चर्चा आज की
सीतापुर में कपड़े सुखाते समय केबल टूटने से हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम




सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई। 50 वर्षीय अरुणा देवी शनिवार दोपहर को छत पर कपड़े सुखा रही थीं।
कपड़े फैलाते समय केबल का तार अचानक टूट गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ा और वह सीसी रोड पर गिर गईं। गंभीर रूप से घायल अरुणा देवी को पहले सिधौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ के किलकारी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



