रामपुर (जौनपुर)। शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा -2024 अभियान में जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर पंचायत रामपुर मे वार्ड नंबर 8मे चौरा माता मन्दिर के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। और जागरूकता रैली निकाली गई इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ लोगों से अपने आस-पास सफाई रखने तथा नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। सफाई अभियान के दौरान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ एवं चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल व सभासदों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अवर वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा कंप्यूटर ऑपरेटर राजा बाबू विश्वकर्मा आनंद जायसवाल ,राम आसरे , अंशु जायसवाल, मनीष शुक्ला, अभिनव तिवारी, सोनू विश्वकर्मा, अमित चौरसिया ,सुजीत गुप्ता, सुशील ,साहिल, कर्मचारीगण मौजूद रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



