




नई दिल्ली
Reliance Capital Share: कर्ज में डूबी रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) का एक शेयर लगातार खराब परफॉर्म कर रहा था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इसकी ट्रेडिंग बंद कर दी गई है। कंपनी के शेयरों को एक्सचेंज से हटा दिया गया है। अगर इसका शेयर प्राइस हिस्ट्री रिकॉर्ड देखें तो इसने लंबी अवधि के निवेशकों को कंगाल कर दिया है। दरअसल, पिछले पांच सालों में यह शेयर अपने निवेशकों के 1 लाख के निवेश को घटाकर 2 हजार रुपये कर दिया है।
540 रुपये से घटकर 13.75 रुपये का हुआ शेयर
13 अक्टूबर 2017 को यह शेयर 540.75 रुपये से टूटकर 13.75 रुपये पर आ गया। इस दौरान यह शेयर करीबन 98 पर्सेंट गिर गया। बता दें कि 3 अक्टूबर 2022 से बीएसई और एनसएसई पर इसकी ट्रेडिंग बंद है। यानी अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते तो उसका यह निवेश घटकर मात्र 2,407 रुपये हो जाते। पिछले एक साल में यह शेयर 41.11% टूट चुका है। वहीं, इस साल YTD में यह 8.64% और लास्ट एक महीने में 17.91% गिर गया है। बता दें कि इस कंपनी में पब्लिक शेयर होल्डिंग 94 पर्सेंट से अधिक थी। बता दें कि रिलांयस कैपिटल लंबे समय से कर्ज में फंसी थी और अब दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



