





अकीदत के साथ मनाया गया बड़े हजरत का उर्स
– इस्लामी परचमों के साथ निकाला गया जुलूसे मजहरी
– जगह-जगह जुलूस पर हुई फूलांे की बारिश
फोटो नंबर- 1
बाँदा। विश्व विख्यात इस्लामी विद्वान सय्याहे एशिया मजहर रब्बानी बड़े हजरत का सालाना उर्स अकीदमंदों और उनके मुरीदों ने धूमधाम से मनाया गया।उर्स की शुरूआत सोमवार को बाद नमाजे फजिर दरगाह सरकारे रब्बानी के गुस्ल, संदल, गुलपोशी और कुरआन ख्वानी से हुई। इसके बाद देर शाम जुलूसे मजहरी अलीगंज दारूल उलूम रब्बानिया से निकाला गया। जो कदीमी रास्तों से होता हुआ कच्चा तालाब परशुराम तालाब स्थित बड़े हजरत की दरगाह पर समाप्त हुआ।
वहीं कुरआन ख्वानी के बाद सुबह रब्बानी मंजिल में नातख्वानी, मनकबत ख्वानी हुई। वहीं दोपहर 12 बजे फातेहाख्वानी के बाद लंगर शरीफ हुआ जो देर शाम तक चलता। इसके बाद चादर का जलूसे मजहरी अलीगंज से रवाना हुआ। जो कि सट्टन चौराहे से हाथीखाना, लोहिया पुल होता हुआ बड़े हजरत मजहर रब्बानी की दरगाह में समाप्त हुआ। वहीं मजार शरीफ में मगरिब की नमाज के बाद हल्काए कादरिया, सलाम व दुआ व तकसीमे तबरूक हुआ। इशा की नाम के बाद से देर रात तक तकरीरों का दोर चलता रहा। इस मौके पर मुख्य रूप सय्यद हैदर रब्बानी आबिद मियां, कारी अनवर रब्बनी, मौलाना राशिद मियां, मौलाना सय्यद वाजिद रब्बानी, अजहर मियां, कारी अब्दुल रहमान, बरकत रब्बानी सहित बड़ी तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहे।
श्रीमद् भागवत कथा के पहले कस्बे में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
फोटो नंबर-4
बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें श्रीमद् भागवत कथा के पहले बबेरू कस्बे में भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई, उसके बाद कथा वाचक के द्वारा पहले दिन की कथा संपन्न की गई।
बबेरू कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले महेश तिवारी व उसकी मां संपतिया देवी के द्वारा सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया गया। जिसमें कथा के पहले कथा वाचक वृंदावन धाम पधारे तेज प्रताप द्विवेदी व जजमान के परिजन व अन्य लोगों के द्वारा कस्बे में भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई है। उसके बाद कथा वाचक वृंदावन धाम से पधारे तेज प्रताप द्विवेदी के द्वारा पहले दिन की भागवत कथा का शुभारंभ गोकर्ण धुंधकारी कथा ,नारद भक्ति संवाद की कथा का सुंदर वर्णन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने गोकर्ण धुंधकारी एवं नारद भक्ति संवाद की कथा का श्रवण किया। इस मौके पर मैदानी बाबा परैयदाई पिंटू महाराज रमेश तिवारी, मुन्ना तिवारी, नवल तिवारी, महेंद्र तिवारी, छोटा तिवारी, बाबा तिवारी, बबोली तिवारी, गणेश तिवारी, वीरू तिवारी, आशीष तिवारी, विकाश द्विवेदी, नागेश द्विवेदी सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने कथा का रसपान किया।
मुख्य चौराहा के सुंदरीकरण को लेकर पीडब्लूडी व राजस्व विभाग ने किया नाप
– पीड़ितों ने किया विरोध
फोटो नंबर-3
बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे से अतर्रा कमासिन बांदा फतेहपुर और तिंदवारी के लिए कुल पांच सड़के निकली हुई हैं। जिसमें मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण को लेकर सरकार के द्वारा 3 करोड 73 लाख स्वीकृत हुए हैं। जिसके बाद आज सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग व राजस्व विभाग की टीम के द्वारा नाप कर लाल निशान लगाया। तभी पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान चौराहे को केंद्र मानकर काम नहीं होगा तो हम लोग विरोध करेंगे।
