






मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय शाहपुर सानी के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
फोटो नंबर-1
ओरन(बांदा)। जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल बांदा में सकुशल संपन्न हुई।जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय शाहपुर सानी (क्षेत्र बिसंडा)के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र कामता प्रसाद ने डिस्कस एवं उच्चीकूद में जनपद मे प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया,इसके साथ ही विद्यालय की छात्रा आरती ने लंबी कूद में तृतीय स्थान पर रही और अंकित ने कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल किया, इसके अलावा रिले रेस में बालक वर्ग प्रथम एवं बालिका वर्ग द्वितीय स्थान हासिल किया, साथ ही विद्यालय के बालक वर्ग कबड्डी टीम ने जिले में प्रथम स्थान हासिल करके जीत का परचम लहराया।
छात्र कामता प्रसाद को जूनियर स्तर जिला चौंपियन ट्राफी प्राप्त हुई। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर सानी की आराधना ने 50मीटर दौड़ में जनपद में द्वितीय स्थान ,100मीटर में प्रथम , 400मीटर में तृतीय और लंबी कूद मे तृतीय स्थान प्राप्त किया। कीर्ति ने 200मीटर में द्वितीय स्थान हासिल किया।इसके अलावा कांटे की टक्कर में कबड्डी में बालक वर्ग ने द्वितीय स्थान तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करके अपने गांव शाहपुर सानी , विद्यालय एवं ब्लॉक का नाम रोशन किया।बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षक धनेश्वर प्रसाद ,अजय पटेल,हरिओम एवं समस्त स्टाप का विशेष योगदान रहा।अरविन्द कुमार प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों एवं विद्यालय स्टाप को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
20 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पोखर से पकड़ा मगरमच्छ
– कस्बे वासियों ने राहत की सांस ली
फोटो नंबर-2
ओरन/बांदा। शनिवार को वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार व क्षेत्रीय वनाधिकारी परवेज शहजाद के कुशल निर्देशन पर लगभग 20 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया।
कस्बे के तिलहर माता मंदिर तालाब में 2 नवम्बर सोमवार को दोपहर करीब 12रू00 एक मगरमच्छ देखने को मिला जिससे आसपास हड़कंप मच गया,लोगों ने चौकी पुलिस को सूचना दिया, पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तालाब से मगरमच्छ को रेस्क्यू करने पर लग गई, मगर मगरमच्छ के बार-बार स्थान बदलने से पकड़ने में सफलता नहीं मिल पा रही थी। मगरमच्छ होने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
आज वन विभाग की टीम द्वारा पिछले दो सप्ताह की कड़ी मेहनत की बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता पाई। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस लिया। वन विभाग के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया की लगभग दो सप्ताह टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया मगर मगरमच्छ कई स्थान बदलते- बदलते तिलहर देवी मंदिर तालाब से चतुराई तालाब के बाद अतर्रा रोड पोखर एवं पुनः तिलहर देवी मंदिर तालाब पर आया अंत में अतर्रा रोड स्थित पोखर में रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया। जिसे सुरक्षित उसके प्रकतवास में छोड़ा जाएगा। रेस्क्यू करने वाली टीम में वनरक्षक शुभम द्विवेदी, संदीप पाल, युवराज सिंह, जगदीश मौर्य, प्रमोद उर्फ अक्षय, राम सिंह, आदि शामिल रहे।
वरिष्ठ नागरिकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाएःआयुक्त
– आयुक्त की अध्यक्षता में समपन्न हुई बैठक
फोटो नंबर-3
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मण्डलीय/जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से मण्डल के अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, सीएमओ,सीएमएस, एसीएमओ, डीआईओ, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, जनपदीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के स्टाफ, डेवलपमेंट पार्टनर एजेंसी डब्लूएचओ, यूनीसेफ एवं अन्य जनपदीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आलोक कुमार मण्डलीय कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन/सिफ्सा, चित्रकूट धाम मंडल द्वारा किया गया। बैठक में मण्डल के चिकित्सा विभाग की रैंकिंग एवं कार्य में सुधार होने पर आयुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक के दौरान “इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब” जनपद बांदा एवं चित्रकूट में शीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पुरुष को निर्देश दिये तथा जनपद महोबा एवं हमीरपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मानक अनुरूप समस्त जाँचे प्च्भ्स् लैब में कराने हेतु निर्देशित किया। जनपद हमीरपुर के जिला पुरुष चिकित्सालय मे अब तक ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट प्रारम्भ नही होने पर शीघ्र लाइसेन्स प्राप्त करते हुये इकाई प्रारम्भ करने हेतु सीएमएस को निर्देशित किया गया। मण्डल, जनपद एवं ब्लाक के समस्त पर्यवेक्षकीय अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक माह पर्यवेक्षकीय भ्रमण करते हुये चेकलिस्ट में जानकारी अपडेट कराने एवं प्राप्त गैप पर संबन्धित इकाई/ ब्लाक/ जनपद द्वारा कार्यवाही कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने हेतु छैट पखवाड़े को दिनांक 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक मोबिलाइजेशन चरण (21 से 27 नवंबर) तथा सेवा प्रदायगी चरण (28 नवंबर से 4 दिसंबर 2025) को बेहतर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से मनाए जाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु जनपदों को निर्देशित किया गया। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में इशेंशियल ड्रग लिस्ट की उपलब्धता तथा उनकी अपडेटेड सूची का प्रदर्शन इकाई के ओपीडी परिसर में कराने हेतु जनपदों को निर्देशित किया गया। बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन संकेतकों (इंडीकेटर्स) पर प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें आगामी माह तक सुधार अवश्य परिलक्षित होना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों (70 वर्ष से अधिक आयु) का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाए, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। आयुक्त ने वी.एच.एन.डी. सत्रों के नियमित आयोजन पर विशेष बल दिया। सभी सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि नियमित सत्र समय से आयोजित हों तथा इसका मोबिलाजेशन आशाओं द्वारा गुणवत्ता पूर्ण हो। डाक्टरों तथा सीएचओ को ई-संजीवनी पोर्टल का अधिकतम उपयोग करने और आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए । आयुक्त महोदय सभी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। मरीजों की सुविधा को सर्वाेपरि मानते हुए उन्होंने पंजीकरण व्यवस्था को सरल एवं डिजिटल बनाने पर बल दिया। पंजीकरण कक्ष पर लम्बी लाइनों की समस्या से निजात दिलाने हेतु आभा के माध्यम से जिला चिकित्सालयों में ओपीडी पर्चे की लाइन कम करने हेतु डिजिटल पंजीकरण प्रणाली को अपनाने और जनता को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। अस्पतालों में डाक्टरों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य हो और मरीजों के साथ सहजता एवं शालीनता से व्यवहार किया जाए। आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक और अधिक सरल, सहज एवं प्रभावी रूप में पहुँचाया जाए। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करें। उपरोक्त के अतिरिक्त बैठक के दौरान कोविड 19 स्टाफ के शेष स्टाफ का समायोजन, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, एबीबीएस/आयुष चिकित्सक के वाक इन साक्षात्कार, एनएचएम की वित्तीय उपलब्धि, आशा / आशा संगिनी चयन, क्टक्डै पोर्टल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्रियाशीलता, एनसीडी स्क्रीनिंग, प्रथम संदर्भन इकाई क्रियाशीलता, मातृ स्वास्थ्य के 11 की परफ़ोर्मेंस इंडीकेटर, नियमित टीकाकरण, क्वालिटी कार्यक्रम के अंतर्गत कायाकल्प / एनक्यूएएस, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, एनबीएसयू, दिनांक 14 दिसंबर 2025 से जनपद बांदा, हमीरपुर एवं महोबा में आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान, जनपदीय कार्य योजना 2026-27 का प्रेषण शीघ्र राज्य को उपलब्ध कराने, आदि की समीक्षा की गयी।
प्रत्येक शिकायत का त्वरित करंे निस्तारणः आयुक्त
बांदा। चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस के साथ थाना भरतकूप में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग कर आमजन की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को समयबद्ध राहत मिल सके।
मण्डलायुक्त ने विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाए, ताकि तथ्यों की सही जांच कर विवादों का न्यायसंगत समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को समाधान हेतु बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
