हमीरपुर ब्यूरो :–
थाना सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम बिरखेरा में दरवाजे के सामने कूड़ा डालने से मना करने पर गाँव के ही कुछ लोगो द्वारा महिला के साथ मारपीट की गयी और देख लेने की धमकी दी।
ग्राम बिरखेरा निवासी ज्ञानी पुत्र जगराम ने पुलिस व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दरवाजे में कूड़ा डालने से मना करने पर गांव निवासी मनफूल पुत्र सियादयाल यादव अपने भाइयो व लड़को के साथ लाठी डण्डा लेकर आये और दरवाजे में बैठी उसकी मां के साथ मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। डायल 1090 को इसकी सूचना दी तो मौके पर पुलिस आयी लेकिन तब तक सभी लोग वहा से भाग गये थे। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की है कूड़ा डालने की शिकायत पर डीएम ने खण्डविकास अधिकारी को दरवाजे के सामने से कूड़ा हटवाए जाने के निर्देश दिये हैं।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



