*अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई संपन्न।*
गौतम बुद्ध नगर
जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से आज अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों ने पिछली बैठक के आधार पर की गई अद्यतन कार्रवाई से समिति को अवगत कराया।
बैठक में अपर जिला अधिकारी, गौतम बुध नगर ने निर्देशित किया कि समिति के समस्त सदस्य आपसी सामंजस्य बेहतर करते हुए जनपद को पूर्णतया नशामुक्त करने हेतु निरंतर प्रयास करें। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं जिससे” ड्रग मुक्त भारत” के सपने को साकार किया जा सके। यह केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। जनपद के किसी भी स्कूल, कॉलेज या शिक्षण संस्थान के आसपास सिगरेट, गुटका अथवा अन्य नशीले पदार्थों की दुकान नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसी दुकानें पाई जाती हैं तो उन्हें तत्काल हटवाया जाए। अधिकारियों को इसके लिए नियमित रूप से अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अवैध नशे के कारोबार एवं खपत पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, आबकारी और प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की जाए एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ श्वेता खुराना एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा नशे के विरुद्ध एक अभियान के अंतर्गत शपथ लिया गया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त किया गया।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



