प्रत्येक व्यक्ति को मौलिक अधिकारों की रक्षार्थ है कानून : पुष्पेन्द्र सिंह चौहान
ललितपुर। विश्व मानव अधिकार दिवस बचपन प्ले स्कूल सिविल लाइन में राष्ट्रीय मानव अधिकार सुधार संगठन के द्वारा आयोजन संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता बाबूश्री गंधर्वसिंह राजपूत ने की आयोजन के मुख्य अतिथि नेमवि के पूर्व प्राचार्य प्रो.भागवत नारायण शर्मा, एडवोकेट पुष्पेंद्र सिंह चौहान जेल विजिटर एवं अशोक कुमार स्वर्णकार रहे। वक्ताओं द्वारा मानव अधिकार दिवस पर बोलते हुये प्रो.भगवत नारायण शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के साथ ही मानव अधिकार की स्थापना हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा के विस्तार द्वारा 10 दिसंबर 1948 को मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाने के संबंध में स्थिति को चुना गया, जिनका उद्देश्य भविष्य में होने वाले अत्याचारों को रोकना एवं रक्षा करना था। एडवोकेट पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 21 के द्वारा मानव रक्षा एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। हेल्पलाइन नम्बर के द्वारा नि:शुल्क कानूनी मदद मिलती है, जिसमें हर वर्ग के महिला, पुरुष राष्ट्रीय विधिक सेवा के द्वारा निशुल्क कानूनी सहायता के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रेस क्लब महामंत्री अमित सोनी ने बताया कि संविधान का चौथा स्तंभ पत्रकारिता के द्वारा मानव अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा ही तात्पर्य रहता है और इसके द्वारा मानव अधिकार की रक्षा की जा रही है। जयशंकर दुबे ने बताया कि मानव कार्यों में भेदभाव आसंता एक उत्प्रेरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। मंजीत सिंह सलूजा ने कहा कि मानव अधिकार जीव का अधिकार शिक्षा का अधिकार स्वास्थ्य का अधिकार और सम्मान का अधिकार दिलाए जाने के लिए समाज को मदद करता है। अन्य वक्ताओं में आसाराम तिवारी, बलवंत सिंह राजपूत, डा.अरिमर्दन सिंह, संग्राम सिंह यादव एवं सरदार सतनाम सिंह दैलवारा, प्रीतम लाल विश्वकर्मा, अरुण कुमार जैन, रमाकांत तिवारी, जगदीश प्रसाद पाराशर, कैलाशचंद जैन, पुष्पेंद्र सिंह चौहान एड., बलवंत सिंह राजपूत, रमेश कुमार, पं.आशाराम तिवारी, जसपाल सिंह बंटी, डा.रामसिंह यादव, शीशपाल सिंह राणा, रमन सिंह, स्वप्निल बरया आदि मौजूद रहे। आभार अंत में कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार स्वर्णकार ने जताया।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



