By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को क्या हार्दिक पंड्या देंगे प्लेइंग-11 में मौका? ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत आज
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को क्या हार्दिक पंड्या देंगे प्लेइंग-11 में मौका? ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत आज
खेल

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को क्या हार्दिक पंड्या देंगे प्लेइंग-11 में मौका? ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत आज

चर्चा आज की
Last updated: March 17, 2023 10:29 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

मुंबई: दुनिया की नंबर-1 वनडे इंटरनेशनल टीम भारत और नंबर-2 टीम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। यह दोनों ही टीमों के लिए इसी साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर अपनी-अपनी तैयारियों को आंकने का एक मौका भी होगा। टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा निजी वजहों से इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी निगाहें होंगी।

हार्दिक टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। मगर इस फॉर्मेट में उनकी परीक्षा बाकी है। भारत ने घरेलू और विदेश परिस्थितियों में आमतौर पर द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वह करीब एक दशक से आईसीसी टूर्नामेंटों में नियमित रूप से असफल हो रहा है। हार्दिक ने कहा कि टीम ने इस चलन को बदलने के लिए कुछ भी नया करने की कोशिश नहीं की है और उनका ध्यान द्विपक्षीय मुकाबलों से सीखने पर है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ नया करने की कोशिश की है। हम थोड़ा जज्बा दिखाने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि पिछली कुछ श्रृंखलाओं में हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।’


शुभमन गिल को मिलेगा नया पार्टनर
भारतीय टीम ने इस साल श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अलग-अलग सीरीज में वनडे फॉर्मेट में सभी छह मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। इन छह मैचों में शुभमन गिल ने तीन शतक और 113.40 के औसत के साथ 567 रन बनाए हैं। पहले मैच में रोहित की गैरमौजूदगी में उन पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का दबाव होगा। अहमदाबाद में चौथे और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक के बाद उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस मैच में गिल के साथ ईशान किशन पारी का आगाज करेंगे। मैच की पूर्व संध्या पर ओपनिंग जोड़ी की बात पर हार्दिक ने कहा, ‘शुभमन और ईशान पारी की शुरुआत करेंगे। यहां पिच साल भर एक जैसी ही दिखती है। मैं यहां लगभग सात वर्षों से खेल रहा हूं। यह पिच चुनौतीपूर्ण होगी क्योंकि इससे दोनों टीमों को समान अवसर मिलेंगे।’


विराट कोहली की चुनौती जांपा
अहमदाबाद में टेस्ट में 186 रन की पारी खेलने वाले कोहली ने सीमित ओवरों की खराब फॉर्म को पहले ही पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इस साल 67.60 के शानदार औसत से 338 रन बनाए हैं और अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 75 अंतरराष्ट्रीय शतकों के आंकड़े को आगे बढ़ाना चाहेंगे। कोहली इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा का सामना कैसे करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। भारतीय रन मशीन के खिलाफ जांपा का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

‘कुलचा’ को मिलेगा मौका!
कुलदीप यादव और हरियाणा सरकार में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर युजवेंद्र चहल ने बुधवार को एक वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान एक साथ गेंदबाजी की। ‘कुलचा’ के नाम से मशहूर यह जोड़ी विकेट लेने की अपनी क्षमता और सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय आक्रमण में अहम हथियार बन सकती है। हालांकि, देखना होगा कि इनको मौका मिलता है या फिर इन्हें बेंच पर बैठना पड़ता है। कुलदीप इस साल पांच मैचों में 11 विकेट लेकर भारत के बेस्ट स्पिनर रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज इतने ही मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं।

क्यों स्मिथ की टीम पड़ सकती है भारी
ऑस्ट्रेलिया की टीम नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति के बावजूद किसी भी परिस्थिति में मैच जीतने का माद्दा रखती है। पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया भी इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को भी अंतिम रूप देना चाहता है। कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करेंगे। स्मिथ के पास इस फॉर्मेट में कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है। टीम ने आखिरी दो टेस्ट मैच में उनकी कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया था। स्मिथ से बैटिंग में भी उनकी टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

कई खिलाड़ी करेंगे वापसी
ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए यह इस साल का पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। उसके कई खिलाड़ी चोट से वापसी करेंगे। कमिंस और जोश हेजलवुड इस वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर और ऑलराउंडर एश्टन एगर राष्ट्रीय टीम से जुड़ गए है। यह दोनों खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के दौरान स्वदेश लौट गए थे। वॉर्नर चोटिल हो गए थे। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श भी चोट से वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। मैच की पूर्व संध्या पर वॉर्नर के सवाल पर मार्श ने कहा, ‘वह अपनी कोहनी की चोट से वापसी कर रहे हैं, लेकिन जब तक वह 100 फीसदी फिट नहीं हो जाते, तब तक उन्हें टीम में शामिल करने में जल्दबाजी नहीं की जाएगी।’ वॉर्नर को यहां अभ्यास के दौरान भी मामूली चोट का सामना करना पड़ा, जिसमें गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए उनकी जांघ में जा लगी। यह देखना होगा वॉर्नर पहले वनडे में ओपनिंग करते हैं या नहीं।

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया वनडे रैंकिंग्स

  • भारत 1
  • ऑस्ट्रेलिया 1

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने

  • कुल मैच 143
  • भारत जीता 53
  • ऑस्ट्रेलिया जीता 80
  • नो रिजल्ट 10

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया: मुंबई की पिच और मौसम
वानखेड़े की पिच पर ढेर सारे रन बनते हैं। इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। शाम को ओस का थोड़ा असर होगा और तब बोलर्स के सामने चुनौतियां ज्यादा होंगी। मौसम साफ रहेगा और मैच के दौरान तापमान अधिकतम 27 डिग्री तक रहेगा।

नंबर्स गेम

  • 10 विकेट से जीता था ऑस्ट्रेलिया वानखेड़े पर खेला गया पिछला वनडे इंटरनेशनल मैच। उसने 37.4 ओवर्स में 256 रन का टारगेट हासिल कर लिया था
  • 55.85 औसत है भारत में खेले गए आठ वनडे इंटरनेशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर का
  • 438 रन चार विकेट पर स्कोर किया था साउथ अफ्रीका ने 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वनडे इंटरनेशनल मैच में। वह मैच भारत 214 रन से हारा था

संभावित XI
भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, नाथन एलिस


    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

48 साल में पहली बार पलटा ODI World Cup का इतिहास, सभी 10 टीमों ने मिलकर कर दिया बड़ा कारनामा
29 की उम्र में इस धाकड़ खिलाड़ी ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, क्रिकेट जगत हुआ हैरान
सूर्य के तेज को देख पाकिस्तानी दिग्गज बोले- वह दूसरे ग्रह से आया है
अहमदाबाद टेस्ट खत्म होने से पहले WTC Final में भारत, विराट के दोस्त का स्पेशल गिफ्ट
शतक के बाद शतक, 80 का बल्लेबाजी औसत, टीम में जगह नहीं मिलने पर आई ‘ब्रैडमैन’ की प्रतिक्रिया
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?