बता दें कि औगासी और मर्का के यमुना नदी पुल बनने के बाद जैसे ही पुल चालू किया गया तभी से बबेरू कस्बा में चारों तरफ घंटों जाम लगता था। जिसमें लोगों ने मांग किया था। कि मुख्य चौराहे का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण किया जाए, जिसमें लोगों की मांग पर सरकार ने स्वीकृत कर दिया, जिसमें तीन करोड़ 73 लाख स्वीकृत हुए हैं। जिसमें सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के एई रामेंन्द्र सिंह एवं नायब तहसीलदार मनोहर सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, एवं राजस्व लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी सहित पुलिस बल के साथ मुख्य चौराहे पर नाप करने के साथ-साथ लाल निशान लगाने का काम करने लगे तो व्यापारियों में हाय तौबा मच गया। और नाप कर रहे अधिकारियों से कहा कि नाप गलत ना करें, वर्तमान में स्थापित मुख्य चौराहा को केंद्र मानकर नाप करें। वहां पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कहा कि पक्ष पात नहीं किया जाएगा अभी तो नाप की जा रही है। तब कहीं जाकर व्यापारी शांत हुए। व्यापारी राम विकास, बलराम ,रामनारायण गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, पंकज,राजवंशी, सहित सैकड़ो व्यापारियों ने मांग किया कि सरकार बसाने का काम कर रही है । लेकिन यहां तो उजाड़ने का काम किया जा रहा है। जो कतई मंजूर नहीं होगा, उधर पीडब्ल्यूडी के एई रामेंद्र सिंह का कहना है कि हमें सरकारी जमीन चाहिए, क्योंकि सरकार ने मुआवजे के लिए धन नहीं दिया। वहीं नायब तहसीलदार मनोहर सिंह का कहना है कि सरकारी जमीन का चिन्हीकरण कर शासन को भेजा गया था। उसी के तहत नाप की जा रही है।
बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक में सवार किशोरी घायल
फोटो नंबर-2
बबेरू/बांदा। मर्का रोड महिला डिग्री कालेज के पास, तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक में सवार 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया।
चित्रकूट जनपद के भंभई गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार अपनी भतीजी श्रेया पुत्री शिवलोचन व प्रीति को बाइक में बैठल कर आज सोमवार की सुबह परास गांव से अपने गांव जा रहे थे। तभी बबेरू महिला डिग्री कॉलेज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। और मौके से फरार हो गए, जिसमें श्रेया देवी उम्र करीब 15 वर्ष के पैरों में गंभीर चोटे आई हैं। वही चाचा कृष्ण कुमार व छोटी बहन प्रीति बाल बाल बच गये, जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद श्रेया के पैर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
समय से स्कूल नहीं आते शिक्षक,वीडियो वायरल
फोटो नंबर-5
जसपुरा/बांदा।बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की स्थिति सुधारने के तमाम दावों के बावजूद हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।विकास खंड क्षेत्र जसपुरा के प्राथमिक विद्यालय के खपटिहा खुर्द के कंपोजिट विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें अध्यापकों के समय से विद्यालय न पहुंचने और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में मनमानी करने की बात कही जा रही है।वीडियो में विद्यालय के बच्चे भी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि शिक्षक रोजाना देर से आते हैं।जानकारी के अनुसार,प्राथमिक विद्यालय खपतिया खुर्द में कुल दस शिक्षक तैनात हैं,लेकिन कोई भी शिक्षक निर्धारित समय सुबह 9रू30 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचा।ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 250 छात्र नामांकित हैं,जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे अनुपस्थित पाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की लापरवाही और एमडीएम वितरण में अनियमितता बनी हुई है,जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।वायरल वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जसपुरा ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जानकारी ली जा रही है।वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी।यदि जांच में आरोप सही पाए गए,तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।दैनिक हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है,लेकिन यह मामला विभाग की कार्यप्रणाली और विद्यालयों में अनुशासन के प्रति गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने भी शासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए,ताकि बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ न हो सके।
