By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: खरगे अपनी टीम चुनेंगे? प्रियंका का क्‍या होगा? रायपुर अधिवेशन में कांग्रेस के सामने हैं ये सवाल
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » खरगे अपनी टीम चुनेंगे? प्रियंका का क्‍या होगा? रायपुर अधिवेशन में कांग्रेस के सामने हैं ये सवाल
विश्व

खरगे अपनी टीम चुनेंगे? प्रियंका का क्‍या होगा? रायपुर अधिवेशन में कांग्रेस के सामने हैं ये सवाल

चर्चा आज की
Last updated: February 24, 2023 11:14 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

आपसी खींचतान, कलह, गुटबाजी और असंतोष ने हाल के वर्षों में कांग्रेस की नाक में दम कर रखा है। अभी कांग्रेस अपने 85वें पूर्ण अधिवेशन की तैयारियों में जुटी है। अधिवेशन से पहले AICC डेलिगेट्स की लिस्ट को लेकर जिस तरह का घमासान दिख रहा है, उसके मद्देनजर सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इसमें कांग्रेस चुनौतियों से निपटने की कोई राह निकाल पाएगी या उसकी मुसीबतें और बढ़ने जा रही हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 से 26 फरवरी के बीच होने जा रहे इस अधिवेशन को ‘हाथ से जोड़ो हाथ’ नाम दिया गया है। अधिवेशन में जहां कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नियुक्ति पर मुहर लगेगी, वहीं कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई- कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) का भी गठन होगा। यह अधिवेशन इसलिए भी अहम होने जा रहा है, क्योंकि 26 साल बाद इसमें CWC के चुनाव होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अधिवेशन का पूरा फोकस CWC चुनावों पर ही होने जा रहा है। हालांकि वर्किंग कमिटी को लेकर फिलहाल पार्टी में दो राय है। एक खेमा चुनाव के पक्ष में है तो दूसरा उस परंपरा को जारी रखने के पक्ष में, जिसके तहत पार्टी अध्यक्ष अपनी टीम खुद चुनते रहे हैं।


रूपरेखा से रोडमैप तक
कांग्रेस अधिवेशन के लिए रायपुर में एक अस्थायी गांव बसाया जा रहा है। इसे राज्य के एक मशहूर स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर ‘शहीद वीर नारायण सिंह नगर’ कहा गया है। अधिवेशन में तकरीबन 15,000 कांग्रेस प्रतिनिधियों को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इसमें पहले दिन कांग्रेस की संचालन समिति की बैठक होगी, जहां फैसला लिया जाएगा कि CWC के चुनाव हों या नहीं। इसी बैठक में आगामी अधिवेशन का अजेंडा भी तय होगा। आखिर में एक बड़ी रैली के आयोजन की भी योजना है। अधिवेशन में छह विषयों पर सब-ग्रुप बनाए गए हैं, जिन पर आपस में चर्चा कर पार्टी अपनी आगामी रणनीति को अंतिम रूप देगी। इन छह विषयों में राजनीतिक, अंतराष्ट्रीय मामले, आर्थिक, सामाजिक न्याय, किसान, युवा, शिक्षा और रोजगार शामिल हैं। इनके साथ ही पार्टी संविधान को लेकर भी मंथन होगा। बता दें कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के अलावा अभी छह राज्यों में भी चुनाव होने हैं। इनमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे राज्य कांग्रेस के लिहाज से बेहद अहम हैं। तेलंगाना को छोड़ बाकी सभी राज्यों में कांग्रेस की सीधी बीजेपी से टक्कर है।

फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी यह अधिवेशन अहम है। इसमें कांग्रेस अगले आम चुनावों के मद्देनजर आगे का रोडमैप और रणनीति तय कर सकती है। खासकर, कांग्रेस विपक्षी एकजुटता में अपनी भूमिका और रणनीति को अंतिम रूप दे सकती है। इस दौरान पार्टी न सिर्फ राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की उपलब्धियों को रेखांकित करेगी, बल्कि उससे निकले निचोड़ और उसके जमीनी असर का आकलन और मंथन भी किए जाने की उम्मीद है। इसमें वह देखेगी कि यात्रा का जो जमीनी असर हुआ है, उसे लोकसभा चुनावों में अपने पक्ष में कैसे मोड़ा जा सकता है। निगाह इस पर भी रहेगी कि राहुल की यात्रा से बने माहौल को देखते हुए क्या पार्टी आम चुनावों में राहुल गांधी को अपना चेहरा बनाने को लेकर कोई फैसला ले सकती है? चर्चा है कि इस दौरान कांग्रेस अपने संविधान में कुछ संशोधन पर भी विचार कर सकती है।

