ब्यूरो बांदा




बांदा-आज दिनांक 11 दिसंबर 2024 मुख्य विकास अधिकारी बांदा वेद प्रकाश मौर्य ने बताया है कि दिनांक 12 दिसंबर 2024 को श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी,सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग, लखनऊ की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम एवं महिला बन्दी गृहों,बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि सदस्य,राज्य महिला आयोग, श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी द्वारा दिनांक 12 दिसंबर 2024 को सर्किट हाउस के सभागर में महिलाओं से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए जनसुनवाई की जाएगी जिसमें सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं/कार्यक्रमों की वांछित आख्या/सूचनाओं सहित उपस्थित रहने,जनपद के सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को महिला थानाध्यक्ष सहित जनसुनवई कार्यक्रम में उपस्थित रहकर जनपद की महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित घटनाओं की विस्तृत आख्या (कृत कार्यवाही / अद्यतन स्थिति सहित) अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं lअतः सभी संबंधित अधिकारी उक्त महिला जनसुनवाई में उपस्थित उपस्थित रहेंगे l

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



