By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: चार राज्यों में बीजेपी ने क्यों बनाए नए अध्यक्ष? यहां समझिए पार्टी का पूरा ‘मास्टर प्लान’
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » चार राज्यों में बीजेपी ने क्यों बनाए नए अध्यक्ष? यहां समझिए पार्टी का पूरा ‘मास्टर प्लान’
विश्व

चार राज्यों में बीजेपी ने क्यों बनाए नए अध्यक्ष? यहां समझिए पार्टी का पूरा ‘मास्टर प्लान’

चर्चा आज की
Last updated: March 24, 2023 10:23 am
By
चर्चा आज की
4 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। आने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से बीजेपी का ये दाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। खासतौर पर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लव-कुश (कुशवाहा-कुर्मी) समीकरण के बीच बीजेपी का ये कदम कारगर साबित हो सकता है। बीजेपी ने बिहार में कुशवाहा समाज के नेता सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा राजस्थान में पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे सीपी जोशी को अध्यक्ष बनाया है, जहां इस साल चुनाव होना है। वहीं बीजेपी ने ओडिशा में मनमोहन सामल और दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नीतीश के खिलाफ रहते हैं हमलावर
बता दें कि 54 साल के सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं। वो कुशवाहा समाज के कद्दावर नेता शकुनि चौधरी के बेटे हैं। एक वक्त चौधरी नीतीश के सहयोगी के तौर पर रहे थे। उन्होंने नीतीश को गैर-यादव ओबीसी कुशवाहा समाज में एक बड़ा ब्लॉक बनाने में मदद की। लेकिन फिर वो नीतीश से अलग हो गए और अक्सर उनकी आलोचना करते रहते हैं। सम्राट को राजनीति विरासत में मिली है। उम्मीद की जा रही है कि पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद वो सीएम नीतीश के खिलाफ आक्रमक रूप से सामने आएंगे।

उपेंद्र कुशवाहा के दलबदल के मद्देनजर हुई नियुक्ति
सम्राट चौधरी की नियुक्ति नीतीश खेमे से उसी जाति के एक महत्वपूर्ण नेता उपेंद्र कुशवाहा के दलबदल के मद्देनजर हुई है। इसका उद्देश्य कुशवाहा समाज के बीच संख्यात्मक रूप से कमजोर कुर्मी जाति के लिए दूसरी भूमिका निभाने को लेकर पहले से मौजूद नाराजगी को भड़काना और इस मुद्दे को भुनाना है। बीजेपी के इस कदम से नीतीश कुमार की जदयू को नुकसान हो सकता है।
राजस्थान चुनाव से पहले बीजेपी का दाव
अगर राजस्थान की बात करें, तो वहां बीजेपी ने चुनाव को देखते हुए संगठन में बदलाव किया है। बीजेपी ने सीपी जोशी को सतीश पुनिया की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ऐसा माना जा रहा है कि जोशी की नियुक्ति पुनिया और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के झगड़े के बीच की गई है। वसुंधरा राजे पुनिया से नाखुश थीं क्योंकि उन्होंने पार्टी में सबसे ज्यादा पहचाने वाले चेहरे के रूप में उनका विरोध किया था। राजे को पुनिया के हटने से फायदा हो सकता है। लेकिन ये देखने वाली बात होगी कि पार्टी के इस कदम के बाद वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में उतारा जाएगा या नहीं।
दिल्ली में पंजाबियों के बीच मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश
दिल्ली में बीजेपी ने वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ये पार्टी की पंजाबियों के बीच मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश है। पिछले दो प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और आदेश गुप्ता बिहार और यूपी से हैं। ऐसे में दिल्ली में इन राज्यों के प्रवासियों को प्रतिनिधित्व देने के लिए पार्टी ने इन्हें चुना था। क्योंकि बिहार और यूपी के लोग दिल्ली की आबादी में बड़ा हिस्सा हैं। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि गुप्ता को हटाए जाने के बाद पार्टी के दिल्ली कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपने छोटे से कार्यकाल में सचदेवा प्रभावशाली रहे हैं। इसके अलावा सचदेवा की संगठन और आरएसएस में भी अच्छी पकड़ है। ऐसे में वो दिल्ली में सामंजस्य बिठाने में सफल हो सकते हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

आज का इतिहास: कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया का जन्म, जानें 10 मार्च की अन्य घटनाएं
मालदीव की राजनीति में खून-खराबा, अभियोजक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला; भारत का समर्थन करने वाली पार्टी ने किया था नियुक्त
27 साल की कैरोलिन लेविट होंगी व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी, ट्रंप ने जमकर की तारीफ
बंदे ने बीवी का पासपोर्ट क्लियर करवाने के लिए पुलिस की साइट ही हैक कर डाली, गजब है यह किस्सा
अडानी-हिंडनबर्ग विवाद : एक्सपर्ट पैनल बनाने पर गुरुवार को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?