

*चित्रकूट*
*जिला बार काउंसिल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के यहां हुई बमबारी घटना को लेकर अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने किया खुलासा*
चित्रकूट जनपद में जिला बार संघ अध्यक्ष अशोक गुप्ता के घर बाइक सवार बदमाशों द्वारा बम फेंक हमला करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार पूरी घटना का खुलासा कर दिया है । मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड गांधीगंज मुहल्ले का जहां बीते 1 अक्टूबर को जिला बार संघ अध्यक्ष अशोक गुप्ता के घर बाइक सवार दो बदमाशों ने रात में बम फेंक दिया था जिससे घर में खड़ी कार के सीसे फूट गए थे जिसकी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसपर पीड़ित अधिवक्ता अशोक गुप्ता ने कर्वी कोतवाली में आशंका के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसपर घटना के खुलासा के लिए एसओजी और कर्वी कोतवाली पुलिस लगी हुई थी जो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर आज देवांगना घाटी के पास से पुलिस ने प्रयागराज जनपद के रहने वाले आकाश उर्फ राहुल तिवारी, बंटी पाल और ऋषभ कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी आकाश उर्फ राहुल तिवारी चित्रकूट में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है जो किसी मामले में चित्रकूट के अधिवक्ता सुरेश तिवारी से मुलाकात हुई थी जो अधिवक्ता सुरेश तिवारी की रंजिश जिला बार संघ अध्यक्ष अशोक गुप्ता से चलती है जो कुछ दिन पहले सुरेश तिवारी की अन्य अधिवक्ताओं ने पिटाई कर दिया था जो पिटाई कराने की आशंका अशोक गुप्ता पर थी जिसका बदला लेने के लिए अशोक गुप्ता को डराने के लिए उसने आकाश उर्फ राहुल तिवारी को 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी जो आरोपी आकाश उर्फ राहुल तिवारी ने अपने अन्य साथी जो बम बनाने में एक्सपर्ट है उन्हें बुलाकर सुरेश तिवारी के माध्यम से अधिवक्ता संघ अध्यक्ष का घर चिन्हित करा दिया जो रात में आकाश उर्फ राहुल तिवारी, बंटी पाल,ऋषभ कन्नौजिया,यश दीक्षित,अभय पासी और नवीन त्रिपाठी सहित 6 लोगों ने मिलकर बाइक से आकर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक गुप्ता को डराने के लिए बम से हमला कर दिया और फरार हो गए थे जिसपर आज बंटी पाल,आकाश उर्फ राहुल तिवारी और ऋषभ कन्नौजिया पैसे लेने सुरेश तिवारी के पास आए हुए थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मामले में आरोपी अधिवक्ता सुरेश तिवारी का नाम बढ़ाते हुए बाकी अन्य आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया है ।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



