एल्डर्स कमेटी/चुनाव संचालन समिति का गठन :
एल्डर्स कमेटी करेगी चुनाव तिथियों की करेगी घोषणा :
दिसंबर माह में अधिवक्ता समिति कार्यकाल हो रहा समाप्त:
मछलीशहर। अधिवक्ता भवन में शुक्रवार को अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में एल्डर्स कमेटी/चुनाव संचालन समिति के गठन के लिए चर्चा हुई।वरिष्ठतम अधिवक्ताओं के नामों पर विचार विमर्श हुआ।जिसमें सम्मति से दिनेश चंद्र सिन्हा एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष,केदार नाथ यादव, ब्रह्म देव शुक्ला,अशोक कुमार श्रीवास्तव,हरिनायक तिवारी सदस्य चुने गए।एल्डर्स कमेटी जल्द ही बैठक कर अधिवक्ता संघ के चुनाव की तिथियों की घोषणा करेगी और पूरे चुनाव एवं आगामी कार्यकारिणी गठन तक संचालन करेगी।शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।दिसंबर माह के बाद अधिवक्ता समिति कार्यकाल होगा समाप्त हो जाएगा।इस लिए इसी बीच चुनाव करा लेना है। बैठक का संचालन महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता इंदू प्रकाश सिंह,रघुनाथ प्रसाद,प्रेम बिहारी यादव,भरत लाल यादव,सुरेश बहादुरबसिंह, अजय सिंह,कुंवर भारत सिंह,बाबू राम,आलोक विश्वकर्मा,वीरेंद्र मौर्य,कमलेश कुमार सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



