By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बॉलीवुड छोड़ क्यों स्वामी नित्यानंद गिरी बन गईं एक्ट्रेस नीता मेहता? संजीव कुमार से होने वाली थी शादी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बॉलीवुड छोड़ क्यों स्वामी नित्यानंद गिरी बन गईं एक्ट्रेस नीता मेहता? संजीव कुमार से होने वाली थी शादी
मनोरंजन

बॉलीवुड छोड़ क्यों स्वामी नित्यानंद गिरी बन गईं एक्ट्रेस नीता मेहता? संजीव कुमार से होने वाली थी शादी

चर्चा आज की
Last updated: March 21, 2023 12:50 pm
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें रही हैं, जिन्होंने कभी फिल्मी पर्दे पर राज किया था, लेकिन बाद में किसी ने एक्टिंग छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ ली तो कोई साध्वी बन गई। उन हीरोइनों के अचानक लिए गए इस फैसले ने फैन्स को भी करारा झटका दिया था। एक्टर विनोद खन्ना भी एक बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर संन्यासी बनने चले गए थे। हालांकि बाद में वह लौट आए। पर कुछ हीरोइनें तो वापस लौट ही नहीं पाईं और हर तरह का सांसारिक सुख, मोह-माया और परिवार का त्याग कर साध्वी बन गईं। ‘ट्यूज्डे तड़का’ सीरीज में हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। वह उस दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती थीं। लेकिन बाद में साध्वी बन गईं। यह हैं एक्ट्रेस नीता मेहता। वही नीता मेहता, जो कभी एक्टर संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं।

Contents
  • परिवार से बगावत कर बनीं हीरोइन
  • पहला ब्रेक और यादगार फिल्में
  • संजीव कुमार से प्यार, शादी की शर्त
  • संजीव कुमार से होनी थी शादी
  • लीड रोल बंद तो करने लगीं बहन-भाभी के रोल
  • जूलरी का बिजनेस किया, फिर साध्वी बन गईं
  • ऐसे बनीं स्वामी नित्यानंद गिरी
आखिर नीता मेहता एक्टिंग छोड़कर साध्वी क्यों बनीं? जो एक्ट्रेस परिवार के खिलाफ जाकर फिल्मों में आई थी, बाद में उसी ने सबकुछ क्यों त्याग दिया? अब नीता मेहता कहां और किस हाल में हैं? इन तमाम सवालों के जवाब यहां दे रहे हैं।

परिवार से बगावत कर बनीं हीरोइन

नीता मेहता का जन्म 1956 में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता एक वकील, जबकि मां डॉक्टर रहीं। परिवार में दूर-दूर तक न तो कोई फिल्मी माहौल था, न ही कोई इस दुनिया में आना चाहता था। लेकिन नीता मेहता ने तो हीरोइन बनने का ही ख्वाब देखा। नीता मेहता की दिलचस्पी पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं थी। वह तो एक्ट्रेस ही बनना चाहती थीं। नीता मेहता पर हीरोइन बनने का जुनून इस कदर सवार था कि वह अपने परिवार के खिलाफ ही चली गई थीं।


पहला ब्रेक और यादगार फिल्में

नीता मेहता ने मुंबई के एक स्कूल से पढ़ाई की और फिर पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले लिया। यहां से दो साल कोर्स करने के बाद नीता मेहता को फिल्मों में बड़ी आसानी से ब्रेक मिल गया। उनकी पहली फिल्म ‘पोंगा पंडित’ थी, जो 1975 में आई थी। इस फिल्म में नीता मेहता के ऑपोजिट रणधीर कपूर थे। इसके बाद नीता मेहता ने ‘ईंट का जवाब पत्थर’, ‘मंगल पांडे’, ‘ये है जिंदगी’, ‘आखिरी इंसाफ’, ‘कामचोर’, ‘रिश्ता कागज का’, ‘जानी दुश्मन’, ‘हीरो’ और ‘सल्तनत’ समेत कई फिल्में कीं।

