*हाoसिoइस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं।*
दिनांक:-22/12/2025
*बाल विवाह मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन।*आज दिनांक:22/12/2025 को हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं के विशाल कक्ष में








कार्यक्रम प्रभारी श्री अमर कान्त लाल दास जी के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में बाल विवाह मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम प्रभारी श्री अमर कान्त लाल दास जी द्वारा काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं से पधारे प्रोग्राम मैनेजर श्री गंगा सिंह जी, विशेष काउंसलर कुमारी चेतना वाष्र्णेय, एवं सुपरवाइजर श्री सुनील कुमार जी का विद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। विशेष काउंसलर कुमारी चेतना वाष्र्णेय, कार्यक्रम मैनेजर श्री गंगा सिंह जी एवं सुपरवाइजर श्री सुनील कुमार जी द्वारा छात्रों को बाल विवाह कुप्रथा के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है जिसे ख़त्म करने के लिए भारत सरकार बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006लाकर और राजाराम मोहन रॉय जैसे सुधारकों (शारदा अधिनियम 1929) के लिए दबाव बना कर और कैलाश सत्यार्थी जैसी कार्यकर्ताओं ने मिलकर ख़त्म करने का अथक प्रयास किया।*कार्यक्रम प्रभारी श्री अमर कान्त लाल दास जी द्वारा छात्रों को जानकारी दी गई कि 2024 में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और एक पोर्टल शुरू किया गया है जिसका लक्ष्य 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना है।*प्रधानाचार्य श्री अब्दुल सुबूर ख़ां द्वारा समस्त उपस्थित छात्रों को संकल्प दिलाया गया कि बाल विवाह आज भी एक चुनौती है जिसे हम सब को मिलकर जड़ से उखाड़ फेंकना है।*
*कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रधानाचार्य डॉo यासीन अली उस्मानी , परीक्षा प्रभारी श्री मंसूर हुसैन, श्री मोहम्मद दानिश, श्री ज़ुबैर, श्री फारूक सैफी, श्री फ़रहत हुसैन एवं श्री मोहम्मद ज़ीशान क़ादरी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।*

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Looking for a new lottery site and 92 lottery.net popped up. Decent platform? Tell me your experiences after visiting 92 lottery.net.