

शिकायतों को निस्तारण के दिए निर्देश
बांदा-जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पैलानी में शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर में शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया।थाना समाधान दिवस पर 45 शिकायतें प्राप्त हुई।जिसमें 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया।
——————–




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



