नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज (Weather Change) बदला हुआ है। दिल्ली-NCR में गुरुवार तेज बारिश के साथ ओले पड़े। उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर बना हुआ है और इसी वजह से तेज आंधी, बारिश के साथ ओले पड़े। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के वक्त तक धूप थी और शाम होते ही मौसम अचानक बदल गया। घने बादल पूरी तरह छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। एक दिन पहले भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला था। गुरुवार हुई बारिश के बाद अचानक तापमान 33 डिग्री से सीधे 20 डिग्री पर जा पहुंचा। दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा के कई जिलों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 1 अप्रैल की दोपहर तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। गुरुवार हुई बारिश के बाद कल यानी 31 मार्च को और अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।




क्या है पश्चिमी विक्षोभ, मौसम में कैसे आ रहा बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होना वाला तूफान है जो भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर पश्चिमी भागों में अचानक सर्दियों में बारिश लाता है। यह बरसात मॉनसून की बरसात से अलग होती है। भारत के संबंध में ये पश्चिम दिशा से आती हैं इसलिए इसका नाम पश्चिमी विक्षोभ पड़ा है। ये अफगानिस्तान,पाकिस्तान और भारत की ओर पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं। मौसम विभाग के अनुसार जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर जाता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



