




*गौहनिया से नारीबारी तक हाईवे की मेडियन पर कब्जा! प्रशासन अभी तक सोया क्यों?*
*मेडियन बनी बोर्डों का अखाड़ा: फूल और हरियाली नहीं, अब सिर्फ अस्पताल और दुकानों के नाम चमक रहे*
बारा, प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के जारी रोड हाईवे पर सड़क के बीचो-बीच स्थित मेडियन (मध्य पटरी), जिसे मूल रूप से फूलों और बागवानी के लिए बनाया गया था, अब पूरी तरह बोर्डों के कब्जे में है। अस्पताल, ढाबा और दुकानदारों ने बड़े-बड़े अक्षरों में अपने नाम के बोर्ड लगाकर मेडियन को विज्ञापन का अखाड़ा बना दिया है। यह हिस्सा। सड़क को सजाने और हरियाली बनाए रखने के लिए बनाया गया था। स्थानीय लोगों और राहगीरों का सवाल है कि क्या इन बोर्डों को लगाने के लिए प्रशासन या कोई अधिकारी अनुमति दे चुके हैं? यदि अनुमति नहीं मिली, तो यह सड़क पर कैसे फैले हुए हैं और यही नहीं गौहनिया से नारीबारी तक फैले हुए बोर्डों का खुला उल्लंघन है। मीडिया टीम ने निरीक्षण किया तो पाया कि पूरे हाईवे पर मेडियन में फूलों और पौधों की जगह बोर्ड ही बोर्ड नजर आ रहे हैं, और वाहन चालक पहले इन बोर्डों को पढ़ने में ध्यान लगाते हैं। स्थानीय जनता और राहगीरों का कहना है कि यदि प्रशासन सच में सक्रिय होता, तो यह कब्जा कब का हट चुका होता। अब मेडियन पर अवैध कब्जा, रोड की सुरक्षा और सौंदर्य दोनों के लिए खतरा बन गया है। मेडियन, यानी रोड के बीच का खाली हिस्सा, अब पूरी तरह व्यापारी और अस्पताल बोर्डों के कब्जे में है। प्रशासन और अधिकारी अब तक चुप क्यों हैं, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है। जनता की चेतावनी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह रोड सिर्फ बोर्डों और विज्ञापनों का मेला बन जाएगी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



