सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश प्रजापति ने बीजेपी पर साधा निशाना




बदायूं
। बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश प्रजापति ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी को घेरा है।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की जो अमित शाह की व नीतीश कुमार की रैलियों में पांच सौ से एक हजार के बीच में व्यक्ति नहीं आ पा रहे थे।जबकि तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, अखिलेश यादव ने जो रेलियाँ की उन रैलियों में जनता का अपार समर्थन मिल रहा था।
उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन का आदेश है वह पूरा देश देख रहा है एवं बिहार चुनाव को लेकर किसी भी व्यक्ति को यह मंजूर नहीं किया था कि बिहार के प्रणाम यह आने वाले हैं लेकिन बीजेपी ने दस हजार रूपये देकर जो वोट खरीदने का काम किया है उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। कहा कि यह नतीजे ‘हजम नहीं हो रहे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि समाजवादी पार्टी अब यूपी में बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।
अंत में उन्होंने सपा अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा सपा के मोस्ट बैकवर्ड क्लास के पिछड़े समाज से आने वाले कुम्हार जाति के व्यक्ति को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है एवं समस्त देश के जनता की बात रखने का मौका दिया है ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



