

इटों से मिनी मंदिर तोड़ती दिखी महिला, रोकने गए शिक्षक भी रहे बेबस — वीडियो वायरल
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकडेंगा भावपुर के टोला हतवा में जमीनी विवाद ने उस समय उग्र रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक महिला ने गुस्से में आकर वहां बने एक मिनी मंदिर को ईंट से तोड़ना शुरू कर दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला लगातार ईंट से मंदिर पर प्रहार कर रही है। मौके पर मौजूद एक निजी स्कूल के अध्यापक ने महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और अपना कृत्य जारी रखा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पहले से तनाव चला आ रहा था। इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की मांग उठ रही है ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने की घटना ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। फिलहाल, पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Zoiwn… Haven’t heard of this one before. Might need to do some research see if its trustworthy before signing up. zoiwn