ब्यूरो बांदा




बांदा -आज दिनांक 04/01/2025 को मंडलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा चित्रकूट धाम मंडल बांदा डॉ. पीयूष मिश्र द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के छात्रों के मध्य मानव श्रृंखला का निर्माण कराते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी से छात्रों को रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन कराते हुए जागरूक किया । जिसमें छात्रों ने नोडल छात्र के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी लेते हुए डॉ. पीयूष मिश्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अंतर्गत नाबालिक अवस्था में वाहन नहीं चलाने का संकल्प लिया तथा दो पहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट का अवश्य प्रयोग कराएंगे इसका संकल्प लेते इसके क्रियान्वयन को अपने घर से ही प्रारंभ करने का संकल्प दोहराया ।अपनी लेन में ही सीमित गति से वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना ,अत्यधिक कोहरे के अवसर पर वाहनों में रिफ्लेक्टर तथा वाहनों को धीमी गति से चलाना, ओवरटेक का अनावश्यक प्रयास न करना इत्यादि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के विषय में विस्तार से मंडलीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्र द्वारा बताया गया इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य तथा विद्यालय परिवार के शिक्षक/ शिक्षिकाएं ,छात्र उपस्थित रहे, अंत में डॉ. पीयूष द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



