

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
चर्चा आज की, संवाददाता शहडोल।
यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात विभाग के तत्वावधान में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला यातायात पुलिस ने बस स्टैंड एवं बुढ़ार चौक क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके माध्यम से नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने, नशे में वाहन न चलाने, तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने, जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाना प्रभारी संजय जायसवाल एवं सूबेदार प्रियंका शर्मा ने यात्री बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक बस बिना परमिट एवं बीमा के पाई गई, जिसे मौके पर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही शहर में ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे ऐसे बुलेट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो बुलेट जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही बिना परमिट, फिटनेस और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली एक निजी यात्री बस भी जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई एवं बस स्टैंड शहडोल में बस चालकों का आकस्मिक शराब परीक्षण भी किया गया।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