थाना दिवस के उपरांत मण्डलायुक्त ने बी-पैक्स बिसण्डा खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 50 कृषक खाद वितरण के लिए कतार में खड़े मिले। केंद्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि खाद वितरण पूर्ण पारदर्शिता, नियमानुसार एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या टैगिंग जैसी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद मण्डलायुक्त ने विकासखण्ड कार्यालय बिसण्डा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी, बाँदा से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय से कार्यालय पहुंचकर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से जनता की शिकायतों एवं शासकीय कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करें। मण्डलायुक्त द्वारा इसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसण्डा का निरीक्षण किया गया, जहाँ चिकित्सक सर्वजीत पटेल अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाँदा को संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार ने कहा कि शासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रत्येक सरकारी योजना एवं सेवा का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना भेदभाव, बिना देरी एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं मानवीय दृष्टिकोण सर्वाेपरि रखा जाए, ताकि लोकहित में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके।
कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाएःएडीएम
– एडीएम ने किया एसआईआर अभियान का निरीक्षण
बांदा। शनिवार को तहसील बबेरू, बाँदा में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र (वि/रा) द्वारा किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।कार्यक्रम की अहम बातेंविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान पूरे जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार संचालित हो रहा है।बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर प्री-प्रिंटेड गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फार्म) वितरित करते हैं, जिन्हें भरवा कर वापिस लिया जाता है।अभियान के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाती है।निरीक्षण के स्वरूपअपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने स्थल पर पहुंचकर बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्य, गणना प्रपत्र का वितरण तथा मतदाताओं की सूची को देखा और आवश्यक निर्देश दिए।साथ ही बीएलओ ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने व डाटा की ऑनलाइन फीडिंग लेकर नियमित रिपोर्टिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।अभियान का लाभ इस कार्यक्रम से नए मतदाताओं का पंजीकरण, नामों में संशोधन, स्थानांतरण व विलोपन जैसी प्रक्रियाएं आसानी से पूरी की जाती हैं।नागरिकों से अपील की गई है कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने-अपने नाम की पुष्टि अथवा संशोधन के लिए फार्म भरें।यह महत्वपूर्ण पुनरीक्षण मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करता है।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मनाई जयंती
– सपाईयों ने मरीजों को वितरण किया फल
फोटो नंबर-6
बबेरू/बाँदा। बबेरू समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव की अगुवाई में सभी समाजवादी साथियो ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री स्व मुलायम सिंह यादव जी की 87वी जयंती मनाई गई, साथ ही उनके ब्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि नेता जी पूरे जीवन गरीब पिछड़े दलित अल्पसंख्यक व समाज की धारा से जो पीछे छूट गए लोगो के लिए संघर्ष करते रहे है। साथ ही रक्षा मंत्री रहते हुए सैनिक के निधन के उपरांत जो डेड बॉडी होती थी वो घर नही आती थी, उसके घर सरकारी खर्चे से भेजने और जिले के अधिकारी वहाँ सैल्यूट मारने का काम करेंगे, ऐसे बड़े काम नेता जी ने किया है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में मरीजो को फल वितरित करने के बाद बबेरू के आश्रम पद्यति विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चों को फल वितरित किया गया। साथ ही उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान छेदीलाल गुप्ता, दिलीप सोनी, पुत्तन सिंह, अखिलेश पाल, रामकिशोर यादव, उमाकांत तिवारी, ब्रजमोहन यादव, तेज यादव, रमेश वर्मा, के के महंत, अनूप यादव ,रामू दीक्षित, शाहनवाज खान सानू ,सुमित गुप्ता,भोला प्रजापति,बिमल यादव, अतुल यादव, रामशंकर यादव, अनूप गुप्ता, अमन बर्मा, इंद्रपाल यादव, कमल यादव, नरोत्तम यादव, अभिषेक बर्मा, रामप्रताप यादव ,शिवबरन यादव, शिवकांत प्रजापति ,नरेंद्र यादव, रवि यादव, सुखवीर यादव, गोरेलाल यादव, सहित सैकड़ों समाजवादी साथी मौजूद रहे।
एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
फोटो नंबर- 5
बबेरू/बांदा। मरका थाना पुलिस के द्वारा गस्त व चेकिंग करने के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के क्रम में मरका थाना पुलिस के द्वारा कल शुक्रवार को गस्त कर रही थी तभी चेकिंग करने के दौरान मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिली कि अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त भ्रमण कर रहा है। तभी मरका थाना पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर तमंचा के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त रोहित उर्फ चुकुलिया पुत्र रामू निवासी इंगुवा थाना मरका को इंडियन गैस एजेंसी वशिष्टन पूरवा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर की बरामद की गई है। जिसके खिलाफ मर्का थाने पर संबंधित धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त रोहित उर्फ चुकुलिया को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दुर्विजय सिंह, कांस्टेबल विनोद यादव, कृष्ण कुमार मौजूद रहे। जिसकी जानकारी शनिवार की दोपहर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार के द्वारा बताया गायबकी इंगुवा गांव के रहने वाले रोहित उर्फ चुकुलिया पुत्र रामू गैस एजेंसी के पास अवैध तमंचा लेकर भ्रमण कर रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम को भेज कर गिरफ्तार किया गया है, जिसको जेल भेजा गया।
जनपद स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत
फोटो नंबर-4
बबेरू/बांदा। जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल बांदा में सकुशल संपन्न हुई। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय शाहपुर सानी (क्षेत्र बिसंडा)के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र कामता प्रसाद ने डिस्कस एवं उच्चीकूद में जनपद मे प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया,इसके साथ ही विद्यालय की छात्रा आरती ने लंबी कूद में तृतीय स्थान पर रही और अंकित ने कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल किया, इसके अलावा रिले रेस में बालक वर्ग प्रथम एवं बालिका वर्ग द्वितीय स्थान हासिल किया, साथ ही विद्यालय के बालक वर्ग कबड्डी टीम ने जिले में प्रथम स्थान हासिल करके जीत का परचम लहराया।
छात्र कामता प्रसाद को जूनियर स्तर जिला चौंपियन ट्रॉफी प्राप्त हुई। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर सानी की आराधना ने 50मीटर दौड़ में जनपद में द्वितीय स्थान ,100मीटर में प्रथम , 400मीटर में तृतीय और लंबी कूद मे तृतीय स्थान प्राप्त किया। कीर्ति ने 200मीटर में द्वितीय स्थान हासिल किया।इसके अलावा कांटे की टक्कर में कबड्डी में बालक वर्ग ने द्वितीय स्थान तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करके अपने गांव शाहपुर सानी , विद्यालय एवं ब्लॉक का नाम रोशन किया।बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षक धनेश्वर प्रसाद ,अजय पटेल,हरिओम एवं समस्त स्टाप का विशेष योगदान रहा। अरविन्द कुमार प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों एवं विद्यालय स्टाप को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधीक्षक ने थाना जसपुरा का किया वार्षिक निरीक्षण
– समस्त अभिलेखों, रजिस्टरों व व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
फोटो नंबर-8
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना जसपुरा का बार्षिक निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई रजिस्टर, जीडी, अपराध रजिस्टर, बीट सूचना, शस्त्र लाइसेंस अभिलेख, वारंट/समन रजिस्टर, मुकदमे की विवेचना से संबंधित अभिलेखों सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों के विधिवत संधारण का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए गए । तथा चेतावनी दी कि अभिलेखों या व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्यवाही की जाएगी। अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए साथ ही लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके । लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष तथा थाना भवन, बैरक, हवालात, स्ट्रांग रूम, वाहन स्टैंड, शौचालय, पानी की व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन परीक्षण किया । मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे जागरुकता अभियानों तथा प्रगति के बारे में जानकारी ली गई । इस दौरान व्यापक स्तर पर स्कूलों, कालेजों, बाजारों आदि स्थानों पर व्यापक जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं का जागरुक करने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा सुश्री मेविस टॉक उपस्थित रहीं ।