अधिवेशन से पहले कांग्रेस के ही अंदर कई सवाल
कांग्रेस का यह अधिवेशन भले ही तमाम उम्मीदों और संभावनाओं के बीच हो रहा हो, लेकिन इसे लेकर खुद पार्टी के भीतर कई सवाल हैं, जो उसकी चुनौतियां बढ़ाते हैं। सबसे अहम सवाल कि क्या CWC के लिए चुनाव होगा या मल्लिकार्जुन खरगे अपनी टीम खुद चुनेंगे? 26 साल पहले CWC चुनाव 1997 में सीताराम केसरी की अध्यक्षता में कोलकाता अधिवेशन में हुआ था। उससे पहले CWC चुनाव 1992 में पीवी नरसिम्हा राव की अध्यक्षता में तिरुपति अधिवेशन में हुआ था। यह और बात है कि दोनों ही चुनावों में काफी खींचतान और घमासान देखने को मिला था। दरअसल, पिछले कुछ दशकों में CWC चुनावों की नौबत तभी आई, जब कांग्रेस की अध्यक्षता गांधी परिवार से बाहर के किसी शख्स के पास रही। रोचक है कि इन दिनों भी कांग्रेस की कमान गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति के हाथों में है। CWC में कुल 25 सदस्य होते हैं, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल के नेता की जगह तय है। संसदीय दल की नेता होने के नाते इस लिहाज से सोनिया गांधी को खुद-ब-खुद जगह मिलेगी। बचे हुए 23 सदस्यों में से 12 का फैसला चुनाव से होगा और 11 का मनोनयन अध्यक्ष करेंगे।

प्रियंका गांधी का क्या होगा
अगर चुनाव होते हैं तो लगभग 1300 AICC डेलिगेट्स इस चुनाव में वोट डालेंगे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मनोनीत किया जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि प्रियंका गांधी क्या चुनाव लड़कर पहुंचेंगी या फिर उनके लिए मनोनयन की राह निकलेगी? चुनाव पर भी सवाल बना ही हुआ है। राहुल गांधी से लेकर पी चिदंबरम तक CWC चुनाव के पक्ष में हैं। जी-23 भी CWC चुनाव की मांग कर चुका है। लेकिन दूसरी तरफ एक धड़ा इसकी लगातार मुखालफत कर रहा है। यह देखना भी अहम होगा कि क्या पार्टी रायपुर की कवायद में उदयपुर के चिंतन शिविर से निकले संदेशों को आगे बढ़ाने की पहल करेगी, खासकर CWC से लेकर बाकी दूसरी जगह युवाओं, दलितों और महिलाओं को समुचित भागीदारी देने की? और क्या पार्टी ‘एक व्यक्ति-एक पद’ और किसी भी पद पर पांच साल के सिद्धांत पर अमल करने का संकेत देगी? इन सबके बीच देखना होगा कि आगामी अधिवेशन क्या वाकई अपनी परंपरा के अनुसार कांग्रेस को उसका भावी रोडमैप देने में सफल होता है या महज खानापूर्ति बनकर रह जाता है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

देश में ऐसा कानून नहीं, जिसमें कोई पीएम पर चुटकुले नहीं कर सकता…खेड़ा की गिरफ्तारी पर बरसे शशि थरूर
फ्लोरिडा के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत; हमलावर फरार
जयराम रमेश का बड़ा हमला, बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘24 कैरेट गद्दार’, पार्टी में वापसी का कोई सवाल ही नहीं
अपना देश अपने हथियार पार्ट 2: राफेल, F-16 से टक्कर… तेजस मार्क-2 में खूबियां इतनी होंगी गिनते रह जाएंगे
बड़े लोगों की बजाए अब बेटियों के नाम पर होंगी प्रदेश की सड़कें – मुख्यमंत्री चौहान
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?