सीएचसी में 100 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
– जसपुरा में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर
जसपुरा/बांदा। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में 100 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई,उन्हें इलाज और चिकित्सीय परामर्श दिया गया।महिला चिकित्सक डॉ.शबीना के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने यह जांच की।शिविर के दौरान कुछ ऐसी गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई,जिनमें खून की कमी पाई गई।इन महिलाओं को तुरंत चिकित्सीय इलाज प्रदान किया गया।डॉ.शबीना ने बताया कि उच्च रक्तचाप,फीट्स का बड़ा होना,गंभीर एनीमिया और प्लेसेंटा का विकृत होना जैसे कारण उच्च जोखिम गर्भावस्था के लिए जिम्मेदार होते हैं।उन्होंने जोर दिया कि शिविर का उद्देश्य गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में ही उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान करना है।इससे प्रारंभिक चरण में ही इलाज और परामर्श देकर जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है,और आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जा सकता है।शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं के खून और पेशाब की जांच की गई।उन्हें आयरन,फोलिक एसिड, कैल्शियम और अल्बेंडाजोल जैसी आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं।डा.शबीना ने व्यक्तिगत रूप से जांच कर परामर्श दिया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की डा.रफीक,डा.अमित,डा.शशि सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
संकुल स्तरीय जसपुरा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
– नांदादेव विद्यालय में बच्चों ने दिखाया खेल कौशल, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
फोटो नंबर-6 व 7
जसपुरा/बांदा। संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट नांदादेव जसपुरा में दीनदयाल अवस्थी (इ.प्र.अ.) के निर्देशन में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिवमंगल सिंह एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा के अध्यक्ष चन्द्रमोहन साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर जसपुरा संकुल के 27 विद्यालयों के प्रतिभाशाली बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। 50 एवं 100 मीटर दौड़ में नांदादेव विद्यालय प्रथम तथा चौकीपुरवा द्वितीय स्थान पर रहा। 200 एवं 400 मीटर दौड़ में अभिषेक, शिवानी (चौकीपुरवा), प्रियांशी (भाथा) तथा अनमोल (गौरी कला) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
गोला फेंक प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से वंदना (चौकीपुरवा) ने प्रथम एवं पिंकी (नांदादेव) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अनुराग एवं अनमोल (नांदादेव) विजेता बने।टीम खेलों में प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में चौकीपुरवा तथा खो-खो में नांदादेव की टीम ने बाजी मारी। वहीं जूनियर वर्ग में कबड्डी व खो-खो दोनों में नांदादेव के बालक-बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चौकीपुरवा व गौरीकला की टीमें दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान की उपस्थिति में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राकेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष), कुलदीप त्रिपाठी, विवेक सिंह, मिथलेश त्रिपाठी, रमेशचंद्र सेन, दीप सिंह, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, शिवमोहन प्रजापति, दिनेश मोहन सहित शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।
खाद के टोकन लेने को लेकर किसानों की लगती है लंबी लाइन
फोटो नंबर-8