डीएम एसपी ने जनता की शिकायतों को सुन किया निस्तारण
– जनपद के सभी थानो में हुआ समाधान दिवस का आयोजन
फोटो नंबर-7
बांदा। जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा थाना पैलानी में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा सुश्री मेविस टॉक भी मौजूद रही । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया ।
मरौली खंड-5 में दिन-रात धधक रही अवैध खनन की आग
फोटो नंबर-9
बांदा। जिले में अवैध खनन का काला साया अब भी मंडरा रहा है, जहां योगी सरकार की कथित सख्ती के बावजूद माफिया बेधड़क अपना राज चला रहे हैं। मरौली खंड-5, जो केन नदी के किनारे बसे इस क्षेत्र का एक प्रमुख हिस्सा है, अवैध रेत खनन का केंद्र बन चुका है। दिन-रात पोकलैंड मशीनों की गर्जना से नदी का किनारा खोखला हो रहा है, जबकि स्थानीय किसानों की फसलें कुचली जा रही हैं। खनन माफिया संजीव गुप्ता का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि खनिज अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन तक बेबस नजर आ रहे हैं। पिछले खनन सत्र में इसी खंड में पांच बार सख्त कार्रवाई हुई, करोड़ों का जुर्माना वसूला गया, लेकिन ब्लैकलिस्टिंग का नामोनिशान नहीं। क्या माफिया की श्मैनेजमेंट पावरश् अब मुख्यमंत्री के अवैध खनन रोकने के फैसलों से भी ऊपर हो गई है? पूरा बांदा आज यही सवाल पूछ रहा है। इस मामले की जड़ें गहरी हैं। मरौली खंड-5 का पट्टा डेस्कॉन बिल्टेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है, जिसके मालिक संजीव गुप्ता हैं। स्थानीय पत्रकारों और ग्रामीणों के अनुसार, संजीव गुप्ता और उनके सहयोगी शक्ति बांदा व नरेंद्र (झांसी से जुड़े) की तिकड़ी ने केन नदी की जलधारा को मोड़कर बीच में अवैध पुल बना लिया है। प्रतिबंधित हेवीवेट पोकलैंड मशीनों से रेत निकालने का सिलसिला रात-दिन जारी है, जो एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन है। जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा ने जनवरी 2025 में कार्यभार संभालते ही अवैध खनन पर नकेल कसने का संकल्प लिया है। उन्होंने खनन विभाग के साथ संयुक्त निगरानी टीमों का गठन किया और मरौली क्षेत्र में ड्रोन सर्विलांस की शुरुआत की है। श्रीमती रीभा ने हाल ही में एक बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पट्टाधारक द्वारा एनजीटी नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषी पाए जाने पर तत्काल ब्लैकलिस्टिंग व संपत्ति कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी चुनौतियां बरकरार हैं। वर्तमान जिला खनिज अधिकारी ने भी मई 2025 में मरौली खंड-5 में एक छापेमारी के दौरान 1150 घन मीटर अवैध बालू खनन पकड़कर संजीव गुप्ता पर 10.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, साथ ही लोकेशनबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। फिर भी, खनिज अधिकारी पर सवाल उठ रहे हैं कि क्यों बार-बार जुर्माने के बाद भी माफिया की ताकत कम नहीं हो रही।
सपाईयों ने मुलायम सिंह की यादव की मनाई जयंती
फोटो नंबर-10
बांदा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया और नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहीं नेताजी के प्रिय लोकनृत्य दीवारी पर लाठियां चटकाईं तो कहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने फल व मिष्ठान बांटकर नेताजी को याद किया।
शनिवार को नेताजी के नाम िवख्यात रहे सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि के क्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी की अगुवाई में बड़ोखर बुजुर्ग में लोकनृत्य दीवारी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने नेताजी को सादगी, अनुशासन और जनप्रेमी नेता बताया। कहा कि उनकी अगुवाई में जो संघर्ष का दीप जलाया गया था, वह उसे जल




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



