


जीरकपुर में शादी समारोह के दौरान बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, 1100 मेहमानों को सुरक्षित निकाला गया
रविवार देर रात जीरकपुर-पंचकूला रोड स्थित औरागार्डन और सेखोंगार्डन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा हॉल, सजावट और मंच जलकर खाक हो गए। दोनों गार्डनों में करीब 1100 मेहमान मौजूद थे, जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया।आग लगते ही लोग जान बचाने के लिए एक ही गेट से बाहर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। कई महिलाएं और बच्चे रोते हुए बाहर निकले। कुछ युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए सजावट का सामान हटाकर रास्ता बनाया, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच सकी। गवाहों के अनुसार, हॉल में थर्माकोल और प्लास्टिक का डेकोरेशन था जो चिंगारी लगते ही धू-धूकर जलने लगा।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 10:20 बजे आग लगी और तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन पहली गाड़ी करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान औरागार्डन का पिछला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। पुलिस के मुताबिक, जीरकपुर की फायर गाड़ियां जाम में फंसी थीं, इसलिए डेराबस्सी, पंचकूला, मोहाली, चंडीगढ़ और राजपुरा से सहायता मंगवाई गई।फायर ब्रिगेड की तैनातीजीरकपुर से 2 गाड़ियांडेराबस्सी से 2 गाड़ियांपंचकूला से 3 गाड़ियांमोहाली से 1 गाड़ीचंडीगढ़ से 2 गाड़ियांराजपुरा से 1 गाड़ीजैसे ही लपटें किचन एरिया तक पहुंचीं, दो गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पार्किंग में खड़ी लगभग 250 गाड़ियों को मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फायर सेफ्टी इंतजामों की गंभीर लापरवाही सामने आई है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