बबेरू/बांदा। बबेरू मध्य सेवा सहकारी समिति में खाद के टोकन लेने को लेकर सैकड़ो की संख्या में किसानों की लंबी लाइने लगती है जिससे किसान परेशान होते है। बबेरू कस्बे के बांदा रोड स्थित मध्य सेवा सहकारी समिति का सोमवार की सुबह से किसानों ने खाद्य के टोकन लेने को लेकर सैकड़ो की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन सुबह 10 बजे तक सेवा सहकारी समिति का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा, वहीं किसानों ने बताया कि सुबह 5 बजे से हम यहां पर आ गए थे, कि हमारा पहला नंबर लग जाएगा, लेकिन यहां पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जिससे सैकड़ो की संख्या में किसानों की लाइन लगी हुई है, और अभी 10 बज चुके हैं, लेकिन अभी भी कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि पहले अंगूठा और फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे। उसके बाद खाद देने के लिए टोकन दिए जाएंगे। लेकिन अभी तक जब अधिकारी नहीं आए तो पता नहीं कब टोकन मिलेगा। वही कुछ लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी लेकर टोकन लेने के लिए बच्चों सहित लाइन पर लगे हुए हैं। वहीं किसानों ने बताया कि इस समय बुवाई का सीजन चल रहा है। और अगर समय से खाद नहीं मिली, तो हमारे खेत सूख जाएंगे। जिसमें फिर से पानी के लिए पलेवा देना पड़ेगा। और हमारी बुवाई भी लेट हो जाएगी, अगर खाद समय से मिल जाएगी तो हम समय से अपने खेत की बुवाई कर सकेंगे।
मंडलीय पेंशन अदालत 1 दिसंबर को
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बाँदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में 1 दिसंबर 25 को पूर्वाह्न 11 बजे, आयुक्त कार्यालय, बांदा में मंडलीय पेंशन अदालत आयोजित होगी । इस पेंशन अदालत में चित्रकूटधाम मंडल के जनपद बाँदा, हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट के समस्त राजकीय कार्यालयों एवं उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद् के अंतर्गत प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल से सेवा निवृत्त कार्मिकों / अध्यापकों व उनके आश्रितों के लम्बित सेवा नैवृत्तिक लाभों (यथा पेंशन, उपादान, पेंशन पुनरीक्षण आदि) से ही सम्बंधित वाद पत्र/प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप पर तीन प्रतियों में कार्यालय अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, चित्रकूटधाम मंडल, बाँदा में पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से 21 नवंबर 25 के सांय 04 बजे तक प्राप्त कराये जा सकते हैं। इस तिथि के उपरान्त कोई भी वाद स्वीकार नहीं किये जायेंगे द्य वाद पत्र/प्रत्यावेदन की एक प्रति सम्बंधित कार्यालयाध्यक्ष जहाँ से कर्मचारी सेवा निवृत्त हुआ है को अनिवार्य रूप से प्राप्त कराते हुए प्राप्ति रसीद लेना अपेक्षित है । उल्लेखनीय है कि पेंशन अदालत में किसी न्यायालय/शासन द्वारा निर्णीत तथा न्यायालय में विचाराधीन एवं नीतिगत मामलों से जैसा कि बाद पत्र के बिंदु 16 में इंगित है सम्बंधित वाद पत्रों पर मंडलीय पेंशन अदालत में कोई विचार नहीं किया जायेगा ।
टूटी सड़कों की गॉव एवं गलियों में गुणवत्ता के साथ मरम्मत करायेेंः सांसद
– सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक
फोटो नंबर-10
बांदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सर्किट हाउस सभागार में सांसद बॉदा-चित्रकूट, श्रीमती कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल की अध्यक्षता तथा जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में गत बैठक के अन्तर्गत कराये गये कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में सांसद ने विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समबद्धता के साथ कराये जाने एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में उन्होंने बॉदा माइनर केन कैनाल की नहर पटरी में निष्प्रयोज्य भूमि एवं अतिक्रमण की रोकथाम की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। अधिशाषी अभियंता केन कैनाल ने बताया कि नहर पटरी रोड पर सीमांकन की कार्रवाई अतिक्रमण हटाने हेतु की जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को सड़क के किनारे की झाडियों की कटाई का कार्य कालिंजर से बघेल मार्ग की कटाई एवं सफाई यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने एवं कटाये गये स्थानों की सूची प्रस्तुत करने तथा बॉदा से बबेरू रोड की मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये स उन्होंने बॉदा-बबेरू मार्ग में रोड में अवैध अतिक्रमण को चिन्हाकिंत कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होंने जल-जीवन मिशन कार्य के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए टूटी सड़कों की गॉव एवं गलियों में गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराये जाने तथा गॉवों में जलापूर्ति कराये जाने के निर्देश दिये तथा मरम्मत की गयी सड़कों की एक कमेटी बनाकर चेक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कमासिन में तथा लोहरस गांव की सड़क की मरम्मत जल जीवन मिशन से कराया जाने की निर्देश दिए स मुद्रा लोन एवं मुख्यमंत्री युवा रोजगार के अन्तर्गत ऋण लाभार्थियों को शीघ्र दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने, कमासिन तथा जलालपुर का सरकारी ट्यूबवेल शीघ्र ठीक कर जाने के निर्देश अधिशासी अभियंता नलकूप को दिए स बबेरू में जर्जर पोल बदलने तथा तिन्दवारी एवं सिंधौली में विद्युत आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने तिंदवारी में नाला में पटाव किए जाने तथा डंपिंग ग्राउंड बनाकर कूड़ा का निश्चरण कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने अतर्रा में लाइब्रेरी बनाए जाने तथा प्रत्येक नगर निकाय में ग्राम समाज/सरकारी भूमि चिन्हित किए जाने के संबंध में निर्देशित किया सीएम आवास योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद बॉदा इस योजना के सर्वे में बेहतर कार्य किया गया। उन्होंने ब्लाकों एवं नगरपालिका क्षेत्र में कूडे का उचित निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध मे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई द्वारा चेकडैमों के निर्माण कराये जाने तथा तालाबों के डेªसिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही एक लाख लीटर के डेयरी प्लांट को स्थापित किये जाने हेतु कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए अधिशाषी अभियंता आरईएस को निर्माणाधीन सड़क कार्य को शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने तथा बड़ोखर से मानिकपुर रोड एवं सिंहपुर से रानी मार्ग की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत कार्य को लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के अन्तर्गत 96 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। बैठक में उन्होंने खेत-तालाब योजना की जानकारी प्राप्त की, जिसके अन्तर्गत बताया गया कि तालाबों का निर्माण कार्य किया जा रहा है तथा तालाबों में कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने खोदे गये तालाबों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भूमि संरक्षण अधिकारी को दिये। घरौनी कार्य की समीक्षा में बताया गया कि 621 गॉवों में घरौनी का कार्य पूर्ण हो गया है तथा गॉवों में कार्य चल रहा है। उन्होंने कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कार्यों को शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्माण किये जा रहे तालाबों एवं चेकडैम निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने तथा सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने दिव्यांगजनों हेतु यूडीआईडी कार्ड शीघ्र बनवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखने एवं मरीजों आवश्यक सुविधायें अस्पतालों से दिये जाने एवं नरैनी पीएचसी में एएनएम तैनात कर दी गई है तथा हेल्थ वेलनेश सेन्टर बेहतर रूप से संचालित रखने के निर्देश दिये। बैठक में जलाशक्ति राज्यमंत्री ने तहसील पैलानी वह अन्य क्षेत्रों में धान की फसल को बाढ़ के कारण हुए नुकसान का सर्वे कराकर लाभान्वित कराया जाने के निर्देश दिये।बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारिदर्शिता के साथ कराया जाए तथा जनप्रतिनिधियों को कार्यों के निर्माण एवं स्थिति के सम्बन्ध में समय-समय पर अवगत कराया जाए तथा विकास कार्यों को तेज गति से पूर्ण करायें। बैठक में, विधायक बबेरू विसम्भर यादव, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेंद्र,ब्लाक प्रमुखगण एवं जिला पंचायत सदस्य/समिति के सदस्यगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वच्छ सर्वेक्षण में बांदा नगर को प्रथम पायदान पर लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन
फोटो नंबर-9
बांदा। सोमवार को शासन की मंशा अनुरूप जिलाधिकारी, बांदा श्रीमती जे0रीभा के निर्देशानुसार बांदा नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये जाने की संकल्पना को साकार किये जाने की दिशा में और स्वच्छ सर्वेक्षण में बांदा नगर को प्रथम पायदान पर लाने हेतु आज महर्षि बामदेव सभागार, कलेक्ट्रेट बांदा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बांदा कुमार धर्मेन्द्र की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें नोएडा से पधारे गार्बेज क्लीनिक के जनक एवं छत्तीसगढ़ प्रान्त के अम्बिकापुर शहर को स्वच्छता मॉडल के रूप में राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने एवं राष्ट्रपति से पुरूषकृत कराने वाले विशेषज्ञ प्रवीण नायक द्वारा कार्यशाला में प्रभावी कचरा प्रबंधन, घर-घर कचरा पृथककरण, गीले कूड़े से कम्पोस्ट तैयार करने, अपशिष्ट, सूखे कूड़े को पृथक-पृथक कर मूल्यवान संशाधन के रूप मंे विकसित किये जाने, स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन सम्बन्धी विषयों की विस्तृत प्रस्तुति की गयी। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनपद बांदा में स्वच्छता प्रबंधन प्रणाली को वैज्ञानिक पद्धति से अधिक सुदृण बनाने हेतु कचरा पृथककरण, डोर-टू-डोर संग्रहण अपशिष्ट से संशाधन निर्माण तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाकर बांदा को प्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी नगर बनाया जा सकें। नगर पालिका परिषद बांदा स्वच्छता एवं जनसहभागिता को सशक्त करते हुये इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर रूप से करती रहेगी। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांदा श्रीचन्द जी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बांदा, अपर जिलाधिकारी (नमामी गंगे) बांदा, डिप्टी कलेक्टर बांदा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अंकित बासू द्वारा उपस्थित सभी सफाई नायको को समस्त वार्डाे में प्रभावी एवं शत-प्रतिशत कूड़ा कलैक्शन किये जाने हेतु जानकारी दी।
कार्यशाला में उपस्थित जनपद बांदा के समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका बांदा के समस्त वार्डाे के सम्मानित सभासदगण, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान लिपिक केदारनाथ, स्वच्छता के ब्राण्ड एम्बेस्डर राहुल जैन, स्वच्छ भारत मिशन जियो स्टेट धीरज सिंह, एस0डी0 सेवा संस्थान, एन0जी0ओ0 की महिला सदस्य एवं पालिका के समस्त सफाई नायक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय जिला कार्यक्रम प्रबंधन अभिषेक खरे द्वारा किया गया।
भूमि एवं बीज शोधन के लिए कृषकों को किया गया जागरूक
बांदा। चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा के उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) चित्रकूट धाम मण्डल बांदा डा. अभय कुमार सिंह यादव ने सभी कृषकों को बताया है कि दलहनी, तिलहनी फसलों चना, गटर, मसूर, राई / सरसों एवं अलसी एवं रबी की मुख्य फसल गेहूँ की बुआई का समय शुरू हो गया है। परन्तु अत्यधिक वर्षा होने के कारण खेतों में नमी की मात्रा अत्यधिक है, जिससे सभी बीजों में फंगस लगने की सम्भावना अत्यधिक है। इसलिए उक्त बीजों की बुआई करते समय पहले भूगिशोधन करें उसके पश्चात बीजों को शोधित करके ही बोए। जिससे बीजों का जमाव सही हो सके, एवं बीजों को शुरूआती कीट रोग से बचाया जा सके और अत्यधिक उत्पादन लिया जा सके। बीजशोधन हेतु ट्राइकोडरमा 5 ग्राम प्रति किलो बीज में या कार्बेन्डाजिम या मैंकोजेब 2.5 ग्राम प्रति किलों बीज में मिलाकर बीजशोधन करे। एवं भूमिशोधन हेतु जैविक रसायन को एक किग्रा, 25 किग्रा० कम्पोस्ट की सडी खाद में मिलाकर हल्का पानी का छिडकाव करके एक सप्ताह तक छायादार स्थान पर रखकर प्रति एकड की दर से बुआई के पहले मिटटी




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



