगी आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।


    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

हमें बार-बार शर्मिंदा होने के लिए कहते हैं, हमारे आदेश के बावजूद हेट स्पीच पर नहीं हो रही कार्रवाई : सुप्रीम कोर्ट
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में एडमिट, सोशल मीडिया पर जहर दिए जाने का दावा
इस्तांबुल बम ब्लास्ट के कुछ घंटे बाद संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार
राहुल गांधी पर जर्मनी की एंट्री से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने कहा- थैंक्स, बीजेपी हुई हमलावर
BJP का स्‍थापना दिवस आज, पीएम मोदी अगली फतह के लिए कार्यकर्ताओं से करेंगे कमर कस लेने की अपील
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?