*संत कबीर नगर में एक वारण्टी गिरफ्तार*
संतकबीरनगर 28 मई 2025। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में न्यायालय में पेश न होने पर गैर जमानती वारण्ट के तहत फरार चल रहे एक वारंटी को बखिरा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त राजमन पुत्र नीबर, निवासी भक्ठी, थाना बखिरा, जनपद संत कबीर नगर का रहने वाला है, जो न्यायालय में पेश न होने पर गैर जमानती वारण्ट के तहत फरार चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को दबिश देकर गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल थे:
उप निरीक्षक झमई, हेड कांस्टेबल अजय सिंह व कांस्टेबल जितेश कुमार।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



