ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम की उपस्थिति में चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट में किया गया। चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट, जेपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए नक्शे का जिलाधिकारी ने अवलोकन किया एवं शपथ भी दिलाया उन्होंने कहा कि वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम चित्रकूट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं मतदान पर आधारित एकांकी नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि
पहले राजा का बेटा राजा ही होता था लेकिन आज ऐसा नहीं है, कहा कि आजाद भारत के बाद जो संविधान द्वारा अधिकार दिया गया की एक वोट की कीमत कितनी होती है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि 18 साल की उम्र हो गई है तो यह आप लोगों के लिए सुनहरा अवसर है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं । जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ विकसित देश हैं जिनको आजादी तो पहले मिली लेकिन मताधिकार का प्रयोग बाद में मिला। कहाँ कि यह गर्व की बात है कि आजादी के बाद छात्र-छात्राओं को 18 साल पूर्ण होने के बाद अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। आप लोग अपने मताधिकार से सांसद विधायक प्रधान भी चुन सकते हैं यह मतदाता ही डिसाइड करती है कि कौन अच्छा है। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन छुट्टी का दिन न मनाए आप लोग मताधिकार का प्रयोग करने जरूर जाएं । कहा कि जनपद में लगभग 60% वोटिंग होती है जो चिंतन योग्य है कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का मानना है कि कम से कम 70% तक मतदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं को जोड़ने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है आप लोग अपना कार्ड अवश्य बनवाएं जिससे कि आप लोग अच्छा नेता चुन सके। उन्होंने कहा कि कहां की जिन्हें आप लोग चुनते हैं वे आप लोगों के लिए योजना बनाते हैं इसलिए एक अच्छा नेता होना चाहिए कहा कि कई अन्य चुनाव होने वाले हैं इसमें आप लोग सहभागिता करे।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना चुके हैं व गणतंत्र दिवस के अमृत महोत्सव मना रहे हैं इस समय हम लोग मतदाता जागरूकता कर रहे हैं यह अच्छी बात नहीं है कहां की जो पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा वह ठीक नहीं है । उन्होंने कहा कि कितने संघर्षों लड़ाई के बाद हमें सरकार चुनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि 50% लोग मतदान के दिन सो जाते हैं कुछ लोग उसी दिन शोरगुल करते हैं कि मेरा नाम सूची में नहीं है उन्होंने कहा कि सभी का वोट का मूल्य एक ही होता है चाहे 18 वर्ष से ऊपर का छात्र छात्राओं का हो या राष्ट्रपति का वोट हो मूल्य बराबर होता है। उन्होंने कहा कि दादा परदादा के लड़ने के बाद यह देश बना अपनी पूर्वजों के साथ भी हम लोग धोखा दे रहे हैं। कहा कि 1 जनवरी 2025 को जिसकी आयु पूर्ण हो गई है वह मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं एवं चुनाव के दिन जाएं और अपनी मन पसंद के उम्मीदवार को चुने।हम लोग मोबाइल पर चुनाव करते हैं बैठे ही बैठे बाहर का टेंपरेचर देखते हैं ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन रंग का यह गुब्बारा सजाने पर अंग्रेज पुलिस सभी को उठा लेती यह अपने घर वालों से पूछे कि कैसे आजादी मिली है।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृतपाल कौर ने कहा कि विगत वर्ष में वोट जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया था इस दिशा में निरंतर प्रयास रत हैं 18 वर्ष की ऊपर के लोग अपना मतदाता सूची में नाम जुडवाए। अपने माता-पिता व आसपास पड़ोस को भी बताएं आप लोग ही लोकतंत्र की व्यवस्था को चलाने वाले हैं सगे संबंधी को भी बताएं अपने जिम्मेदारी के साथ अधिकार का उपयोग करें।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम ने कहा कि 25 जनवरी को हम लोग मतदाता दिवस के रूप में मनाते हैं प्रतीक वर्ष हम लोग नए मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो जाती है मतदाता सूची में जोड़े जाते हैं आप लोग फार्म 6 भर कर जरूर मतदाता बने एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि अपने जिम्मेदारी को देखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें तभी एक स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण कर सकते हैं। चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान ने मतदाता जागरूकता दिवस में आए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने मतदाता सूची बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ नीलम कुशवाहा अनुपम नरेश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 80 प्लस के मतदाता रामपाल रामस्वरूप विनोद कुमार तथा दिव्यांग मतदाता रितेश गुप्ता व संजय कुमार को जिलाधिकारी ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित पेंटिंग निबंध स्लोगन रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कृत होने वाले बच्चों में पुष्पांजलि आदर्श सलोनी समीक्षा बृजेश कुमार शुभम अदिति तारा वैभव सिंह अंजलि आदेश सिंह शालिनी कामिनी शुक्ला आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, नायब तहसीलदार मंगल सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक शुक्ला, एलडीएम अनुराग शर्मा, स्वीट आइकॉन मैया दिन पटेल, स्वीट प्रभारी सुरेश प्रसाद, लालमन, फूलचंद, चंद्रवंशी, शंकर यादव, डॉक्टर रमेश सिंह, डॉक्टर प्रदीप सिंह, डॉक्टर आलोक सिंह, तीरथ कुशवाहा, रामबचन सिंह, चुनाव कार्यालय के फूलचंद्र जाटव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय कुमार पांडेय ने किया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



