By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बिहार में आसान क्यों नहीं है IPS शिवदीप लांडे की पॉलिटिकल लैंडिंग? इन 3 आंकड़ों से समझिए
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बिहार में आसान क्यों नहीं है IPS शिवदीप लांडे की पॉलिटिकल लैंडिंग? इन 3 आंकड़ों से समझिए
बिहारराज्य

बिहार में आसान क्यों नहीं है IPS शिवदीप लांडे की पॉलिटिकल लैंडिंग? इन 3 आंकड़ों से समझिए

charcha aaj ki
Last updated: September 20, 2024 11:32 am
By
charcha aaj ki
6 Min Read
Share
SHARE

पूर्णिया रेंज के इंस्पेक्टर जनरल और बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे पुलिस की नौकरी छोड़ रहे हैं. गुरुवार को इस्तीफे की घोषणा करते हुए लांडे ने बिहार में ही रहकर काम करने की बात कही है. लांडे के बारे में कहा जा रहा है कि वे राजनीति में जा सकते हैं. हालांकि, उन्होंने कहा है कि मैं अभी किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रहा हूं.

Contents
  • लांडे के राजनीति में जाने की चर्चा क्यों?
  • लांडे के लिए राजनीति की राह आसान है?
  • अब शिवदीप लांडे के बारे में जानिए

महाराष्ट्र मूल के शिवदीप वामनराव लांडे 2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं. लांडे पटना, रोहतास जैसे जिले के पुलिस कप्तान रह चुके हैं.

लांडे के राजनीति में जाने की चर्चा क्यों?

1. शिवदीप लांडे के ससुर विजय शिवतारे की गिनती महाराष्ट्र में एनडीए के कद्दावर नेताओं में होती है. शिवतारे देवेंद्र फडणवीस की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वर्तमान में वे एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हैं.

2. शिवदीप लांडे ने जिस तरह से इस्तीफा दिया है और बिहार में ही रहकर काम करने की बात कही है. उससे उनके राजनीति में जाने की अटकलें तेज है. बिहार में 2025 के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

लांडे के लिए राजनीति की राह आसान है?

आईपीएस की नौकरी छोड़ने वाले शिवदीप लांडे राजनीति में आएंगे या नहीं, इससे ज्यादा चर्चा इस बात कि है कि क्या बिहार की सियासी राह उनके लिए आसान है?

लांडे से पहले बिहार में अब तक कई खाक धारी खादी का धारण कर राजनीति मैदान में कूद चुके हैं, लेकिन उनमें से गिने-चुने को ही सियासी सफलता मिली है.

ऐसे में लांडे के लिए यह राह कितनी आसान होगी, आइए इसे 3 पॉइंट्स में समझने की कोशिश करते हैं.

1. 5 अफसर को टिकट ही नहीं मिला- बिहार में पिछले 5 सालों में खाकी छोड़ कई अफसर राजनीति में आए. उनमें से 5 ऐसे थे, जिन्हें टिकट ही नहीं मिला. इनमें पहला नाम पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का है. 2019 में पांडे बक्सर सीट से चुनाव लड़ने के लिए नौकरी छोड़ जेडीयू में शामिल हो गए, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला.

पूर्व डीजीपी करुणा सागर भी जहानाबाद से चुनाव लड़ने के लिए आरजेडी में शामिल हो गए, लेकिन उन्हें आरजेडी ने टिकट ही नहीं दिया. इसी तरह तमिलनाडु में आईपीएस अधिकारी रहे बृज किशोर भी लोकसभा से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्हें समस्तीपुर से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी ने नहीं दी.

इसी तरह असम में पुलिस अधिकारी रहे आनंद मिश्रा भी बक्सर से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया. वे बीजेपी से टिकट चाहते थे लेकिन आखिरी वक्त में नहीं मिला. वर्तमान में मिश्रा जनसुराज में शामिल होकर राजनीति कर रहे हैं.

पूर्व आईपीएस ललन जी के साथ भी खेल हो चुका है. गोपालगंज से टिकट की चाहत में वे नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हो गए लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया. वर्तमान में ललन जी प्रशांत किशोर के साथ काम कर रहे हैं.

2. सुरक्षित सीट की तलाश मुश्किल- शिवदीप लांडे महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं. ऐसे में बिहार में रहकर उनके लिए राजनीति करना आसान नहीं है. महाराष्ट्र के जॉर्ज फर्नांडिज ने जरूर बिहार आकर राजनीति की, लेकिन फर्नांडिज की राजनीतिक शख्सियत और उनका वक्त अलग था.

वर्तमान में लांडे के लिए सुरक्षित सीट की तलाश आसान नहीं होने वाला है. शिवदीप लांडे पटना, मुजफ्फरपुर, रोहतास और पूर्णिया में काम कर चुके हैं, लेकिन चारों ही जिले की राजनीति लांडे के हिसाब से फिट नहीं है.

कहा जा रहा है कि इसी कारण राजनीति में आने की चर्चा पर शिवदीप लांडे ने फिलहाल ब्रेक लगा दिया है.

3. चर्चित चेहरा पर कनेक्टिविटी कमजोर- शिवदीप लांडे एसपी रहते अपने उन कामों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में आए, जिसे आम तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छपने वाली बीमारी कहते हैं. इन्हीं वजहों से लांडे को कई बार शंट भी किया गया. एक बार तो अपने शंटिंग से नाराज होकर लांडे अपने गृह प्रदेश महाराष्ट्र भी चले गए थे.

कहा जा रहा है कि शिवदीप लांडे आईपीएस की नौकरी में रहते सुर्खियों में थे, लेकिन न तो उनके पास बिहार में पॉलिटिकल कनेक्टिविटी है और न ही पीपुल्स कनेक्टिविटी.

इस वजह से उनके लिए भविष्य की राजनीति आसान नहीं होने वाली है.

अब शिवदीप लांडे के बारे में जानिए

1978 में जन्मे शिवदीप लांडे ने शुरुआती पढ़ाई महाराष्ट्र में ही की है. बुलढाना के शेगांव स्थित संत गजानन माधव कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद आईआरएस की नौकरी में आ गए. 2006 में ट्रेनिंग के दौरान ही उनका सिलेक्शन आईपीएस के लिए भी हो गया.

वे इसके बाद बिहार काडर के लिए नियुक्त हुए. शुरुआती पोस्टिंग उन्हें पटना में मिली, जहां पर वे काफी सुर्खियों में रहे. 10 दिन पहले ही बिहार सरकार ने तिरहुत से तबादला कर उन्हें पूर्णिया रेंज का आईजी नियुक्त किया था.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

ट्रैफिक पुलिस के ढुलमुल रवैया से आए दिन लगता है शहर में जाम
Manipur में पावर स्टेशन से बड़ी मात्रा में फ्यूल लीक, नदियों तक फैलने से लोगों में दहशत; पीने का पानी मिलना भी हुआ मुश्किल
दबंगों ने दबंगई के बल पर जोते खेत
खड़े ट्रक में कर घुसी ,एक की मौत पांच घायल
जिला सत्र न्यायाधीश एवं डीएम एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?