*हा o सिo इस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं l*
*दिनांक:29/30 अगस्त 2025*
*वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन*
ज़िला विद्यालय निरीक्षक महोदय के पत्रांक: 3804-C /2025-26/दिनांक:- 28-8-2025 के अनुपालन में एवं शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में हाकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन 29 अगस्त एवं राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर कल दिनांक 29-8-2025 प्रातः 7.45 पर छात्रों को प्रधानाचार्य श्री अब्दुल सुबूर ख़ां द्वारा छात्रों को संकल्प दिलाया गया कि सच्चे खिलाड़ी की भावना से खेलों में प्रतिभाग करेंगे तथा देश भारत के विकास में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। गेम्स एवं स्पोर्ट्स शिक्षक एवं चीफ़ प्रॉक्टर श्री मोहम्मद अज़ीम के नेतृत्व में प्रातः 9.30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम बदायूं में एवं स्पोर्ट्स अकादमी कैप्टेन श्री मोहम्मद जहीर एवं विद्यालय हाoसिoइस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं के शिक्षक श्री आरिफ़ हुसैन तथा श्री मनोज कुमार के मार्ग दर्शन में हाOसिOइस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं के छात्रों को उद्घाटन समारोह एवं खेलों में प्रतिभाग करने हेतु स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी भेजा गया जहां छात्रों द्वारा वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों में उपस्थित होकर उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बी एल वर्मा जी, माननीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले,राज्य मंत्री जी के करकमलों द्वारा त्रिदिवसीय कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया तथा माननीय राज्य मंत्री द्वारा हा o सिo इस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं के शिक्षकों एवं छात्रों से भेंट कर समस्त का उत्साहवर्धन किया गया। इस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं के खिलाड़ी छात्रों द्वारा उझानी क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब टीम के खिलाड़ियों को 7 विकेट से हराकर विजय श्री प्राप्त की गई। आज दिनांक 30/8/2025 द्वितीय दिवस को प्रातः 7.45 पर में श्री मंसूर हुसैन, श्री मोहम्मद अलीम गज़नवी, श्री ज़ीशान अहमद, श्री फरहत हुसैन, श्री ज़ुबैर,श्री अमरकांत लाल दास, श्री हसन मुहम्मद अब्दुल्ला द्वारा समस्त उपस्थित छात्रों को जीवन में खेलों का महत्व के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों के कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।









विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



