By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: क्या रोहित शर्मा सुधारेंगे पहले वनडे की भूल, दूसरे मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से रहना होगा सावधान
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » क्या रोहित शर्मा सुधारेंगे पहले वनडे की भूल, दूसरे मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से रहना होगा सावधान
खेल

क्या रोहित शर्मा सुधारेंगे पहले वनडे की भूल, दूसरे मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से रहना होगा सावधान

चर्चा आज की
Last updated: January 21, 2023 10:47 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

रायपुर: न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला जाएगा। रायपुर शहर पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी कर रहा है। सीरीज के पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिला था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है दूसरा मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। सीरीज जीतने की कवायद में जुटे भारत को अपने मिडिल ऑर्डर से अधिक रन और डेथ ओवर्स में गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पहले मुकाबले में मिली जीत में बल्लेबाजी में शुभमन गिल तो गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई थी। गिल ने सबसे कम उम्र में वनडे में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

ईशान किशन को उठाना होगा मौके का फायदा

    न्यूजीलैंड से पहले ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला। वहीं अब जब केएल राहुल टीम से बाहर हैं तो ईशान को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल रहा है। ऐसे में ईशान की कोशिश होगी कि वह अपनी छाप छोड़े और टीम में जगह को पक्की करें। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे।

    इसके अलावा हार्दिक पंड्या को भी बैट से जोर लगाना होगा। कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में हैं और उन्हें अच्छी शुरुआत भी मिली है लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। बड़ी चिंता गेंदबाजी विभाग में है। पहले वनडे में गेंदबाज उमरान मलिक की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया था क्योंकि वह बल्लेबाजी में बेहतर विकल्प हैं। लेकिन टीम मैनेजमेंट को जल्द ही फैसला करना होगा कि उसे एक ऐसा गेंदबाज चाहिए जो बल्लेबाजी कर पाए या ऐसा विशेषज्ञ गेंदबाज जो अपनी अतिरिक्त गति से विरोधी टीम को ध्वस्त कर सके। साथ ही बीच के ओवरों में भी विकेट हासिल कर सके।

    न्यूजीलैंड करेगा पलटवार

    भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद न्यूजीलैंड ने वापसी होगी की थी, उससे यह साफ है दूसरे वनडे में वह पलटवार करने से नहीं चूकेगा। पहले वनडे में कीवी टीम के माइकल ब्रेसवेल ने सातवें नंबर पर आकर 140 रनों की बेहतरीन पारी और मैच को लगभग भारत से दूर कर दिया था। हालांकि सातवें नंबर पर खेलने उतरे माइकल ब्रेसवेल और आठवें नंबर पर उतरे मिचेल सैंटनर टीम को हार की कगार से वापसी कराएं।

    वहीं फिन एलन ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम को ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो एक छोर संभाले रखे। गेंदबाजी विभाग में हेनरी शिप्ले, लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के खिलाफ गिल ने आसानी से रन जोड़े थे और ये तीनों अपनी गेंदबाजी में अधिक सटीकता लाना चाहेंगे। यह देखना होगा कि स्पिनर ईश सोढ़ी इस करो या मरो के मुकाबले के लिए पूर्ण फिटनेस हासिल कर पाते हैं या नहीं।

    कोहली के नाम दर्ज हो सकता है विराट रिकॉर्ड

    टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली न्यूजीलैंड से पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने करियर का 44 वां शतक जड़ा था। हालांकि कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे में वह सस्ते में निपट गए। वहीं अब दूसरे मैच में विराट के पास मौका है कि वह इंटरनेशनल करियर में एक खास मुकाम को हासिल करें।

    विराट कोहली अगर दूसरे वनडे मैच में 111 रन बनाते हैं उनके इंटरनेशनल करियर में 25000 रन पूरे हो जाएंगे। क्रिकेट के इतिहास में कोहली ऐसा करने वाले वह छठे बल्लेबाज बन जाएंगे। खास बात यह होगी कि विराट के मौका होगा कि यह उपलब्धि वह सबसे कम मुकाबलों (489) में हासिल कर सकते हैं। भारत के लिए उनके अलावा सचिन तेंडुलकर ही केवल यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। सचिन सर्वाधिक इंटरनेशनल रन (34357 रन, 664 मैच) के मामले में टॉप पर हैं।

    भारत बनाम न्यूजीलैंड, हेड टू हेड

    भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे इंटरनेशनल में अब तक एक दूसरे कुल 114 मुकाबलों में भिड़ चुकी है और दोनों के बीच का टक्कर कांटे का रहा है। 114 वनडे में 56 बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड को पटखनी दी है जबकि कीवी टीम को 50 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं 7 मैच ऐसे रहे जिसका कोई नतीजा नहीं निकल सकता जबकि दोनों के बीच एक मुकाबला टाई रहा।

    इन रिकॉर्डों पर रहेगी नजर

    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी के पास मौका होगा कि वह वनडे क्रिकेट में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करें। रोहित शर्मा के पास मौका है कि वह 6 सिक्स लगाकर वनडे में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या को पीछे करे। जयसूर्या के नाम वनडे में 270 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड है।

    इसके अलावा मोहम्मद शमी गेंदबाजी में कमाल दिखा सकते हैं। शमी के पास मौका होगा कि वह 4 विकेट झटक कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 400 विकेट के आंकड़े को पार करें।

    पिच और मौसम का हाल

    रायपुर के नए स्टेडियम की पिच पर पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। बल्लेबाजों की मददगार पिच रहने की संभावना है। स्पिनर्स को इससे मदद मिल सकती है। मैच के दौरान औसत तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा।

    संभावित प्लेइंग XI

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

    न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, हेनरी शिप्ले, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, डग ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्युसन।

      विज्ञापन हेतु


    रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


    सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

    रोमांचक हुआ रणजी ट्रॉफी का समीकरण, इन तीन टीमों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
    बिस्ब्रेन टेस्ट… साउथ अफ्रीका की पहली पारी 152 पर सिमटी:7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचे
    बारिश से धुला आखिरी मुकाबला, इंग्लैंड ने 5 साल बाद कैरेबियाई धरती पर 3-1 से जीती सीरीज
    एबी डिविलियर्स के जन्मदिन पर जानिए ये 5 धाकड़ रिकॉर्ड, जिसे कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा!
    श्रीलंका ने 7 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को चटाई धूल, आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मैच
    Share This Article
    Facebook Email Copy Link Print
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    More Popular from Foxiz

    व्यापार

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की
    6 Min Read

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की

    साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

    By
    चर्चा आज की
    4 Min Read
    - Advertisement -
    Ad image
    राशिफल

    आज का राशिफल

    मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

    By
    चर्चा आज की
    BREAKING NEWS

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

    सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

    By
    लवलेश पाण्डेय
    MEDIA

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

    By
    Mo Shahbaj
    विश्व

    इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

    क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

    By
    चर्चा आज की
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

    By
    लवलेश पाण्डेय
    चर्चा आज की

    चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

    Categories

    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • About Us
    • Guest Post
    • विज्ञापन
    • I-Card आवेदन

    Ads

    © 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    चर्चा आज कीचर्चा आज की
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?