By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: मोती कटरा को क्रॉस करके हींग की मंडी पहुंची मेट्रो की अपलाइन टीबीएम. मकानों में दरारों पर मेट्रो अधिकारी बोले—150 घरों में दरारों की जानकारी, सभी की होगी मरम्मत. अब डाउनलाइन में खोदी जा रही सुरंग…
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » मोती कटरा को क्रॉस करके हींग की मंडी पहुंची मेट्रो की अपलाइन टीबीएम. मकानों में दरारों पर मेट्रो अधिकारी बोले—150 घरों में दरारों की जानकारी, सभी की होगी मरम्मत. अब डाउनलाइन में खोदी जा रही सुरंग…
उत्तर प्रदेश

मोती कटरा को क्रॉस करके हींग की मंडी पहुंची मेट्रो की अपलाइन टीबीएम. मकानों में दरारों पर मेट्रो अधिकारी बोले—150 घरों में दरारों की जानकारी, सभी की होगी मरम्मत. अब डाउनलाइन में खोदी जा रही सुरंग…

Last updated: November 28, 2024 2:01 pm
By
लवलेश पाण्डेय
6 Min Read
Share
SHARE

आगरा मेट्रो के लिए इस समय तेजी से मनकामेश्वर स्टेशन से लेकर आईएसबीटी तक निर्माण कार्य चल रहा है. इनमें मनकामेश्वर से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो अंडरग्राउंड है. इस दूरी में चार अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जा रहे हैं जिनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज हैं. इसके बाद मेट्रो ऐलिवेटेड होगी जिसके बाद तीन मेट्रो स्टेशन आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन बनाए जाएंगे. हाइवे पर मेट्रो ऐलिवेटेड होगी

मोती कटरा को क्रॉस हुई अपलाइन
आगरा कॉलेज से मनकामेश्वर की ओर चलने वाली अपलाइन टीबीएम ने मोती कटरा को क्रॉस कर लिया है और अब यह हींग की मंडी की ओर पहुंच गई है. मेट्रो के अनुसार अपलाइन के कारण मोती कटरा में करीब 50 मकानों में दरारें आने की सूचना मिली लेकिन इनमें से 35 मकानों को रिपेयर कर दिया गया है. बाकी मकानों की रिपेयरिंग का भी काम चल रहा है. वहीं डाउनलाइन अभी भी मोती कटरा में है. इस डाउनलाइन के कारण क्षेत्र के कई मकानों में जैक लगाए गए हैं जिससे की मकान स्थिर रहे. इनकी संख्या भी 100 के करीब है. आगरा कॉलेज से मनकामेश्वर के बीच अपलाइन और डाउन लाइन टीबीएम द्वारा अंडरग्राउंड खुदाई का काम आगामी 45 से 50 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा.

मेट्रो की कोर टीम रखेगी अब नजर
इस मामले में मेट्रो के अधिकारी का कहना है कि जिन लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि हमारे मकानों में मरम्मत का काम ठीक से नहीं किया जा रहा है, उन पर नजर रखने के लिए अब मेट्रो की कोर टीम बनाई गई है. रिपेयिरिंग का काम पूरी तरह से ठीक किया जाएगा, इसमें कोई लापरवाही नहीं होगी. 150 मकानों में दरारों की सूचना है, सभी मकानों में रिपेयेरिंग का सही तरह से किया जाएगा. अगर इनके बाद भी कोई समस्या आती है तो उसका समाधान भी किया जाएगा.