संजीव कुमार से प्यार, शादी की शर्त

नीता मेहता ने विनोद खन्ना से लेकर राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और संजीव कुमार तक के साथ काम किया। संजीव कुमार के साथ नीता मेहता ने चार-पांच फिल्में की थीं। साथ में काम करते-करते नीता मेहता और संजीव कुमार एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन संजीव कुमार की एक शर्त ने सब खराब कर दिया।

संजीव कुमार से होनी थी शादी

बताया जाता है कि संजीव कुमार चाहते थे कि नीता मेहता शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी। लेकिन नीता मेहता को यह मंजूर नहीं था। नीता ने तो फिल्मों में आने के लिए परिवार से भी बगावत कर दी थी, फिर भला वह संजीव कुमार की कैसे सुनतीं? नीता मेहता ने इनकार कर दिया और फिर संजीव कुमार और उनकी शादी नहीं हो पाई। नीता मेहता ने फिर अपने करियर पर ही फोकस शिफ्ट कर दिया।

लीड रोल बंद तो करने लगीं बहन-भाभी के रोल

लेकिन धीरे-धीरे नीता को फिल्मों में लीड रोल मिलना बंद हो गए। यह 80 के दशक की बात है। तब उन्होंने सपोर्टिंग किरदार निभाने शुरू कर दिए। किसी फिल्म में नीता मेहता बड़ी बहन तो किसी फिल्म में हीरोइन या फिर हीरो की भाभी के रोल में नजर आने लगीं। सपोर्टिंग किरदारों में नीता मेहता ने करीब 40 फिल्मों में काम किया। इनमें ‘हमसे बढ़कर कौन’, ‘नौकर बीवी का’ और ‘स्वर्ग से सुंदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन फिर ऐसा भी दौर आया जब नीता मेहता को सपोर्टिंग रोल भी नहीं मिल रहे थे। तब नीता मेहता ने हमेशा के लिए फिल्में छोड़ दीं और जूलरी बिजनेस शुरू किया।

जूलरी का बिजनेस किया, फिर साध्वी बन गईं

नीता मेहता का यह जूलरी बिजनेस काफी अच्छा चल रहा था। उन्होंने कुछ साल तक इसमें अच्छे से अपना समय लगाया और काफी कमाई की। लेकिन अचानक ही नीता मेहता को महसूस हुआ कि फिल्में या फिर बिजनेस उनकी जिंदगी का मकसद नहीं है। वह तो किसी और चीज की तलाश में हैं। वह फिर सबकुछ छोड़कर एक साध्वी या कहें कि संन्यासिन बन गईं। यही नहीं, नीता मेहता ने अपना नाम भी बदल लिया। अब उनका नाम स्वामी नित्यानंद गिरी है। उनका यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह अपनी जिंदगी के अनुभव शेयर करती रहती हैं।

ऐसे बनीं स्वामी नित्यानंद गिरी

नीता मेहता ने यह भी बताया कि वह कैसे नीता मेहता से स्वामी नित्यानंद गिरी बनीं। नीता मेहता ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह भी बताया कि गुरु मां आनंदमयी के कारण साध्वी बनीं और उन पर एक किताब भी लिखी है। नीता के मुताबिक, उन्हें साध्वी बनने में 30-40 साल लगे। वह हमेशा से ही गुरु मां आनंदमयी से जुड़ी हुई थीं। नीता मेहता का परिवार भी गुरु मां आनंदमयी का फॉलोअर रहा। वह बचपन से ही उनके आश्रम जाती थीं। नीता मेहता यानी स्वामी नित्यानंद गिरी अब सिर्फ सात्विक खाना ही खाती हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

‘हिंदी फिल्मों में सिख-पारसी का उड़ा मजाक, मुस्लिम मरता था’ बॉलीवुड पर बरसे नसीरुद्दीन शाह
मलाइका अरोड़ा ने अटेंशन पाने की कोशिश से किया इंकार:बोलीं- मैं ऐसा जान कर नहीं करती हूं
क्या 11 के फेर में फंस जाएगी टीम इंडिया? अहमदाबाद में भी न हो जाए इंदौर वाला खेल
शुभमन गिल का बेजोड़ फॉर्म जारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में जड़ा शतक
1989 के कोयला हादसा को दिखाएगी ‘मिशन रानीगंज’, फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट आउट
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?