*हनुमान जी आश्रम नांदी में रामनाम संकीर्तन का 28 वां वार्षिकोत्सव व भंडारा हुआ संपन्न*
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के सुविख्यात पाताली हनुमान जी आश्रम नांदी के रामनाम संकीर्तन का 28 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। आश्रम के बालब्रह्मचारी महंत महेंद्र दास जी महाराज द्वारा बताया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नांदी हनुमान जी आश्रम से दर्जनों वाहनों के साथ समस्त कीर्तन प्रेमियों द्वारा सुबह 10 बजे गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर कामतानाथ स्वामी चित्रकूट पर कामदगिरि के परिक्रमा कर सभी श्रद्धालु लगभग दो बजे दोपहर को आश्रम में वापस उपस्थित हूए। जहां पर विशाल भंडारे का आयोजन प्रारंभ था। आगे महंत जी द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष 22 फरवरी को मनाया जाता है जिसमें क्षेत्र वासियों के द्वारा अपने अपने वाहनों सहित उपस्थिति होकर श्रद्धा भाव के साथ आश्रम को सहयोग प्रदान किया जाता है।इस उपलक्ष्य में विशाल भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया जाता है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



