हमीरपुर ब्यूरो :–
मौदहा कस्बे के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई वही कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।




कस्बे के साजन तालाब वार्ड नंबर पांच निवासी बुद्धिराज 32 वर्ष पुत्र सुखराम शादी समारोह हमीरपुर सम्मिलित होने के लिए गया था लेकिन जैसे ही वापस घर लौटा अचानक तेज बुखार आ जाने पर पड़ोसी राम जी ने कस्बे के सरकारी अस्पताल इलाज हेतु लेकर गए जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनते ही परिजन दहाड़ करने लगे मृतक दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था पिता सुखराम भट्टे में मजदूरी के लिए गया हुआ था परिजनों ने मृतक की पोस्टमार्टम करवाने के लिए कोतवाली पुलिस से अपील की तो कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया परिजनों की मांग के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है रिपोर्ट आने पर आवश्यक कारवाही की जाएगी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