भय न फैलाएं, अंडरग्राउंड का काम पूरी तरह सुरक्षित
मोती कटरा में मकानों में दरारें आने की सूचना पर मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो के लिए सुरंग बनाने का काम पूरी तरह से सुरक्षित रूप से किया जा रहा है. मकानों को स्थिर रखने के लिए ही जैक लगाए गए हैं. इसके अलावा जिन मकानों में दरारें आई हैं वो मकान 50 से 60 साल पुराने हैं. इन्हें भी यूपीएमआरसी की ओर से रिपेयर कराया जा रहा है. जल्द ही मोती कटरा में सुरंग का काम पूरा कर लिया जाएगा. मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि मोती कटरा इलाके में टीबीएम से सुरंग निर्माण से किसी प्रकार की क्षति की आशंका नहीं है. आगरा मेट्रो की टीम पूरी सावधानी से निर्माण कर रही है निर्माण. पहले से जर्जर मकानों की दरारों और टूट-फूट की भी मरम्मत की जा रही है. मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए सुरंग खोदने का काम राजा की मंडी से आरबीएस तक भी किया गया है. यहां भी काफी मकानों के नीचे से मेट्रो का निर्माण हो रहा है लेकिन यहां कोई समस्या नहीं आई है.

सुरंग निर्माण से कंपन अंतरराष्ट्रीय मानकों से तीस गुना तक कम
यूपीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप अत्याधुनिक तकनीक से सुरंग बनाई जा रही है. टीबीएम से टनल निर्माण के दौरान कंपन तीव्रता और ज़मीन के सेटलमेंट की मात्रा अंतर्राष्ट्रीय मानकों से तीस से सौ गुना तक कम है. मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि 2 से 3 तीव्रता से कंपन होने पर मकानों में दरारें आती हैं जबकि यही तीव्रता अगर 6 से 8 तक हो जाती है तो मकान गिरते हैं लेकिन मेट्रो के लिए सुरंग बनाने के लिए टीबीएम से केवल .3 एमएम के हल्के कंपन महसूस होते हैं. इससे मकानों को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है.

जर्जर मकानों को कुछ समय के लिए खाली कराकर मुआवजा दिया जा रहा है
मेट्रो के अनुसार ऐसे जर्जर मकानों के निवासियों को को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप ही घर खाली करवाकर कुछ दिनों के लिए होटल या सुविधाजनक स्थानों पर मुआवजे के साथ शिफ्ट कर दिया जाता है. टीबीएम के नीचे से गुजरजाने के बाद उन्हें कुछ दिनों में वापस शिफ्ट कर दिया जाता है. ये देखा गया है कि इन पुराने और जर्जर मकानों की नीव भी बेहद कमजोर होती है जो आमतौर पर एक मंजिल के लायक होती है पर समय के साथ उसी में दो या तीन मंजिल के मकान बनने से जर्जर होने की स्थिति और खराब हो जाती है. उन्हीं स्थानों में मजबूत बने मकानों में टनल निर्माण का कोई फर्क नहीं पड़ता है. मेट्रो समय समय पर सुरंग निर्माण कार्य के दौरान जर्जर मकानों को रिपेयर करवा रहा है.

औसतन एक दिन में 12 मीटर खुदाई करती है टीबीएम
आगरा मेट्रो द्वारा प्रयोग की जा रही टीबीएम एक दिन में औसतन 12 मीटर की खुदाई करती है, फिलहाल, गति को भी कम किया गया है. एक दिन में 12 मीटर खुदाई करने के बाद जैसे—जैसे टीबीएम आगे बढ़ती जाती है, अतिसंवेदनशील एरिया भी उसी दायरे में बढ़ता जाता है. जहां अतिसंवेदनशील दायरा कम होता जाता है, वैसे ही खाली कराए गए मकानों की जांच पड़ताल के बाद लोगों को पुनः उनके मकानों में शिफ्ट कराया जाता है.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

बरेली में टीचर की शर्मनाक करतूत, दलित छात्रा को क्लास में बुलाया, फिर की गंदी हरकत
’रामकृष्ण मठ निराला नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई राम नवमी’।
लखनऊ में दीपदान महोत्सव: 31 हजार दीयों से जगमगाया शहर, ब्रजेश पाठक ने “भिक्षावृत्ति मुक्त लखनऊ” अभियान की सराहना की
लखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, बॉडी पर चोट के कई निशान
शिवांगी द्विवेदी को एक दिन का बनाया गया सांकेतिक जिलाधिकारी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?