

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, देश निर्माण में योगदान को किया याद- प्रशांत तिवारी
इटावा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने आज कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर इंदिरा गांधी के राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान को याद करते हुए तिवारी ने कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व ही देश की मजबूत नींव बना। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, आर्थिक सुधार, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, रोजगार सृजन तथा कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारत को सशक्त दिशा दी।
तिवारी ने कहा, “इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व साहस और राष्ट्रनिष्ठा की प्रतिमूर्ति रहा। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका साहस हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें अन्याय और विसंगतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होने की शक्ति देता है।”
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे:
प्रशांत तिवारी (पीसीसी सदस्य), नरेंद्र यादव, राहुल यादव, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र राठौर, अजय कुमार, हिमांशु दीक्षित, अंकित पाल, राहुल कुशवाह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



