चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद फतेहपुर टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये दो पीड़ितो के कुल 37 हजार रूपये की धनराशि आवेदको के बैंक खाते में पुनः वापस कराया गया। शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम का आभार व्यक्त किया । आवेदिका कुमारी आभा देवी द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत किया गया कि अज्ञात व्यक्तियो द्वारा उनके बैंक आफ बड़ौदा खाते से कुल 52989 रूपये की धनराशि आनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कर लिये गये है जिसकी जानकारी उन्हे मैसेज आने पर हुई। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आवेदिका के खाते से ट्रांसफर किये गये रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुये संल्पित खाते को फ्रीज कराया गया तथा माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर ठगी गई धनराशि में से 25989 रू आवेदिका के खाते में सकुशल वापस करा दी गई। दिनांक 05.01.2025 को आवेदक श्री भरत लाल निषाद द्वारा साइबर क्राइम थाना में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया उनके खाते से 11011 रूपये की धनराशि आनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कर लिया गया। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक से ट्रांसफर किये गये रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुये संल्पित खाते को फ्रीज कराया गया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



